33 C
Lucknow
Thursday, August 20, 2026

सीएम योगी ने UPTET-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मंडलायुक्त, डीएम और एसपी जुड़े

Must read

 

लखनऊ। स्थित 5 कालिदास मार्ग मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री ने UPTET-2026 की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में शासन के कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जबकि प्रदेश के सभी मंडलायुक्त, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। मुख्यमंत्री ने सभी जिलों में परीक्षा की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा केंद्रों की निगरानी तथा प्रशासनिक समन्वय की विस्तृत समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान शासन की गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी, वीडियोग्राफी, अभ्यर्थियों की पहचान का सत्यापन तथा संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नकल कराने या परीक्षा की शुचिता भंग करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

UPTET-2026 परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई को आयोजित होगी। प्रदेश सरकार ने परीक्षा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी जिलों को आवश्यक तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article