राजनीतिक घटनाक्रम और देश के विकास की रणनीतियों पर हुआ विचार-विमर्श
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री श्री चंद्रशेखर के सलाहकार रह चुके प्रो. एच.एन. शर्मा ने आज भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रावत को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान दोनों के बीच देश के मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम, बदलते राजनीतिक परिदृश्य और संगठन की आगामी रणनीतियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बातचीत में देश की प्रगति और विकास को गति देने के लिए प्रभावी नीतियों एवं रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
प्रो. एच.एन. शर्मा ने तीरथ सिंह रावत को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए देशहित में उनके अनुभव और राजनीतिक भूमिका की सराहना की। वहीं, रावत ने मुलाकात के लिए आभार व्यक्त किया। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारियों के साथ आगामी राजनीतिक चुनौतियों और रणनीतियों को लेकर गतिविधियां तेज हैं।


