मोहम्मदाबाद
मोहम्मदाबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरतपुर के मजरा नगला चंदन में रविवार को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर प्रेरणा स्थल पर भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लेकर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन एवं उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री नरेंद्र यादव एवं भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौड़ रहे। विधायक नागेंद्र सिंह राठौड़ ने अपने संबोधन में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जीवन शैली, उनके लोककल्याणकारी कार्यों तथा समाज के प्रति उनके योगदान को प्रेरणादायी बताया।
कार्यक्रम के आयोजक सचिन यादव एवं कुलदीप पाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर चेयरमैन पुष्पराज सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि राहुल राजपूत, नगर पंचायत अध्यक्ष नवाबगंज अनिल राजपूत, सचिन सिंह यादव तथा पाल महासभा के पदाधिकारियों सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन में आहुतियां देकर भूमि पूजन संपन्न कराया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने “लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर अमर रहें” के उद्घोष लगाए।


