फर्रुखाबाद। इक्कीस भी को होने वाली लेखपाल मुख्य परीक्षा को दृष्टिगत सुगम-सुचारू यातायात संचालन हेतु रूट डायवर्जन लागू कि गया है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि को 21 मई को परीक्षा समाप्ति तक हल्के एवं भारी वाहन कन्नौज से कानुपर रोड होते हुये फतेहगढ़ को आने वाले माल वाहन जैसे ट्रक, टैंकर, डीसीएम, डम्फर, लोडर व बडे वाहनों को जिला जेल क्रांसिग से सेन्ट्रल जेल की तरफ डायवर्ट किया जायेगा। बस अड्डा नगर से कानपुर की तरफ जाने वाली रोडवेज बसे लालगेट फव्वारा, आईटीआई से सेंन्ट्रल जेल की तरफ डायवर्ट रहेगी। स्कूल कॉलेज एवं परीक्षा केंद्रों के आसपास भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इसके साथ ही ई-रिक्शा, ऑटो, टेंपो आदि हल्के वाहन निर्धारित मार्गों से ही संचालित होगें, भीड़भाड़ वाले क्षोत्रों में प्रवेश प्रतिबंधित रहेग। उन्होंने बताया कि पांचालघाट गंगा पुल पर मरम्मत कार्य प्रचलित होने के कारण उक्त मार्ग पर यातायात का आवागमन प्रभावित है। इसलिए समय से पूर्व परीक्षार्थी अपने-अपनी नियत स्थान से परीक्षा केदो के लिए प्रस्थान करें।
लेखपाल मुख्य परीक्षा के दृष्टिगत किया गया रूट डायवर्जन


