– डीएम डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर चक-चौबंद व्यवस्थाएं
– गुणवत्तायुक्त भोजन पहली प्राथमिकता
फर्रुखाबाद। समेचीपुर चितार में बाढ़ की स्थिति के बीच जिला प्रशासन ने राहत एवं बचाव अभियान को पूरी गंभीरता के साथ संचालित करते हुए रेस्क्यू अभियान पूरा कराया। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर प्रभावित लोगों की सुरक्षा के साथ उनके लिए राहत, भोजन और आवश्यक सुविधाओं की चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।
रेस्क्यू अभियान के दौरान बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया। इसके बाद प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों को राहत एवं भोजन सामग्री वितरित की गई। प्रशासनिक टीमों ने प्रभावित लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और जरूरत के अनुसार तत्काल सहायता उपलब्ध कराई।
बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। यहां रहने वाले पीड़ितों के लिए भोजन, पेयजल, स्वच्छता सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं को व्यवस्थित किया गया है। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि राहत शिविरों में व्यवस्थाएं हर स्तर पर दुरुस्त रहें और किसी भी प्रभावित परिवार को परेशानी का सामना न करना पड़े।
बाढ़ प्रभावितों के लिए भोजन की व्यवस्था को लेकर प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है। पीड़ितों को गुणवत्तायुक्त, स्वच्छ और पर्याप्त भोजन उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता में है। भोजन की गुणवत्ता और वितरण व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
जिलाधिकारी के निर्देश पर अधिकारियों और राहत टीमों को क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहने तथा परिस्थितियों पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के लिए टीमों को तैयार रखा गया है।
प्रशासन का फोकस बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा के साथ उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर है। राहत सामग्री वितरण से लेकर भोजन और आश्रय तक, प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता देने के लिए जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है।


