39.8 C
Lucknow
Monday, June 22, 2026

रेलवे रोड चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

Must read

फर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के आदेश पर रेलवे रोड चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक कल्पेश चौधरी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। आदेश मिलते ही कोतवाली पुलिस ने उन्हें पुलिस लाइन के लिए रवाना कर दिया। हालांकि अधिकारियों ने कार्रवाई के पीछे के कारणों पर आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी है।

जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक कल्पेश चौधरी पूर्व में भी विभिन्न थानों और चौकियों पर तैनात रह चुके हैं। इससे पहले उन्हें थाना मऊदरवाजा से भी लाइन हाजिर किया गया था। वह थाना कंपिल, थाना जहानगंज तथा पांचाल घाट चौकी में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
रेलवे रोड चौकी पर तैनाती के दौरान उनका कार्यकाल कई कारणों से चर्चा में रहा। क्षेत्र में कार्यशैली को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहे। हाल के दिनों में चौकी क्षेत्र से जुड़े कुछ मामलों और विवादों के बाद विभागीय स्तर पर कार्रवाई की चर्चा तेज हो गई थी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article