संघ कार्यालय में आज बड़ी समन्वय बैठक, पंचायत से विधानसभा चुनाव तक होगी रणनीति

0
125

लखनऊ। निराला नगर स्थित संघ कार्यालय में आज भाजपा और संघ की संयुक्त बड़ी समन्वय बैठक होने जा रही है।
बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह मौजूद रहेंगे। इसके अलावा 32 आनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारी भी बैठक में शामिल होंगे।
पंचायत चुनाव की तैयारियाँ।
2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति।
विधानपरिषद की 11 सीटों पर मंथन।
सूत्रों के अनुसार, हाल ही में जोधपुर में राष्ट्रीय स्तर की बैठक हुई थी, जिसके बाद उत्तर प्रदेश में भी भाजपा-संघ तालमेल मजबूत करने के लिए यह विशेष बैठक बुलाई गई है।
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि इस बैठक के जरिए भाजपा पहले से ही 2027 की जमीन तैयार करने में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here