अयोध्या: अयोध्या (Ayodhya) जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां, लखनऊ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा (Horrific road accident) हो गया। इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से इलाके में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
यह पूरा मामला जिले के रौनाही के मुबारकगंज क्षेत्र का है। जहां एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शीशा तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। जिसके बाद घायलों को आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल रेफर किया गया। वहीं शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया था। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को हटाया गया और आवागम सुचारू रूप से शुरू हो गया। मृतकों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।


