34 C
Lucknow
Monday, April 6, 2026
Home Blog Page 4276

नि:शुल्क होमियोपैथिक चिकित्सा शिविर में मरीजों को बांटी गयी दवायें

0

यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। शहर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर,बढ़पुर में उत्तर प्रदेश राज्य आयुष सोसायटी द्वारा संचालित आयुष आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के होमियोपैथिक विभाग द्वारा आम जनमानस को उनके घर के ही समीप बेहतर एवम सुविधाजनक चिकित्सा सुविधा देने के लिए , एक नि:शुल्क होमियोपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन, राजकीय होमियोपैथिक चिकित्सालय आजाद भवन, नुनीहाई फर्रुखाबाद के तत्वाधान में किया गया।
इस कैंप में आज कुल 228 रोगियों का चिकित्साधिकारी डॉक्टर सुरेंद्र सिंह ने चिकित्सीय परीक्षण कर उन्हे होमियोपैथिक परामर्श के साथ साथ दवाइयों का वितरण किया। इस मौके पर चिकित्साधिकारी डॉक्टर सिंह ने सभी रोगियों एवम उनके परिजनो को नियमित योग को अपनी दिनचर्या में आवश्यक रूप से शामिल करने पर जोर दिया।
साथ ही व्यक्तिगत एवम अपने आस पास की साफ सफाई रखने की सलाह दी, क्योंकि स्वच्छता ही स्वास्थ्य की कुंजी होती है। इस मौके पर डॉक्टर सिंह के साथ फार्मासिस्ट श्री तरुण कुमार ने सहयोग किया।

जिले में खनन माफियाओं पर करवाई, मे ढिलाई माफिया ने दी दी ट्रैक्टर चढ़ाने की धमकी

0

यूथ इंडिया संवाददाता
अमृतपुर, फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी डॉक्टर वी0के0 सिंह व पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार प्रियदर्शी के कड़े तेवर के बाद भी खनन माफिया एक बार फिर जि़ले में सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़े निर्देश दिए थे कि खनन माफिया पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर कड़ी कार्रवाई करें लेकिन ऐसा देखने को नहीं मिल रहा है वही माफिया खेतों को खोद कर तालाब कर रहे हैं।
फिर भी प्रशासन के द्वारा उनके विरुद्ध कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती माफिया आए दिन पत्रकारों को धमकी देते है। कि खबर चलाई तो ट्रैक्टर से कुचलकर मार देंगे प्रशासन कुछ नहीं कर पाएगा। जिससे आम जनता में खनन माफियाओं के प्रति भय दिखाई दे रहा है। सूत्रों की जानकारी के अनुसार माफिया किसी खेत की परमिशन 100 घन मीटर मिट्टी उठाने लेते हैं लेकिन 15 दिन तक ट्रैक्टर लगातार चलाते हैं।बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के गांव अमैयापुर निवासी रामरहीस पुत्र पप्पू जो पेशे से पत्रकार हैं।
जब वह अपने गांव से रतनपुर पमारान अपनी दुकान खोलने के लिए आ रहा था तभी खनन माफिया रामशंकर पुत्र बृजेश के द्वारा पीडि़त की बाइक के आगे बाइक लगाकर धमकी व गाली गलौज करने लगा कहां की प्रशासन को दम नहीं है। जो हमारी मिट्टी पकड़ ले। हम खनन कर मिट्टी डालते रहेंगे तू वीडियो बनाते रहना। कहां कि तू कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। वहीं मौके पर मौजूद ग्रामीणों के द्वारा बीच बचाव कर दिया गया। जब पीडि़त 25/08/24 को दुकान का सामान लेने के लिए कस्बा राजपुर के लिए जा रहा था। तभी खनन माफिया रामशंकर के द्वारा रोक कर गाली गलौज तथा मारपीट कर दी गई।तथा दबंग माफिया पीडि़त को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया।पीडि़त ने तहरीर थाने में पहुंचकर माफिया के खिलाफ तहरीर दी। थाना अध्यक्ष मिनैश पचौरी ने तत्परता दिखाते हुए खनन माफिया के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
माफिया के द्वारा क्षेत्र में कहा जाता है कि उसके रिश्तेदार जिले के बड़े अफसर के यहां नौकरी कर रहे है। इसी बात की धौंस दिखाकर माफिया धड़ल्ले से खनन कर रहा है प्रशासन माफिया के खिलाफ नतमस्तक दिखाई दे रहा है। बीते दिन पूर्व तेजतर्रार तहसीलदार कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में खनन माफिया रामशंकर का ट्रैक्टर ट्राली पूर्व में रहे। नायब तहसीलदार अतुल कुमार के द्वारा पडक़र सीज कर दिया गया था। लेकिन लेखपाल से साथ गांठ कर फिर भी आरोपी बच निकला। जब टीम के द्वारा मौके पर फरमाइश की गई तो माफिया के द्वारा 1800घन मीटर मिट्टी की खुदाई कर ली गई थी।
वहीं परमिशन 100 घनमीटर की ही थी बीते दिन पूर्व खनन माफियाओं के द्वारा पुलिसकर्मी की ट्रैक्टर चढ़ा दिया गया था गलती बस इतनी हो गई। कि वहां अपने अधिकारियों के कहने पर खनन कर रहे ट्रैक्टर ट्राली को पकडऩे के लिए चला गया था।खनन माफियाओं ने बदले में ट्रैक्टर चढक़र निर्मम हत्या कर दी गई थी। अब देखने वाली बात होगी कि इस माफिया राम शंकर के विरुद्ध उच्च अधिकारी संज्ञान लेकर क्या कार्रवाई करते हैं।

पत्रकारिता छोड़ भाकियू (श्रमिक जनशक्ति) के जिला महासचिव बने प्रशांत कटियार

0

यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। भारतीय किसान यूनियन (श्रमिक जनशक्ति) द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जिले में यूनियन और किसान आंदोलन को सशक्त बनाने के लिए कस्बा जहानगंज पूर्व पत्रकार अहमदपुर देवरिया निवासी प्रशिक्षु वकील प्रशांत कटियार पुत्र हरी सिंह कटियार को सर्वसम्मति से जिला महासचिव नियुक्त किया गया। उन्होंने पत्रकारिता और यूथ इंडिया को अलविदा कह समाज की सेवा का जन्माष्टमी को संकल्प लिया है।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे संगठन के जिला अध्यक्ष सत्यभान झा ने कहा कि श्री कटियार की प्रतिभा और योग्यता को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर उन्होंने नवनियुक्त जिला महासचिव को यूनियन का झंडा और पटका पहनाकर संगठन को और भी मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
महासचिव पद का दायित्व मिलने पर प्रशांत कटियार ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन और किसानों ने जो भरोसा उन पर जताया है, वह उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जिलाध्यक्ष सत्यभान झा के नेतृत्व में एक मजबूत संगठन का निर्माण किया जाएगा, जो किसानों के हितों की रक्षा और उनके अधिकारों की लड़ाई में सदैव अग्रसर रहेगा।

उफान पर गंगा नदी एक बार चेतावनी बिंदु से 35 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर

0

यूथ इंडिया संवाददाता
अमृतपुर, फर्रुखाबाद। गंगा नदी में लगातार छोड़े जा रहे पानी के कारण गंगा नदी चेतावनी बिंदु से 35 सेंटीमीटर ऊपर बहने लगी है। जिससे ग्रामीणों पर फिर एक बार संकट नजर आ रहा है। दो दर्जन से अधिक गांव परिवार का खतरा मंडराता नजर आ रहा।
माखन नगला गांव में संपर्क मार्ग कट गया गांव में पानी घुसने लगा है। तीसराम की मड़ैया में तेज बहाव के कारण सडक़ पानी में बह गई ग्रामीण नाव से आवागमन कर रहे हैं। बरुआ संपर्क मार्ग, खानपुर संपर्क मार्ग, आशा की मडैया संपर्क मार्ग, चित्रकूट गांव संपर्क मार्ग,मंझा की मड़ैया सम्पर्क मार्ग पर पानी आ गया है। जिसके कारण राजाराम की मड़ैया, कंचनपुर सबलपुर नगरिया जवाहर हरसिंहपुर कायस्थ उगरपुर करनपुर घाट फखरपुर कुडरी सारंगपुर नगला दुर्गू,कछुआ गाढ़ा, आदि गांव में पानी पहुंचने लगा है जिसके कारण ग्रामीणों की समस्याएं बढ़ती नजर आ रही हैं 15 किलोमीटर दूर चलकर ग्रामीण जानवरों के लिए चारे का प्रबंध कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने सीवीओ को ग्रामीणों को चारा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे लेकिन ऐसा धरातल पर नहीं दिखाई दे रहा है। घुमंतू गोवंश भी तड़प तड़प कर मरने लगे हैं। वही करनपुर घाट के ग्रामीणों ने बताया है कि अब कटान भी होना शुरू हो गया है जिससे पूरे गांव पर संकट करने लगा है। पूछने पर ग्रामीण वीरपाल धर्मेंद्र सुभाष उपदेश नरेश वीरपाल नहीं बताया कि अगर उपाय न सोचा गया तो पूरा गांव चपेट में कटान किया जाएगा। तथा समस्या विकराल नजर आ रही है। तहसील प्रशासन भी बाढ़ पीडि़तों के साथ खड़ा नजर आ रहा है।आज सुबह 8:00 बजे गंगा नदी में 115180 क्यूसेक पानी छोड़ा गया जिससे गंगा का जलस्तर चेतावनी बिन्दु से 35 सेन्टीमीटर ऊपर बहने लगा है। रामगंगा नदी में आज खो बैराज से 7753 हरेली बैराज से 333 रामनगर बैराज से 946 टोटल 9032 क्यूसेक पानी छोड़ा गया जिससे रामगंगा का जलस्तर 136.05 पर बहने लगा हैं।
उप जिला अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट है बाढ़ क्षेत्र में लेखपालों की ड्यूटी लगाई गई है बाढ़ कंट्रोल रूम व बाढ़ चौकियों से निगरानी की जा रही है बाढ़ शरणालय अलर्ट कर दिए गए हैं किसी को कोई भी प्रकार की समस्या होती है तत्काल फोन कर जानकारी उपलब्ध कराए सम्बंधित टीम मौके पर पहुंचकर मदद करेगी

800 करोड़ से बदलेगी बुलंदशहर की सूरत, लगेंगे विकास के पंख

0
CM Yogi
CM Yogi

बुलंदशहर। योगी सरकार (Yogi Government) प्रदेश के विभिन्न जिलों में व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ाने के साथ बेहतर कनेक्टिविटी और नगरीय सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। इसी के तहत योगी सरकार धातु ढलाई के मशहूर बुलंदशहर का महायोजना के तहत विस्तार करने की योजना बना रही है। इससे बुलंदशहर में औद्योगिक-व्यावसायिक और आवासीय गतिविधियों के विकास को सुनियोजित ढंग से अमलीजामा पहनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री (Yogi Government) के निर्देश पर बुलंदशहर के विस्तार का खाका तैयार कर लिया गया है। इसे वर्ष 2031 की अनुमानित जनसंख्या 4 लाख के अनुसार डेवलप किया जाएगा, जबकि वर्तमान जनसंख्या 2,22,519 बतायी जा रही है। इसके लिए योगी सरकार 800 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इससे यहां 554 करोड़ का नया इवेस्टमेंट आएगा। इसमें अब तक बुलंदशहर को 154 करोड़ के इंवेस्टमेंट के प्रस्ताव मिल चुके हैं। वहीं इससे 1500 लोगों को रोजगार मिलेगा।

धातु ढलाई, इलेक्ट्रानिक्स पार्ट्स आदि के लिये जाना जाता है बुलंदशहर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने हाल ही में एक बैठक में कहा कि बुलंदशहर का इतिहास 120 ईसा पूर्व का है। यहां का पौराणिक इतिहास भी है। वहीं पिछले 6-7 वर्षों में व्यावसायिक गतिविधियों में तेजी के साथ बेहतर कनेक्टिविटी और नगरीय सुविधाओं के कारण लोग यहां स्थायी निवास भी बना रहे हैं। इसको ध्यान में रखते हुए बुलदंशहर का विस्तार अति आवश्यक है। ऐसे में उन्होंने महायोजना-2031 के तहत इसके विस्तार की बात कही।

उन्होंने (CM Yogi) कहा कि बुलंदशहर चीनी मिल, डेयर उद्याेग, धातु ढलाई, हैंडपंप और इलेक्ट्रानिक पार्टस के लिये जाना जाता है। ऐसे में इन उद्योगों को और विकसित करने के लिए इनका विस्तार किया जाएगा। इसके लिए एक औद्योगिक क्षेत्र डेवलप किया जाए। इस दौरान ट्रांसपोर्ट और मोबिलिटी का विशेष ध्यान रखा जाएग। इसके अलावा सीएम योगी ने लॉजिस्टिक और वेयरहाउसिंग हब के लिए भी स्थान चिह्नित करने के आदेश दिये हैं। इतना ही नहीं, आमजन के लिए प्राधिकरण द्वारा नई आवासीय परियोजना की कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया, जिस पर अमल भी शुरू हो गया है।

प्राधिकरण बनाएगा अत्याधुनिक आवासीय टाउनशिप

महायोजना के तहत सिकंदराबाद-मेरठ रोड बाईपास के दोनों ओर 500 मीटर तक भू उपयोग किया जाएगा। बुलंदशहर को आठ जोन में बांटकर विकसित किया जाएगा। इसमें जोन एक के तहत पुराने शहर का नये सिरे से कायाकल्य किया जाएगा। शहर के बीचोबीच से काली नदी गुजरती है, ऐसे में जोन 2 और जोन 5 में गुजरने वाली नदी के 200 मीटर के दायरे में कोई निर्माण नहीं किया जाएगा ताकि नदी का अस्तित्व बरकरार रहे। इसके अलावा जोन 3 को सेंट्रल प्लानिंग के तहत विकसित किया जाएगा। इसमें पब्लिक एक्टिविटी के लिए गार्डेन और पार्क आदि विकसित किये जाएंगे।

जोन-4 शहर का पुराना इंडस्ट्रियल एरिया है, जो वर्तमान की आवश्यकता के अनुसार डेवलप किया जाएगा। जोन-6, जोन-7 और जोन-8 को नये सिरे से डेवलप किया जाएगा। यहां बाईपास, आवासीय योजना, हाईवे फैसेलिटी जोन, नया इंडस्ट्रियल एरिया आदि विकसित किया जाएगा।

इन 6 पैरामीटर पर होगा बुलंदशहर का विस्तार

1. बाह्य क्षेत्र का विकास

2. मुख्य व्यावसायिक केंद्रों की स्थापना

3. औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना

4. शहर के काष्ठ उद्योग को बढ़ावा देना

5. संतुलित विकास

6. शहर में निवेश

बुलंदशहर की ये हैं व्यावसायिक और औद्योगिक पहचान

बुलंदशहर में निर्मित हैंडपंप और मेटल पाइप का उत्पादन होता है। यहां से झारखंड, बिहार, बंगाल, गुजरात, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों को हैंडपंप बेचे जाते हैं। यह बड़े उद्योग चीनी मिल, डेयरी उद्योग और पशु आहार उद्योग आदि से जुड़े है। यह शहर इलेक्ट्रानिक्स पार्टस उच्च वोल्टेज स्विच, फ्यूज सेट, विद्युत ट्रांसफार्मर, स्विच गियर, आइसोलेटर वितरण बॉक्स, पोल बॉक्स, मीटर बॉक्स, पीटीएफई इंसुलेशन तार रक्षा और एयरोस्पेस के लिए जाना जाता है। यहां से पूरे देश को बिजली बोर्डों, एयरोस्पेस प्रयोजनों, यूपी बिजली बोर्ड आदि माल की आपूर्ति की जाती है।

पुलिस को बदनाम करने की साजिश में जुटे माफिया अनुपम दुबे के गुर्गे

0

यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। माफिया अनुपम दुबे और उसके गुर्गे एक बार फिर पुलिस प्रशासन को बदनाम करने की कोशिश में लगे हुए हैं। सूत्रों के अनुसार, अनुपम दुबे के निर्देश पर उसके गुर्गे पुलिस पर अवैध खनन के झूठे आरोप लगाकर एक व्यापक सोशल मीडिया अभियान चला रहे हैं। इस अभियान का उद्देश्य पुलिस की छवि को धूमिल करना और जनता के बीच भ्रम फैलाना है।
हाल के दिनों में, सोशल मीडिया पर कई पोस्ट और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें पुलिस पर अवैध खनन में संलिप्त होने के आरोप लगाए जा रहे हैं। इन पोस्टों का उद्देश्य जनता के बीच यह धारणा बनाना है कि पुलिस माफिया के साथ मिली हुई है और अवैध खनन को बढ़ावा दे रही है।
सूत्रों की माने तो यह पूरा अभियान माफिया अनुपम दुबे द्वारा पुलिस पर दबाव बनाने की एक सोची-समझी रणनीति है। दरअसल, पुलिस ने हाल ही में अनुपम दुबे और उसके नेटवर्क के खिलाफ कई कड़े कदम उठाए हैं, जिससे वह और उसके गुर्गे बौखलाए हुए हैं। इस अभियान के जरिये वे पुलिस को बदनाम कर, अपनी अवैध गतिविधियों को जारी रखने की कोशिश कर रहे हैं।
इस साजिश का खुलासा होने के बाद, पुलिस ने भी सख्त रुख अपनाते हुए इन फर्जी आरोपों का पर्दाफाश करने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। पुलिस ने कहा है कि सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे झूठे आरोपों की जांच की जाएगी और इस अभियान में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने जनता से भी अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे ऐसे झूठे और भ्रामक संदेशों पर विश्वास न करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फर्रुखाबाद में किसी भी प्रकार के अवैध खनन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और जो भी इस तरह की गतिविधियों में शामिल होगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना ने एक बार फिर से यह साबित कर दिया है कि कैसे माफिया अपने हितों को साधने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। हालांकि, फर्रुखाबाद पुलिस अपने कर्तव्यों के प्रति प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार के दबाव के सामने झुकने वाली नहीं है।