36 C
Lucknow
Thursday, April 16, 2026

रंगदारी मांगते हुए दुकान बंद कराने की धमकी, व्यापारी ने पुलिस से लगाई गुहार

Must read

फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ क्षेत्र में एक व्यापारी से रंगदारी मांगने और दुकान बंद कराने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार सेनापति स्ट्रीट निवासी पराग अग्रवाल ने दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके बड़े भाई अनुराग अग्रवाल, जो अग्रवाल बुक डिपो के प्रोपराइटर हैं, की फतेहगढ़ में आईसीआईसीआई बैंक के सामने किताबों की दुकान है। यह दुकान वक्फ बोर्ड की भूमि पर स्थित है और पांच वर्ष के रजिस्टर्ड एग्रीमेंट के तहत संचालित हो रही है, जिसके मुतवल्ली अरसाद खां बताए गए हैं।
पीड़ित के अनुसार दुकान का किराया हर महीने नियमित रूप से यूनियन बैंक में जमा किया जाता है, जिसका भुगतान 13 अप्रैल 2026 को भी किया गया। आरोप है कि अरसाद खां के कहने पर उनके कर्मचारी किराया लेने आते रहे हैं।
पराग अग्रवाल ने बताया कि 15 अप्रैल की रात करीब 9:40 बजे अरवाज खां नामक व्यक्ति उनकी दुकान पर आया, उस समय वह दुकान की नकदी का हिसाब कर रहे थे। आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि “कल से दुकान मत खोलना, अगर दुकान खोली तो जान से मार देंगे।” साथ ही 20 हजार रुपये की रंगदारी की मांग भी की गई।
इस घटना के बाद व्यापारी और उनका परिवार भयभीत है। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article