26 C
Lucknow
Thursday, May 7, 2026

पश्चिम बंगाल के शपथ ग्रहण समारोह में फर्रुखाबाद के रूपेश गुप्ता को विशेष आमंत्रण

Must read

फर्रुखाबाद। पश्चिम बंगाल में 9 मई को आयोजित होने वाले नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए फर्रुखाबाद के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता को विशेष आमंत्रण प्राप्त हुआ है। इस आमंत्रण के बाद जिले के राजनीतिक और भाजपा संगठनात्मक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

सूत्रों के अनुसार पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद आयोजित होने जा रहे इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह में देशभर से भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, संगठन से जुड़े प्रमुख कार्यकर्ताओं और विभिन्न राज्यों के प्रभावशाली पदाधिकारियों को बुलाया जा रहा है। इसी क्रम में फर्रुखाबाद के पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता को भी विशेष निमंत्रण भेजा गया है।

राजनीतिक जानकार इसे भाजपा संगठन में रूपेश गुप्ता की सक्रिय भूमिका और लंबे समय से पार्टी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से जोड़कर देख रहे हैं। फर्रुखाबाद में भाजपा संगठन को मजबूत करने में उनकी भूमिका को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच पहले से चर्चा रही है।

बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह में कई राष्ट्रीय स्तर के नेता भी मौजूद रहेंगे। पश्चिम बंगाल में भाजपा की राजनीतिक सफलता के बाद यह समारोह राष्ट्रीय राजनीति का बड़ा केंद्र बनने जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article