फर्रुखाबाद। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के 53 में जन्मदिन के उपलक्ष्य में एक सप्ताह तक समाजवादी पार्टी द्वारा पीडीए सदस्यता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में आज डॉ0 राम मनोहर लोहिया की कर्मभूमि कहे जाने वाले जनपद फर्रुखाबाद की भोजपुर विधानसभा के गैसिंगपुर गांव में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी मुखिया का जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव तथा संचालन जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मौलाना इरफान उल हक कादरी ने जनसभा में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश गंभीर परिस्थितियों से गुजर रहा है आर्थिक ताना-बाना तबाह हो चुका है विदेशी कर्ज के तले भारत दबा हुआ है भारत का आंतरिक खजाना भी खाली हो चुका है, कई गुजराती लुटेरे तो देश को लूटकर देश छोड़कर भाग चुके हैं आज भी लूट का कार्यक्रम जारी है देश के सारे संस्थानों को बर्बाद कर दिया है, युवाओं के लिए पेपर लीक एक अभिशाप बन चुका है बेरोजगारी और अपराध आजादी के बाद सबसे उच्चतम स्तर पर हैं। भारतीय जनता पार्टी के अहंकार और लूट के पतन की अब शुरुआत हो चुकी है। मौलाना कादरी ने अच्छा कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए जिला महासचिव को बधाई भी दी।
विशिष्ट अतिथि के तौर पर समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष धनीलाल श्रमिक ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार की नीतियाँ मध्यम वर्ग विरोधी हैं इनका एक ही लक्ष्य है कि देश में दो ही वर्ग हों या तो बिलकुल मजदूर या बहुत अमीर। जबसे यह सरकार आई है अमीर और अमीर होता जा रहा है गरीब और गरीब होता जा रहा है। और मजदूरों की हालत तो बद से बद्तर है, महंगाई चरम पर है लोग मेहनत, मजदूरी करके जितना कमा पाते हैं उतने में ठीक से उनका भरण-पोषण तक नहीं हो रहा है। इन देश लूटने वालों ने अयोध्या के राम मंदिर को भी नहीं छोड़ा।
पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के जन्मदिन पर फर्रुखाबाद समाजवादी पार्टी की तरफ से हम सब संकल्प लेते हैं कि 2027 में जनपद की चारों सीटों पर विजय श्श हासिल हो और प्रचंड बहुमत की पीडीए सरकार बने।
जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व राज्य मंत्री/जिलाध्यक्ष रामसेवक सिंह यादव ने कहा परिस्थितियाॅं बहुत ही गंभीर हैं, परिवर्तन अत्यंत आवश्यक है। 2027 में यदि परिवर्तन ना हुआ तो आने वाले समय में देश में संवैधानिक व्यवस्था का तबाह होना तय है।
पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि सभी लोग संकल्प लें कि जिसे भी टिकट मिले सभी लोग ईमानदारी के साथ उसे चुनाव लड़ाएंगे, स्मार्ट मीटर के माध्यम से जनता को लूटा जा रहा है, समाजवादी सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी।
पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने कहा कि आज पूरे उत्तर प्रदेश में लूटपाट चल रही थाने और तहसील धनउगाही के अड्डे बन चुके हैं, जनता को हर स्तर पर परेशान किया जा रहा है।
प्रदेश सचिव/पूर्व प्रत्याशी अमृतपुर डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने कहा कि 2027 विधानसभा का चुनाव समाजवादियों के लिए करो या मरो बाली स्थिति में होगा सभी को मजबूती के साथ इस चुनाव में लगना पड़ेगा।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख मो0 उमर ख़ां ने कहा कि जनता पीडीए आंदोलन के तहत अखिलेश यादव के नेतृत्व में परिवर्तन की आधारशिला रखने को तैयार है।
जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने कहा कि आज किसान, नौजवान, महिलाएं, मजदूर, व्यापारी तथा समाज का हर वर्ग भारतीय जनता पार्टी की इस दिशाहीन और अहंकारी सरकार की नीतियों से परेशान है समूचे उत्तर प्रदेश में बदलाव की एक बयार चल रही है। जो 2027 में चुनाव परिणाम के रूप में हम सबको दिखाई देगी।
कार्यक्रम आयोजन कर्ता प्रशांत राठौर ने कहा समाजवादी पार्टी की नीतियां ही सदैव गरीबों के हित में रही हैं, भारतीय जनता पार्टी बड़े उद्योगपतियों की पार्टी है गरीब इनके लिए कुछ भी मायने नहीं रखता। केंद्र और प्रदेश में लंबे समय से सरकार में होने के बावजूद जनहित की ऐसी कोई योजना आज धरातल पर नहीं दिखाई दे रही है जिसका सीधा-सीधा लाभ गरीबों को मिल रहा हो।
पार्टी प्रवक्ता राधेश्याम सविता ने मीडिया को जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस दौरान प्रधान गैसिंगपुर शरद राठौर मोनू का समाजवादी नेताओं ने स्वागत किया। तथा करीब तीन सैकड़ा लोगों ने समाजवादी पार्टी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों पर अपनी आस्था जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी लोगों ने एक मत होकर बदलाव का संकल्प लिया। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों ने वृक्षारोपण कर सामाजिक प्रदूषण को खत्म करने का संदेश दिया।
इस दौरान विधानसभा जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव, अध्यक्ष अमृतपुर उदय प्रताप सिंह भोला यादव, विधानसभा अध्यक्ष सदर पवन कठेरिया, जिला सचिव शिव शंकर शर्मा, जिला सचिव विनीत परमार, प्रदेश सचिव सैनिक प्रकोष्ठ छोटे सिंह, जिलाध्यक्ष अधिवक्ता सभा देवेंद्र सिंह यादव, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा साजिद अली खान, जिलाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड इजहार खां, जिलाध्यक्ष मजदूर सभा आशीष शर्मा, नगर अध्यक्ष मोहम्मदाबाद मनोज यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अमित यादव, ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मदाबाद अजब सिंह शाक्य, महानगर अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड शिवम पटेल, जिला महासचिव यूथ ब्रिगेड अर्चित शर्मा, जिला उपाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड विशाल राठौर, बिजेंद्र सिंह यादव टन टन, कुद्दूस खां आदि समाजवादी पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
धन के भूखे गुजरातियों ने देश कंगाल कर दिया: मौलाना कादरी


