30 C
Lucknow
Monday, September 14, 2026

माता प्रसाद पांडेय से मिले मंत्री संजय निषाद

Must read

 

लखनऊ स्थित निजी आवास पर हुई मुलाकात, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

लखनऊ। प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने सोमवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय से मुलाकात की। दोनों नेताओं की मुलाकात लखनऊ स्थित माता प्रसाद पांडेय के निजी आवास पर हुई।

मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा हुई। हालांकि, बातचीत के प्रमुख बिंदुओं को लेकर दोनों नेताओं की ओर से कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

संजय निषाद और माता प्रसाद पांडेय की इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। मुलाकात को लेकर अलग-अलग राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। हालांकि, फिलहाल इसे लेकर किसी तरह की राजनीतिक घोषणा या नए समीकरण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article