42 C
Lucknow
Friday, June 12, 2026

नीट पेपर लीक के विरोध में प्रस्तावित प्रदर्शन को अनुमति नहीं, ईको गार्डन में हाई अलर्ट

Must read

 

लखनऊ। नीट पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में कथित अनियमितताओं के विरोध में ईको गार्डन में प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर राजधानी में हलचल तेज हो गई है। पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है, जिसके बाद पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है।

जानकारी के अनुसार सीजेपी (कॉकरोच जनता पार्टी) की ओर से 12 जून से 18 जून तक ईको गार्डन में प्रदर्शन का प्रस्ताव रखा गया था। संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके ने वीडियो संदेश जारी कर युवाओं और छात्रों से आंदोलन में शामिल होने की अपील भी की थी। हालांकि पुलिस ने अनुमति आवेदन को निरस्त कर दिया है।

बताया जा रहा है कि प्रदर्शन की अनुमति के लिए आवेदन प्रतिनिधि विवेक कुमार के माध्यम से दिया गया था। आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने आयोजकों से संपर्क स्थापित करने का प्रयास किया, लेकिन आवश्यक औपचारिकताएं और अन्य पहलुओं को देखते हुए अनुमति प्रदान नहीं की गई।

इस बीच नीट पेपर लीक को लेकर नाराज छात्रों और युवाओं के ईको गार्डन पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है।
प्रदर्शन के पीछे मुख्य मुद्दा नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक और भर्ती-परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग बताया जा रहा है। प्रदर्शनकारी युवाओं का कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं ने लाखों छात्रों के भविष्य को प्रभावित किया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। बिना अनुमति किसी भी प्रकार की गतिविधि की अनुमति नहीं दी जाएगी और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article