मॉल की पार्किंग में सेल्समैन को लगी गोली

0
86

लुलु मॉल की VIP पार्किंग में फायरिंग, दहशत का माहौल

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में लुलु मॉल की VIP कार पार्किंग में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक सेल्समैन को गोली मार दी गई। फायरिंग की यह घटना सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र की है।
घायल युवक की पहचान तनिष्क शुक्ला के रूप में हुई है। फायरिंग के दौरान गोली उनकी दाहिनी जांघ में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
पीड़ित तनिष्क शुक्ला की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि फायरिंग किस कारण से की गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लुलु मॉल और पार्किंग क्षेत्र में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई है। संदिग्धों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
दिनदहाड़े मॉल की VIP पार्किंग में गोली चलने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here