32.2 C
Lucknow
Sunday, March 8, 2026
Home Blog Page 83

पुलिस लाइन फतेहगढ़ में रिक्रूट आरक्षियों की 10 किमी क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित

0

फतेहगढ़। पुलिस लाइन फतेहगढ़ में प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों के आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 01.03.2026 को आउटडोर परीक्षा के क्रम में 10 किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम क्षेत्राधिकारी नगर एवं क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आरक्षियों की शारीरिक क्षमता, सहनशक्ति, अनुशासन एवं मानसिक दृढ़ता का परीक्षण करना था। प्रातः निर्धारित समय पर सभी रिक्रूट आरक्षी पूर्ण उत्साह एवं जोश के साथ दौड़ में शामिल हुए। अधिकारियों द्वारा निर्धारित मार्ग पर सुरक्षा एवं चिकित्सा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।

दौड़ के दौरान अधिकारियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। सफलतापूर्वक दौड़ पूर्ण करने वाले रिक्रूट आरक्षियों की सराहना की गई तथा उन्हें भविष्य में भी अनुशासन और परिश्रम बनाए रखने का संदेश दिया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इस प्रकार की परीक्षाएं पुलिस बल को शारीरिक रूप से सुदृढ़, तत्पर एवं कर्तव्यनिष्ठ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

कार और डंपर की आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला; आधा दर्जन सवार सुरक्षित

0

शमशाबाद, फर्रुखाबाद। फैजबाग–शमशाबाद मार्ग पर रविवार अपराह्न थाना चौराहे के पास कार और डंपर की टक्कर में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि कार में सवार करीब आधा दर्जन लोग बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एटा जनपद के थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव नगला उम्मीद निवासी मिथलेश देवी के परिजन, ग्राम बछलैया (थाना नवाबगंज) निवासी शिवरतन की पत्नी माया देवी के निधन के बाद अंतिम संस्कार में शामिल होने ढाई घाट, शमशाबाद जा रहे थे। कार जैसे ही शमशाबाद थाना चौराहे से गुजरी, तभी शमशाबाद से फैजबाग की ओर जा रहे एक डंपर ने कथित लापरवाही से वाहन चलाते हुए कार में टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही कार का साइड हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और हालात संभाले। बताया जाता है कि डंपर चालक घबराकर वाहन समेत थाना गेट की ओर पहुंच गया, जबकि कार सवार लोग भी पीछे-पीछे वहां पहुंच गए। कार सवारों का आरोप है कि डंपर चालक की लापरवाही के कारण दुर्घटना हुई, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ की और घटनाक्रम की जानकारी ली। थाना प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी है।

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में उमड़ी मरीजों की भीड़, 49 का पंजीकरण, 11 की शुगर जांच

0

शमशाबाद, फर्रुखाबाद। बदलते मौसम के बीच बीमारियों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजबाग में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में रविवार को मरीजों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। मेले में विभिन्न बीमारियों से पीड़ित लगभग आधा सैकड़ा मरीज उपचार के लिए पहुंचे।

जानकारी के अनुसार सर्दी की विदाई और गर्मी के आगमन के साथ ही सिरदर्द, खांसी, जुकाम, बुखार जैसी मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। इनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग प्रमुख रूप से शामिल हैं। बदलते मौसम के चलते दाद, खाज और खुजली जैसी त्वचा संबंधी समस्याएं भी लोगों को परेशान कर रही हैं। जहां एक ओर कुछ लोग निजी अस्पतालों का रुख कर रहे हैं, वहीं बड़ी संख्या में मरीज सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी पहुंच रहे हैं।

रविवार को आयोजित स्वास्थ्य मेले में फार्मासिस्ट वीरेंद्र राजपूत की मौजूदगी में कुल 49 मरीजों का पंजीकरण किया गया। सभी मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श देने के बाद आवश्यक एवं जीवनरक्षक दवाइयां वितरित की गईं। इसके अतिरिक्त 11 मरीजों की शुगर संबंधी जांच भी की गई, ताकि मधुमेह के संभावित रोगियों की समय रहते पहचान की जा सके।
फार्मासिस्ट वीरेंद्र राजपूत ने बताया कि बदलते मौसम में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने स्वच्छ पानी पीने, हल्का व पौष्टिक भोजन लेने, धूल और प्रदूषण से बचाव करने तथा छोटे बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी।

स्वास्थ्य मेले के संचालन में वार्ड बॉय राजेश कुमार ने भी राजकीय कार्यों में सहयोग प्रदान किया। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से क्षेत्रीय लोगों को निःशुल्क जांच एवं दवा सुविधा का लाभ मिल रहा है, जिससे आमजन को राहत मिल रही है।

होली पर 4 मार्च को बंद रहेंगी शराब की दुकानें, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

0

फर्रुखाबाद। होली पर्व के मद्देनजर प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। 4 मार्च को रंग खेलने के दिन जिले की समस्त शराब की दुकानें पूर्ण रूप से बंद रहेंगी।

यह जानकारी आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-वन कुमार गौरव ने देते हुए बताया कि होली के अवसर पर शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए शासन के निर्देशानुसार यह कदम उठाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बंदी के दिन किसी भी प्रकार की शराब की बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी।

आबकारी निरीक्षक ने चेतावनी दी कि यदि बंदी के दौरान कोई व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेचते या संग्रहित करते पाया गया, तो उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए विभाग द्वारा विशेष निगरानी और चेकिंग अभियान भी चलाया जाएगा।

उन्होंने आमजन से अपील की कि त्योहार को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

फर्रुखाबाद नगर के प्राचीन मंदिर श्री महा मंगलेश्वर नाथ द्वादश ज्योतिर्लिंग धाम में मानव कल्याण की कामना के साथ सुंदरकांड संपन्न

0

फर्रुखाबाद: फर्रुखाबाद नगर के प्राचीन मंदिर श्री महा मंगलेश्वर नाथ द्वादश ज्योतिर्लिंग धाम पुराना कोटा पार्चा फर्रुखाबाद में वार्षिक उत्सव में श्री सुंदरकांड पाठ समिति द्वारा मानव कल्याण की कामना के साथ सुंदरकांड संपन्न हुआ कलयुग में श्री हनुमान जी की उपासना सर्वश्रेष्ठ मानी गई है चिंतामणि सुंदर कांड पाठ समिति के व्यवस्थापक घनश्याम वाजपेई ने कहा ऐसा कोई कार्य नहीं है जो हनुमान जी की उपासना से संपन्न नहीं हो सकता

“कवन सो काज कठिन जग माही जो नहीं होई तत तुम पाही “

इसी महामंत्र को लेकर लोगों का कल्याण कर रहे हैं

श्री देवासी उपासना के त्रिदिवसीय कार्यक्रम में सुंदरकांड पाठ समिति चिंतामणि द्वारा भगवान शिव रुद्र अवतार हनुमान जी की उपासना कर उनकी भव्य एवं दिव्या सिंगर छप्पन भोग महा आरती के साथ कार्यक्रम संपन्न किया गया महाप्रसाद एवं भंडारे का आयोजन किया गया वार्षिक उत्सव में योगेश मिश्रा मनोज मिश्रा निर्मल दीक्षित प्रशांत सिंह घनश्याम वाजपेई अशोक वर्मा कमलेश दीक्षित अनूप मिश्रा नागेश अग्निहोत्री पवन गुप्ता रविंद्र भदोरिया अनुराग पांडे ने संगीत में सुंदरकांड का पाठ किया।

इस अवसर पर राम जी वाजपेई ओम शुक्ला रामवीर गौतम भदोरिया नीरज सक्सेना स्वदेश दिनेश मिश्रा शिव आशीष सागर भारद्वाज प्रमोद द्विवेदी दीपक शुक्ला रजत अग्रवाल आदि लोग सेवा में लग रहे।

देहरादून में 116वां सिग्नल कोर स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

0

– पूर्व सैनिक सिग्नल कोर कल्याणकारी संगठन (गढ़वाल मंडल) के तत्वावधान में आयोजित भव्य समारोह, उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल रहे मुख्य अतिथि

देहरादून। पूर्व सैनिक सिग्नल कोर कल्याणकारी संगठन (गढ़वाल मंडल) द्वारा देहरादून में पहली बार 116वां सिग्नल कोर स्थापना दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के माननीय अध्यक्ष श्री विनोद प्रकाश नैथानी ने की।

समारोह के मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्रिगेडियर पी.एन. गंगवार एवं रतन वी. ठाकुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संगठन की कार्यकारिणी समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। इनमें ओंके डीपी बलूनी, ओंके एचपीएस नगन्याल, श्री महेंद्र बगोला, नायब सूबेदार गुरदेव सिंह, श्री प्रकाश चंद्र चंदोला, श्री शेखर सकलानी, सूबेदार राजेश कुमार, सूबेदार प्रदीप सिंह राणा, श्री गजेंद्र सिंह राणा, नायब सूबेदार विनोद सिंह गनी, श्री डीएस नेगी एवं श्री जुगलान सिंह उपस्थित रहे।

स्थापना दिवस कार्यक्रम में लगभग 200 सदस्य एवं उनके परिवारजन शामिल हुए। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में सिग्नल कोर की वर्तमान संचार प्रणाली और उसकी भूमिका पर प्रकाश डालते हुए पूर्व सैनिकों को संगठन से जुड़कर समाज सेवा में सक्रिय रहने का आह्वान किया। उनके ओजस्वी एवं प्रेरणादायक उद्बोधन से उपस्थित पूर्व सैनिकों में जोश और उत्साह की लहर दौड़ गई।

कार्यक्रम लगभग छह घंटे तक चला। उत्तराखंड संस्कृति विभाग द्वारा पारंपरिक लोकगीत एवं लोकनृत्य प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
गढ़वाल मंडल संगठन की स्थापना 22 जून 2025 को पूर्व सैनिक सिग्नल कोर कल्याणकारी संगठन उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष श्री जोगेंद्र सिंह नेगी के करकमलों द्वारा की गई थी।

संगठन का मुख्य उद्देश्य सिग्नल कोर के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, आश्रित परिवारों एवं दिव्यांग सैनिकों के हितों की रक्षा करना तथा उनके कल्याण हेतु सतत प्रयास करना है। संगठन उत्तराखंड सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर पूर्व सैनिकों के अधिकारों और सुविधाओं के लिए कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। समारोह का समापन राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ हुआ।