यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। अखिल भारत हिंदू महासभा जय भोले बाबा कमेटी के सौजन्य से आयोजित भव्य कांवड़ यात्रा ने शहर में श्रद्धा और उत्साह की लहर दौड़ा दी। यात्रा का आयोजन दुर्वासा ऋषि आश्रम के सामने मां गंगा के तट से जल भरकर पांडेश्वर नाथ मंदिर के लिए किया गया।
यात्रा का शहर भर में जोरदार स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने पूरे जोश और ऊर्जा के साथ यात्रा में भाग लिया। जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई और “हर हर महादेव” के उद्घोष गूंजते रहे। भक्ति भाव और आस्था से परिपूर्ण इस यात्रा में नौजवान, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे सभी ने सक्रिय भागीदारी की।
पांडा बाग में भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया, जिसमें 201 कमरे भोलेनाथ के मंदिर में चढ़ाए गए और विधिवत अभिषेक किया गया। यात्रा के दौरान भक्ति और धार्मिक भजनों से सजे डीजे पर श्रद्धालु जय जयकार करते हुए चल रहे थे।
मुख्य रूप से यात्रा में सौरव मिश्रा, विमलेश मिश्रा, क्रांति पाठक, विजय आशुतोष, अभिषेक बाजपेई, भानु वर्मा, अजय दुबे, डॉक्टर राघवेंद्र अग्निहोत्री, रानू त्रिवेदी, भोले बाबा कमेंटी अध्यक्ष प्रमोद दुबे सपरिवार, अमन गुप्ता, गगन दुबे, मोनू तिवारी, प्रियांशु कश्यप, दीपक शर्मा, शैलेश वर्मा, गौरव मिश्रा, रवि, शिखा मिश्रा, प्रियंका बाजपेई और आरती पाठक समेत कई भक्तों ने भाग लिया। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे ताकि इतनी बड़ी भीड़ में कोई असुविधा न हो। पूरे आयोजन में आस्था और श्रद्धा की झलक देखने को मिली।
भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन, श्रद्धालुओं ने धूमधाम से किया स्वागत
ITBP में नौकरी का शानदार मौका, 10वीं पास भी करें आवेदन
इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस फोर्स यानी आईटीबीपी (ITBP) में भर्तियां निकली हैं। जो युवा सेना में नौकरी करने और देश की सेवा करने के इच्छुक हैं, वो आवेदन कर सकते हैं। ITBP ने ये भर्तियां ग्रुप सी के लिए निकाली हैं। आवेदन की प्रक्रिया 12 अगस्त यानी सोमवार से शुरू होगी, जबकि आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 सितंबर 2024 है। उम्मीदवार आईटीबीपी की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
किन-किन पदों पर निकली है वैकेंसी?
ITBP ने कारपेंटर से लेकर प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन और राज मिस्त्री के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। कुल 202 पदों पर भर्तियां होनी हैं, जिसमें कांस्टेबल (कारपेंटर) के लिए 71 पद, कांस्टेबल (प्लंबर) के लिए 52 पद, कांस्टेबल (इलेक्ट्रिशियन) के लिए 64 पद और इलेक्ट्रिशियन (राज मिस्त्री) के लिए 15 पद शामिल हैं। खास बात ये है कि इन पदों पर महिला और पुरुष दोनों की भर्तियां होनी हैं यानी अगर महिलाएं भी आवेदन करना चाहती हैं तो कर सकती हैं।
क्या है योग्यता और उम्र सीमा
इस भर्ती के लिए वहीं उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जो किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास हों और साथ ही संबंधित क्षेत्र में उनके पास आईटीआई का सर्टिफिकेट भी हो। योग्यता संबंधित अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार आईटीबीपी का नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
नवोदय स्कूल में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू
वहीं, उम्र सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 साल और अधिक से अधिक 23 साल होनी चाहिए। हालांकि ओबीसी और एससी-एसटी समेत आरक्षित वर्गों को उम्र सीमा में छूट दी गई है। उम्र की गिनती आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी।
कितनी होगी सैलरी और क्या है चयन प्रक्रिया
ITBP कांस्टेबल की इस भर्ती में उम्मीदवारों को लेवल 3 के हिसाब से सैलरी दी जाएगी, जो 21,700 से लेकर 69,100 तक हो सकती है। वहीं, चयन प्रक्रिया की बात करें तो उम्मीदवारों का चयन पीईटी (PET) यानी फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, पीएसटी (PST) यानी फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, लिखित परीक्षा और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
ITBP ग्रुप सी कांस्टेबल की भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 12 अगस्त से होगी। एप्लिकेशन विंडो खुलने के बाद उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कांग्रेस के बयान पर मायावती का पलटवार, आरक्षण का पूरा श्रेय बाबा साहब को
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी(बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने रविवार को सोशल मीडिया के जरिए कांग्रेस पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी एससी—एसटी के आरक्षण मामले में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर को श्रेय देने के बजाय पं. नेहरू व गांधी जी को दिया है, जिसमें रत्तीभर भी सच्चाई नहीं है।
उल्लेखनीय है कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (Mayawati) रविवार को पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। यह बैठक आगामी उपचुनाव समेत पार्टी हित को लेकर होगी। इससे पहले मायावती ने शनिवार को एससी-एसटी वर्ग के आरक्षण को लेकर प्रेसवार्ता की थीं। ठीक उसी के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का बयान आया था। इस पर मायावती ने कांग्रेस पर हमला बोला है।
मायावती (Mayawati) ने रविवार को साेशल मीडिया के एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि शनिवार को बसपा की प्रेसवार्ता के बाद कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिए बयान की जानकारी मिली, जिससे एससी-एसटी के समक्ष कांग्रेस पार्टी के बयान में बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर को नहीं बल्कि पं. नेहरू व गांधी जी को आरक्षण का श्रेय दिया गया है, जिसमें रत्तीभर भी सच्चाई नहीं। जबकि वास्तव में आरक्षण का पूरा श्रेय बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर को ही जाता है, जिनको किस तरह से कांग्रेस के लोगों ने संविधान सभा में जाने से रोकने का षडयन्त्र रचा तथा उनको चुनाव में भी हराने का काम किया। कानून मंत्री पद से भी इस्तीफा देने को विवश किया।
उन्होंने (Mayawati) कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह कहा कि देश में एससी व एसटी वर्गों के उपवर्गीकरण के सम्बन्ध में पार्टी के स्टैण्ड का खुलासा करने के पहले इनकी पार्टी एनजीओ व वकीलों आदि से विचार-विमर्श करेगी, जिससे स्पष्ट है कि कांग्रेस उपवर्गीकरण के पक्ष में है।
नवोदय स्कूल में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू
अगर आप भी अपने बच्चे को नवोदय स्कूल (Navodaya School) में पढ़ाना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) ने एकेडमिक ईयर 2025 के लिए क्लास 6 के छात्रों के लिए आधिकारिक तौर पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक छात्र और उनके पैरेंट्स अब नवोदय स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट Navodaya.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। क्लास 6 में एडमिशन के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) के लिए एप्लिकेशन फॉर्म यानी आवेदन पत्र cbseitms.nic.in पर भी उपलब्ध है।
दरअसल, देशभर में कई जवाहर नवोदय विद्यालय (Navodaya School) हैं, ऐसे में उनमें से किसी एक में सीट सिक्योर करने के लिए छात्रों को निर्धारित समयसीमा के अंदर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। प्रवेश प्रक्रिया में कुछ जरूरी दिशा-निर्देश और नियम शामिल हैं, जिनका पालन करना आवेदकों के लिए जरूरी है, ताकि आवेदन करने में कोई समस्या न हो।
जान लें ये बातें
– छात्र सिर्फ अपने जिले में स्थित नवोदय विद्यालय (Navodaya School) में ही एडमिशन ले सकते हैं। फॉर्म जमा करते समय रेसिडेंस सर्टिफिकेट यानी निवास प्रमाण पत्र भरना भी जरूरी है।
– जवाहर नवोदय विद्यालय (Navodaya School) में क्लास 6 में एडमिशन के लिए वहीं छात्र पात्र होंगे, जिन्होंने किसी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त या मान्यता प्राप्त स्कूल से क्लास 3, 4 और 5वीं कक्षा की पढ़ाई की हो और हर क्लास में पास किया हो।
– नवोदय विद्यालय (Navodaya School) प्रवेश परीक्षा में बैठने के लिए छात्रों को सिर्फ एक ही मौका मिलेगा।
– नवोदय विद्यालय में 75 फीसदी सीटें जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले छात्रों के लिए आरक्षित हैं, जबकि बाकी की 25 फीसदी सीटें जिले के आरक्षण मानदंडों के अनुसार शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के उम्मीदवारों की योग्यता के आधार पर भरी जाएंगी।
– ग्रामीण कोटे के माध्यम से नवोदय स्कूल में प्रवेश पाने के लिए छात्रों को उस जिले के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त या सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल से तीसरी, चौथी और पांचवीं कक्षा पास करनी होगी।
– जिन विद्यार्थियों ने तीसरी, चौथी और पांचवीं कक्षा तक की पढ़ाई शहरी क्षेत्र में स्थित स्कूल से पूरी की है, उन्हें शहरी क्षेत्र का माना जाएगा।
छात्रों का चयन प्रवेश परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। नवोदय विद्यालय समिति की इस परीक्षा का नाम जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) है।
ऐसे छात्रों के लिए आरक्षित हैं सीटें
जवाहर नवोदय विद्यालय (Navodaya School) की हर ब्रांच में 75 फीसदी सीटें ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रों को जिले की आबादी के अनुपात में आरक्षण देने का प्रावधान है। फिर भी इन आरक्षणों का राष्ट्रीय अनुपात अनुसूचित जातियों के लिए 15 फीसदी और अनुसूचित जनजातियों के लिए 75 फीसदी से कम नहीं होना चाहिए और दोनों के लिए संयुक्त आरक्षण 50 फीसदी से अधिक नहीं होना चाहिए। इसके अलावा लड़कियों के लिए भी कुल सीटों का एक तिहाई आरक्षण है।
बरसात से मौसम में आई नरमी, लोगों को गर्मी से मिली राहत
फर्रुखाबाद। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बरसात ने शहरवासियों को बड़ी राहत दी है। तेज धूप और उमस से जूझ रहे लोग अब मौसम में आई नरमी का आनंद ले रहे हैं। बरसात के कारण तापमान में गिरावट आई है, जिससे गर्मी से परेशान लोगों ने चैन की सांस ली है। शहर के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई है, जिससे न केवल तापमान में कमी आई है, बल्कि खेतों और बागों को भी भरपूर पानी मिला है। किसानों के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही है, क्योंकि इस बारिश से फसलें बेहतर होंगी और पानी की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। हालांकि, लगातार हो रही बारिश के कारण कुछ निचले इलाकों में जलभराव की समस्या भी उत्पन्न हो गई है। लेकिन अधिकांश लोगों के लिए यह बरसात राहत भरी साबित हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे मौसम में ठंडक बनी रहेगी। लोगों ने इस बदलते मौसम का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि बरसात का यह दौर जारी रहेगा।
आवारा गोवंश की समस्या से जनता परेशान, प्रशासन बेपरवाह
यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। शहर में आवारा गोवंश की समस्या गंभीर होती जा रही है। सडक़ों और गलियों में दिन-रात घूमते ये मवेशी न केवल यातायात में बाधा डाल रहे हैं, बल्कि दुर्घटनाओं का कारण भी बन रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इन आवारा जानवरों की वजह से बच्चों और बुजुर्गों के लिए सडक़ पार करना मुश्किल हो गया है।
शहर के विभिन्न इलाकों, जैसे लालगेट, बढ़पुर, और आवास विकास में आवारा गोवंश की संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। खासकर रात के समय, ये मवेशी बीच सडक़ पर बैठ जाते हैं, जिससे वाहनों का आवागमन बाधित होता है। कई बार तो इनकी वजह से दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं, जिसमें लोग घायल हुए हैं।
नगरपालिका प्रशासन इस समस्या के समाधान के लिए गंभीर कदम उठाने में असफल साबित हो रहा है। शहरवासियों का कहना है कि गोशालाओं की संख्या बढ़ाई जाए और इन आवारा मवेशियों को वहां भेजा जाए, ताकि सडक़ों पर शांति बनी रहे। लेकिन प्रशासन की तरफ से अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है।
स्थानीय लोग अब प्रशासन से इस मुद्दे पर तुरंत ध्यान देने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो यह आने वाले दिनों में और भी गंभीर रूप ले सकती है।






