प्रियदर्शनी योजना ताड़ीखाना के फ्लैट में भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू

0
142

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के ताड़ीखाना इलाके स्थित प्रियदर्शनी योजना के एक फ्लैट में अचानक आग लग गई। आग तीसरे तल पर बने एक फ्लैट के बेडरूम में लगी थी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में बेडरूम का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारण धुआं पूरे फ्लैट में फैल गया। गनीमत यह रही कि समय रहते पड़ोसियों ने फ्लैट में मौजूद लोगों को बाहर निकाल लिया, जिससे कोई बड़ा हादसा टल गया
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल अधिकारियों ने बताया कि आग से केवल बेडरूम और उसके सामान को नुकसान हुआ है, लेकिन बाकी फ्लैट को बचा लिया गया।
फायर ब्रिगेड की प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी। हालांकि, सटीक कारण का पता लगाने के लिए टीम जांच कर रही है।
आग लगने की घटना के बाद प्रियदर्शनी योजना ताड़ीखाना इलाके के अन्य फ्लैट्स में भी लोग सतर्क हो गए हैं। स्थानीय निवासियों ने बिजली और वायरिंग सिस्टम की जांच कराने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here