31 C
Lucknow
Saturday, May 30, 2026

टिकनर के पंजे में फंसा आयरलैंड, न्यूजीलैंड पारी और 79 रन से जीता

Must read

बेलफास्ट टेस्ट में कीवी टीम का दबदबा बरकरार, ब्लेयर टिकनर ने पहली बार लिए पांच विकेट

न्यूजीलैंड ने बेलफास्ट टेस्ट में आयरलैंड को पारी और 79 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच के तीसरे दिन फॉलोऑन खेल रही आयरलैंड की दूसरी पारी 232 रन पर सिमट गई। तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर ने करियर में पहली बार पांच विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई।

इससे पहले न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 490 रन बनाए थे, जिसमें टॉम ब्लंडेल और रचिन रवींद्र ने शतक लगाए। जवाब में आयरलैंड पहली पारी में 179 रन ही बना सकी और उसे फॉलोऑन खेलना पड़ा।

दूसरी पारी में स्टीफन डोहेनी (51) और लॉर्कन टकर (51) ने संघर्ष किया, जबकि मार्क एडेयर 44 रन बनाकर नाबाद लौटे। हालांकि टिकनर की घातक गेंदबाजी के सामने आयरिश बल्लेबाजी टिक नहीं सकी।

टॉम ब्लंडेल को उनकी शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अब न्यूजीलैंड इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article