37 C
Lucknow
Tuesday, June 2, 2026

बड़े मंगल के अवसर पर भरवारा एसटीपी प्लांट में भंडारे का आयोजन

Must read

 

लखनऊ: बड़े मंगल के पावन अवसर पर सुएज (वन सिटी वन ऑपरेटर) द्वारा भरवारा एसटीपी प्लांट परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा प्रसाद वितरण एवं सेवा कार्यों में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के दौरान सभी कर्मचारियों ने भगवान हनुमान जी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। भंडारे में बड़ी संख्या में कर्मचारियों एवं आगंतुकों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक राजेश मठपाल ने कहा, “बड़े मंगल केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन कर्मचारियों के बीच आपसी सहयोग, सद्भाव और सकारात्मक कार्य संस्कृति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हमें अपनी सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं को सहेजते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का भी निर्वहन करना चाहिए।”

कार्यक्रम का सफल आयोजन सुएज प्रबंधन के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article