39.8 C
Lucknow
Sunday, June 21, 2026

सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का डीएम-सीडीओ से सम्मानजनक मिलन

Must read

फर्रुखाबाद। आस्था और प्रशासन के संगम का एक सकारात्मक दृश्य उस समय देखने को मिला जब सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं ने जनपद पहुंचकर जिलाधिकारी डॉ . अंकुर लाठर व मुख्य विकास अधिकारी विनोद गौड़ से शिष्टाचार भेंट की। श्रद्धालुओं ने सोमनाथ मंदिर का प्रसाद व उत्तरीय भेंट कर अपनी आस्था और सम्मान व्यक्त किया।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं से यात्रा का पूरा अनुभव विस्तार से सुना। श्रद्धालुओं ने यात्रा प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और सुविधाओं की सराहना करते हुए इसे एक सफल और अनुकरणीय पहल बताया। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी एस.के. तिवारी और डिप्टी कमिश्नर, जिला उद्योग केंद्र सोनाली सिंह भी मौजूद रहीं, जिन्होंने श्रद्धालुओं से संवाद कर यात्रा के अनुभवों को जाना।

जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसी धार्मिक यात्राएं केवल आस्था तक सीमित नहीं होतीं, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सामाजिक जिम्मेदारी का भाव भी पैदा करती हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से समाजहित में अच्छे कार्य करने और जनजागरूकता बढ़ाने की अपील की।

श्रद्धालुओं में राकेश सारस्वत, सुरेन्द्र पाण्डेय, त्रिलोकी नाथ वर्मा, यतींद्र दुबे, शांति देवी, चेतन भारती, अंकुश कश्यप, अजय पाल शुक्ला, राजेश कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस तरह की यात्राओं के नियमित आयोजन की मांग की।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article