32 C
Lucknow
Saturday, September 12, 2026

पंचायत सहायकों का ईको गार्डन में प्रदर्शन, मानदेय बढ़ाने की मांग

Must read

 

चंद्रशेखर आजाद भी धरने में पहुंचे, विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन जारी

लखनऊ। पंचायत सहायक कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने राजधानी के ईको गार्डन में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। पंचायत सहायकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की।
प्रदर्शन के दौरान आजाद समाज पार्टी के नेता चंद्रशेखर आजाद भी धरना स्थल पर पहुंचे और पंचायत सहायकों के आंदोलन में शामिल हुए। कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए सरकार से जल्द ठोस निर्णय लेने की अपील की।
पंचायत सहायकों की प्रमुख मांगों में मासिक मानदेय को छह हजार रुपये से बढ़ाकर 30 हजार रुपये किए जाने की मांग शामिल है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पंचायत स्तर पर विभिन्न सरकारी योजनाओं और ऑनलाइन कार्यों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने के बावजूद उन्हें बेहद कम मानदेय दिया जा रहा है।
कर्मचारियों ने कहा कि बढ़ती महंगाई के दौर में वर्तमान मानदेय में परिवार का खर्च चलाना मुश्किल है। ऐसे में सरकार को पंचायत सहायकों की जिम्मेदारियों और कार्यभार को देखते हुए मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि करनी चाहिए।
ईको गार्डन में पंचायत सहायकों का धरना-प्रदर्शन जारी है और कर्मचारी अपनी मांगों पर सरकार से सकारात्मक निर्णय की उम्मीद कर रहे हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article