41.6 C
Lucknow
Saturday, June 6, 2026

वेब सीरीज ‘चिरैया’ को लेकर विरोध, बैन की उठी मांग

Must read

गाजियाबाद। वेब सीरीज ‘चिरैया’ को लेकर जनपद में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गया है। महाकाली वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया और सीरीज पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि वेब सीरीज में कुछ ऐसे दृश्य और संवाद हैं, जो समाज की भावनाओं को आहत कर सकते हैं। इसी को लेकर संगठन के लोगों ने एकजुट होकर विरोध जताया और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए संबंधित प्लेटफॉर्म और निर्माताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामला बढ़ता देख पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
महाकाली वाहिनी के पदाधिकारियों ने क्विंग थाना पहुंचकर औपचारिक शिकायत भी दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द कोई कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article