38 C
Lucknow
Tuesday, May 19, 2026

पेट्रोल-डीजल कीमतों पर राहुल गांधी की चेतावनी, कहा- “तूफान आने वाला है”

Must read

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने केंद्र सरकार (Central government) पर एक बार फिर बड़ा हमला बोला है। राहुल ने मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों पर बड़ा हमला बोलते हुए दावा किया है कि देश जल्द ही एक बड़े ‘आर्थिक तूफान’ का सामना करने वाला है। अपने रायबरेली दौरे के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बनाई गई आर्थिक व्यवस्था उद्योगपति गौतम अडानी और मुकेश अंबानी को फायदा पहुंचाने के लिए बनाई गई है।

उन्होंने कहा, ‘जो आर्थिक झटका आने वाला है, उसका असर अडानी, अंबानी और मोदी जी पर नहीं पड़ेगा। इसका सबसे बड़ा असर यूपी के युवाओं, किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों पर होगा।’ राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार लोगों से विदेश यात्रा कम करने की बात कर रही है, जबकि पीएम खुद लगातार विदेश दौरों पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार देश की आंतरिक आर्थिक समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय जनता को सलाह देने में लगी हुई है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने इसे ‘मोदी सरकार द्वारा पैदा किया गया आर्थिक संकट’ बताया। खरगे ने आरोप लगाया कि सरकार अपनी नीतिगत विफलताओं का बोझ आम लोगों पर डाल रही है, जबकि बड़े कॉरपोरेट घरानों को राहत दी जा रही है।

शवासियों को 5 दिन में दूसरी बार बड़ा झटका लगा है। पेट्रोल-डीजल के दाम में फिर इजाफा हुआ है। सरकारी पेट्रो कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगभग 90 पैसे की बढ़ोतरी की है। पेट्रोल 86 पैसे और डीजल 83 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। अब पांच दिन में करीब 4 रुपये प्रति लीटर दाम बढ़ चुके हैं। इससे पहले 15 मई, शुक्रवार को ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article