36.7 C
Lucknow
Saturday, June 13, 2026

अचरा मार्ग पर भैंस को बचाने के चक्कर में एक बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, बाइक सवार तीन लोग घायल

Must read

नवाबगंज: नवाबगंज नगर के अचरा मार्ग पर भैंस को बचाने के चक्कर में एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से नवाबगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है। फर्रुखाबाद के सातनपुर मंडी निवासी सरकारी पुत्र रामराज, अपने दामाद सुमित पुत्र दिग्विजय (निवासी मदनपुर, थाना मोहम्मदाबाद) और विजेंद्र पुत्र इतवरण सिंह (निवासी मदनपुर, थाना मोहम्मदाबाद) एक बाइक पर सवार होकर नगला वीरबल गांव दावत खाने जा रहे थे। नवाबगंज थाना क्षेत्र के त्यौरी सलेमपुर गांव के पास अचानक एक भैंस सड़क पर आ गई। भैंस को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और उससे टकरा गई। टक्कर लगने से बाइक सड़क पर गिर गई और तीनों सवार घायल हो गए। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत डायल 112 और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस ने घायलों को नवाबगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर विशिष्ट कटियार ने तीनों का प्राथमिक उपचार किया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article