फर्रुखाबाद। मंगलवार सातवीं मोहर्रम का जुलूस शामे गरीबा से अलमे हजरते अब्बास और गैवारह अली असगर बरामद हुआ। मौलाना फरहत अली ज़ैदी नें ख़िताब करते हुए कहा कि आज ख्यामे हुसैनी 7मोहर्रम से पानी बन्द हो गया बच्चों क़े अलातश की सदायें गुजती रही पर यजीद नें नहरे फरात पर पहरा लगा दिया पर मौला अब्बास अलम बरदार नें अपनी भतीजी क़े साथ लेकर इमामे हुसैन से इज़ाज़त तलब की मौला इमामे हुसैन नें कहा भईया को इज़ाज़त दी और कहा की दिफा करना जंग मत करना मौला अब्बास अलम बरदार को टुटा हुआ नेजा देकर जंग की इज़ाज़त दी और अलम मे मशके सकीना बाँध कर पानी की सबील क़े लिए फरात का रुख किया । मौला अब्बास फरात तक पहुँचे और मश्क़ को भरा यजीद क़े लशकर में एक ख़ौफ़ पैदा हो गया मौला अब्बास मश्क़ लेकर ख्याम की तरफ चले यजीदी फौज नें किसी नें तीर मश्क़ मे मारा मौला अब्बास की आस टूट गईं भागी हुई फौज सिमट आई किसी नें तीर मारा किसी नें तवर मारा मौला अब्बास जमीन पर तशरीफ़ लाए और इमामे हुसैन को पुकारा भाई नें भाई का सर अपने जानू पे रखा इमामे हुसैन नें कहा मौला अब्बास से ताउम्र आका कहा है बस एक मरतवा भाई कह दो मौला अब्बास नें भाई कहा
इस मौके पर आल इंडिया शिया मुस्लिम महा सभा क़े जिलाध्यक्ष सैय्यद अम्मार अली ज़ैदी कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष आफ़ताब हुसैन, पूर्व नगर अध्यक्ष नफीस हुसैन सुनहरी मस्जिद सदर मुंनवर हुसैन हुसैन,टाइगर, मुन्तज़िर हुसैन ज़ैदी मसरत अली ज़ैदी रहबर आब्दी अली यावर ज़ैदी जावेद हुसैन इंतजार हुसैन मोहसिन काजमी मुदास्सर काजमी हुसैन अली ज़ैदी अली मोहम्मद शोएब ज़ैदी सैफ हुसैन यूसुफ ज़ैदी आदि लोग मौजूद रहे।
सातवीं मोहर्रम, शामें गरीबां से निकला अलमे हज़रत ए अब्बास, सीनाजनी कल किया मातम


