42 C
Lucknow
Friday, June 12, 2026

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की ट्रेन पर पथराव से हड़कंप

Must read

– शताब्दी एक्सप्रेस रोककर हुई जांच

लखनऊ/फिरोजाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस ) के सरसंघचालक की यात्रा के दौरान शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव की घटना से रेलवे और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मोहन भागवत शताब्दी एक्सप्रेस से दिल्ली की यात्रा कर रहे थे, तभी फिरोजाबाद जिले के पास ट्रेन पर पत्थर फेंका गया।

घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तत्काल अलर्ट जारी कर दिया गया। रेलवे अधिकारियों ने एहतियातन ट्रेन को रोककर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रेन के एक हिस्से पर पत्थर आकर लगा, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे कोच और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। घटना के समय ट्रेन में संघ प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद थे, जिसके चलते मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया गया।

सुरक्षा एजेंसियों ने घटनास्थल के आसपास जांच पड़ताल की और संभावित संदिग्धों के संबंध में जानकारी जुटानी शुरू कर दी। अधिकारियों ने रेलवे ट्रैक के किनारे रहने वाले लोगों और स्थानीय नागरिकों से भी पूछताछ की।

पूरी जांच और सुरक्षा जांच प्रक्रिया के बाद शताब्दी एक्सप्रेस को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है और दोषियों की पहचान के लिए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

संघ प्रमुख की यात्रा के दौरान हुई इस घटना ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल जीआरपी और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article