36.5 C
Lucknow
Saturday, June 6, 2026

अपनी ही सरकार पर बरसे संजय निषाद, एनकाउंटर पर उठाए सवाल

Must read

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने गाजीपुर के चर्चित कमलेश बिंद एनकाउंटर मामले में अपनी ही सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखे सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने साफ कहा कि कानून-व्यवस्था के नाम पर किसी व्यक्ति को मुठभेड़ में मार देना उचित नहीं है और हर आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत अपना पक्ष रखने का अवसर मिलना चाहिए।

संजय निषाद ने गाजीपुर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि पुलिस की कार्रवाई निष्पक्ष है तो मुख्य आरोपियों के खिलाफ भी वैसी ही सख्ती दिखानी चाहिए। उन्होंने कमलेश बिंद की पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों का हवाला देते हुए पूरे मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग की।

मंत्री ने रासुका लगाने की चेतावनी पर भी कड़ा एतराज जताया और कहा कि समाज विशेष को निशाना बनाकर कार्रवाई करने से गलत संदेश जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस मुद्दे को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया जाएगा। सरकार के सहयोगी दल के मुखिया के इस बयान ने प्रदेश की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है और विपक्ष को भी सरकार को घेरने का नया मुद्दा मिल गया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article