34 C
Lucknow
Wednesday, September 9, 2026

ई-रिक्शा के ऊपर पलटी बालू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली

Must read

 

फर्रुखाबाद। नगर के मीरा दरवाजा के पास बुधवार सुबह बालू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा के ऊपर पलट गई। हादसे के समय ई-रिक्शा चालक दुकान के पास उतरकर दूर खड़ा था, जिससे उसकी जान बच गई। ट्रॉली के नीचे दबने से ई-रिक्शा पूरी तरह बालू में दब गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई और मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया।

दोषपुर निवासी ट्रैक्टर चालक सचिन कुमार ढाईघाट से बालू लादकर कायमगंज की ओर जा रहे थे। मीरा दरवाजा के पास पहुंचते ही अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसी दौरान अलेपुर निवासी ई-रिक्शा चालक घनश्याम अपना वाहन सब्जी की दुकान के पास खड़ा कर उतर गए थे। कुछ ही देर बाद ट्रॉली उसी ई-रिक्शा के ऊपर पलट गई।

ट्रॉली पलटते ही ई-रिक्शा बालू के नीचे दब गया। गनीमत रही कि चालक उस समय वाहन में मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी ली।

ट्रॉली पलटने से कुछ समय के लिए मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने यातायात व्यवस्था को देखते हुए वाहनों का रूट डायवर्ट कराया। बाद में ट्रैक्टर-ट्रॉली और बालू हटाकर मार्ग को यातायात के लिए सुचारु कराया गया। हादसे को लेकर मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article