जनपद शाहजहाँपुर के थाना मदनापुर क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 अभियुक्त और 1 अभियुक्ता समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की, वर्दी फाड़ दी और बॉडीवॉर्न कैमरा तक क्षतिग्रस्त कर दिया।
क्या है पूरा मामला?
पीआरवी 6024 पर तैनात कांस्टेबल मोहित कुमार की तहरीर के अनुसार, आरोपियों ने पुलिस के कार्य में बाधा डालते हुए गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और प्राणघातक हमला किया। इस हमले में कांस्टेबल मोहित कुमार और होमगार्ड महेन्द्रपाल घायल हो गए।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
मामले में थाना मदनापुर में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ताबड़तोड़ दबिश देते हुए ग्राम हैदलपुर से सभी 5 आरोपियों को 27 अप्रैल को दोपहर 2:34 बजे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी
रिषिपाल, बलराम, प्रीति, गोपाल और अमित—सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया गया है, जहां आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
पुलिस टीम की भूमिका
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ दीक्षित के निर्देश और क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में थाना मदनापुर की टीम द्वारा की गई, जिसमें उपनिरीक्षक उदयवीर सिंह सहित कई पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।


