फर्रुखाबाद।पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला है। चर्चित सिपाही सचेन्द्र सिंह को सर्विलांस सेल से हटाकर मॉनिटरिंग सेल में तैनात किया गया है।कई शिकायतों के चलते यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देश पर की गई है।
पुलिस महकमे में इस बदलाव को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। बताया जा रहा है कि विभागीय कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। लंबे समय से सर्विलांस सेल में तैनात सचेन्द्र सिंह को लेकर पहले भी कई चर्चाएं होती रही हैं।
सूत्रों के मुताबिक एसपी आरती सिंह लगातार पुलिस व्यवस्था की समीक्षा कर रही हैं और विभिन्न शाखाओं में कार्यरत कर्मचारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया जा रहा है। इसी क्रम में सचेन्द्र सिंह को अब मॉनिटरिंग सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


