गुरसहायगंज, कन्नौज। महिला ने बेटी व दामाद के विरुद्ध गैस सिलेंडर, चूल्हा व 50 हजार रुपये वापस न करने का प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें पुलिस ने दोनों पक्षों को बैठा कर समझाया और सामान वापस करा कर समझौता करा दिया।
रविवार को कोतवाली के मिशन शक्ति प्रभारी चंद्र प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में महिला हेड कांस्टेबल शशि वाला ने मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत समझौता कराया। जिसमें सदर कोतवाली कन्नौज के ग्राम उदैतापुर निवासी मुन्नी देवी पत्नी शालिगराम ने तहरीर दी थी कि उसकी बेटी रोशनी व दामाद राकेश ने गैस सिलेंडर, चूला व 50 हजार रुपए ले लिए हैं। मांगने पर गाली गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो जाते है। जिस पर कस्बा के मुहल्ला रामकृष्ण नगर निवासी रोशनी पत्नी राकेश कुमार को बुलाकर समझाया गया। दोनों पक्षों में आपस में समझौता किया तथा रोशनी ने अपनी मां मुन्नी देवी को गैस सिलेंडर व चूला दे दिया।
पुलिस ने मां-बेटी के बीच कराया समझौता


