30 C
Lucknow
Monday, September 21, 2026

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी की दीदियों के उत्पादों को मिलेगा वैश्विक मंच

Must read

– लोकल से ग्लोबल तक पहुंचेगा उत्तर प्रदेश का हुनर
– आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई उड़ान

लखनऊ। योगी सरकार उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के हुनर और उनके उत्पादों को स्थानीय बाजार से वैश्विक बाजार तक पहुंचाने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है। इसी क्रम में ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की दमदार भागीदारी होगी।
प्रदेश के सभी 75 जनपदों में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं इस ट्रेड शो में हिस्सा लेंगी। यहां उनके द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी के साथ-साथ बिक्री और विपणन भी किया जाएगा।
ट्रेड शो के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को अपने उत्पादों के विपणन और नए बाजार से जुड़ने का बेहतर अवसर मिलेगा। इससे ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों को व्यापक बाजार और वैश्विक पहचान मिलने की उम्मीद है।
ट्रेड शो में उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए मसाले, मुरब्बा, अचार, परिधान, जरी-जरदोजी, मिट्टी के बर्तन, आभूषण, जूट के उत्पाद, जरी की साड़ियां, चिकनकारी, सूट, नमकीन, टेराकोटा उत्पाद और चमड़े से बने सामान सहित अनेक उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे।
इसके अलावा बलिनी के उत्पादों को भी प्रदर्शनी और बिक्री के लिए रखा जाएगा।
ट्रेड शो में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी भी लोगों को दी जाएगी। इनमें स्वयं सहायता समूह गठन, टेक होम राशन, बैंकिंग संवाददाता सखी, विद्युत सखी और बलिनी जैसी पहल प्रमुख हैं।
मिशन निदेशक अरुण कुमार ने बताया कि यह ट्रेड शो स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के लिए बड़ा अवसर है। यहां महिलाएं अपने हाथों से तैयार किए गए उत्पादों की बिक्री कर सकेंगी और नए खरीदारों तथा बाजारों से जुड़ने का अवसर प्राप्त करेंगी।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाली महिलाएं अपने पारंपरिक खाद्य पदार्थ और अन्य स्थानीय उत्पाद भी लेकर आएंगी। ट्रेड शो में प्रतिभाग करने वाली महिलाओं के रहने, खाने और परिवहन की व्यवस्था मिशन की ओर से निःशुल्क की जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article