22.1 C
Lucknow
Thursday, September 24, 2026

दस्तावेज नहीं मिले तो OYO होटल में डलवाया ताला, पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप

Must read

 

नवाबगंज थाना क्षेत्र के अचरा मार्ग पर गुरुवार को पुलिस ने एक OYO होटल में छापेमारी की। जांच के दौरान होटल में किसी तरह की अवैध गतिविधि सामने नहीं आई, लेकिन होटल संचालन से संबंधित आवश्यक वैध दस्तावेज और लाइसेंस मौके पर मौजूद कर्मचारी प्रस्तुत नहीं कर सका। दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने होटल का संचालन बंद कराकर ताला डलवा दिया।

पुलिस के अनुसार, होटल में मौजूद कर्मचारी से पूछताछ करने पर उसने बताया कि कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव कुबेरपुर निवासी आर्यन शाक्य ने पिछले माह ही होटल का शुभारंभ किया था। पुलिस टीम ने होटल संचालन के लिए आवश्यक लाइसेंस और अन्य दस्तावेज दिखाने को कहा, लेकिन कर्मचारी कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।

इस पर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने होटल संचालक को स्पष्ट निर्देश दिए कि आवश्यक वैध दस्तावेज और लाइसेंस उपलब्ध होने के बाद ही होटल का संचालन किया जाए। इसके बाद पुलिस ने होटल में ताला डलवा दिया। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही अचरा मार्ग पर संचालित अन्य होटल और गेस्ट हाउस संचालकों में भी हड़कंप मच गया।

थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि होटल में किसी तरह की अवैध गतिविधि नहीं मिली है। जांच के दौरान होटल संचालन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज और लाइसेंस मौके पर प्रस्तुत नहीं किए गए। नियमानुसार दस्तावेज उपलब्ध होने तक होटल का संचालन बंद कराया गया है। वैध कागजात मिलने के बाद ही होटल संचालन की अनुमति दी जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article