37.7 C
Lucknow
Sunday, July 5, 2026

गैसिंगपुर में पीडीए की बैठक, लगभग 300 लोगों ने ग्रहण की सदस्यता

Must read

मोहम्मदाबाद

 

मोहम्मदाबाद ब्लॉक के ग्राम गैसिंगपुर में पीडीए की एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान लगभग 300 लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम के आयोजक ग्राम प्रधान मोनू राठौर के पुत्र प्रशांत राठौर ने बताया कि पीडीए को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मोहम्मदाबाद ब्लॉक के कई प्रधानों, पूर्व प्रधानों, बीडीसी सदस्यों तथा विभिन्न वर्गों के लोगों को संगठन से जोड़ा गया। कार्यक्रम में एक सैकड़ा से अधिक लोगों का अतिथियों द्वारा सम्मान भी किया गया।

बैठक में मुख्य अतिथि इरफान-उल-हक कादरी तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक धनीराम शाक्य, पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, पूर्व ब्लॉक प्रभारी उमर खान तथा अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष साजिद अली खान सहित अन्य नेताओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में विभिन्न जनहित के मुद्दों पर विचार व्यक्त किए तथा संगठन की नीतियों और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की।

बैठक में स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article