33.8 C
Lucknow
Tuesday, June 30, 2026

UPTET-2026 की तैयारियां पूरी, 46 परीक्षा केंद्रों पर 96,454 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Must read

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा -2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जनपद में परीक्षा के लिए 46 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 96,454 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
जिला प्रशासन के अनुसार परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई को आयोजित की जाएगी। 2 एवं 3 जुलाई को परीक्षा दो पालियों में होगी, जबकि 4 जुलाई को केवल प्रथम पाली में परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के दौरान सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है।
परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी और वीडियोग्राफी कराई जाएगी। साथ ही अभ्यर्थियों की पहचान का सत्यापन, प्रवेश द्वार पर सघन जांच तथा सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।
जिला प्रशासन ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को शासन की गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने कहा है कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुचित साधनों के प्रयोग अथवा नकल की कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article