30 C
Lucknow
Monday, September 14, 2026

गिहार बस्ती में आबकारी विभाग की छापेमारी, 15 लीटर कच्ची शराब बरामद

Must read

मोहम्मदाबाद। आबकारी निरीक्षक रीता वर्मा ने आबकारी एवं थाना पुलिस बल के साथ रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे इटावा-बरेली हाईवे स्थित गिहार बस्ती में दबिश दी। टीम ने अवैध रूप से बनाई जा रही देसी शराब और इसमें संलिप्त लोगों की तलाश में जांच अभियान चलाया।

दबिश के दौरान पुलिस को करीब 500 लीटर अवैध शराब बनाने वाला लहन बरामद हुआ, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। वहीं टीम ने 15 लीटर कच्ची अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। आबकारी विभाग की कार्रवाई से बस्ती में हड़कंप मच गया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article