25 C
Lucknow
Saturday, September 19, 2026

अचरा तिराहे से वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश

Must read

नवाबगंज। थाना नवाबगंज पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में अभियान चलाकर एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
उपनिरीक्षक सत्यनारायण ने पुलिस टीम के साथ गुरुवार को अचरा तिराहा क्षेत्र में दबिश देकर न्यायालय से वांछित वारंटी नीरज कुमार गुप्ता पुत्र महिमा चंद गुप्ता, निवासी ग्राम बरतल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को थाना नवाबगंज लाई, जहां आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की गई। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर दिया गया। थाना पुलिस ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंटों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं और फरार वारंटियों के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article