25.5 C
Lucknow
Sunday, April 5, 2026
Home Blog Page 4259

सेवा फर्रुखाबाद के पदाधिकारियों ने डीएम बी के सिंह को तिरंगे से किया सम्मानित

0

फर्रुखाबाद। सेवा समिति फर्रुखाबाद की ओर से हर वर्ष 15 अगस्त से 31 अगस्त तक आयोजित किए जाने वाले वार्षिक कार्यक्रम के अंतर्गत, जिसमें शासन और प्रशासन के अधिकारियों को उनकी प्रशासनिक और समाजसेवी सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाता है, जिलाधिकारी डॉ. बी.के. सिंह को सम्मानित किया गया। समिति की ओर से उन्हें सम्मान पत्र और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष फरियाँब खान ने बताया कि समिति यह कार्यक्रम कई वर्षों से आयोजित कर रही है। जो अधिकारी अपनी सेवाएं उत्कृष्ट रूप से देते हैं, उन्हें समिति द्वारा सम्मानित किया जाता है, ताकि हमारे अधिकारीगण और भी बेहतर सेवाएं प्रदान कर सकें। उन्होंने यह भी कहा कि संस्था इसी प्रकार से समाजसेवा के कार्य करती रहेगी।
शहर अध्यक्ष हिलाल शाफिकी ने कहा कि समिति हमेशा से फर्रुखाबाद की सेवा को अपनी जिम्मेदारी मानकर कार्य करती आई है और भविष्य में भी अपनी जिम्मेदारियों को निभाती रहेगी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. बी.के. सिंह ने संस्था के कार्यों की सराहना की और भविष्य में भी सहयोग का आश्वासन दिया।
इस कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष तालिब मंसूरी, डॉक्टर शकील अहमद, मास्टर सलीम, अमन सलामनी, फरीद खान, अमन खान, आदिल अहमद सहित कई अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

आरसी वसूली की स्थिति खराब देख डीएम नाराज

0

यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार परिसर, फतेहगढ़ में आरआरसी (राजस्व वसूली प्रमाणपत्र) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आरआरसी की वसूली की स्थिति कम पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि वसूली का कार्य संतोषजनक नहीं है, जो कि लापरवाही का संकेत है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों से समन्वय स्थापित कर बकाया धनराशि की वसूली सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने कार्य में शिथिलता बरतने पर जनपद के सभी सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) के वेतन रोकने के आदेश दिए और जिला पंचायत राज अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया। बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह, पीडी डीआरडीए और संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

डीएम ने शिक्षा के स्तर को बढ़ाने की कही बात, निरीक्षण कर दिये निर्देश

0

यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने प्राथमिक विद्यालय सातनपुर और प्राथमिक विद्यालय भोपत पट्टी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की कमी और शिक्षा के निम्न स्तर पर असंतोष व्यक्त किया।
जिलाधिकारी ने बच्चों से सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे, जिनका संतोषजनक उत्तर नहीं मिल सका। इसके अलावा, उन्होंने मिड डे मील के तहत मिल रहे भोजन की गुणवत्ता के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रतिदिन 30 मिनट बच्चों को सामान्य ज्ञान सिखाया जाए। इसके साथ ही, उन्होंने स्कूल की खिड़कियों में जाली लगाने के भी आदेश दिए।
इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेन्द्र सिंह और प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर नीतीशराज भी उपस्थित रहे।जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने प्राथमिक विद्यालय सातनपुर और प्राथमिक विद्यालय भोपत पट्टी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की कमी और शिक्षा के निम्न स्तर पर असंतोष व्यक्त किया।
जिलाधिकारी ने बच्चों से सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे, जिनका संतोषजनक उत्तर नहीं मिल सका। इसके अलावा, उन्होंने मिड डे मील के तहत मिल रहे भोजन की गुणवत्ता के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रतिदिन 30 मिनट बच्चों को सामान्य ज्ञान सिखाया जाए। इसके साथ ही, उन्होंने स्कूल की खिड़कियों में जाली लगाने के भी आदेश दिए।
इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेन्द्र सिंह और प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर नीतीशराज भी उपस्थित रहे।

कायमगंज में दो बेटियों के लटके मिले शवों को लेकर भाजपा पर हमलावर हुए अखिलेश

0

यूथ इंडिया संवाददाता
फ़र्रूख़ाबाद। कायमगंज में दो सहेलियों के पेड़ से लटके मिलने के संदर्भ में सपा मुखिया प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि देश व प्रदेश की सरकार बेकार में ही महिला सुरक्षा की दावेदारी करती घूम रही है। इस प्रकार की संवेदनशील घटनाएं लगातार हो रही हैं और भाजपा महिला सुरक्षा को लेकर राजनीति करने में झूठी है ऐसा नहीं होना चाहिए वास्तव में महिला सुरक्षा पर राजनीति नगर के उनकी सुरक्षा को गंभीरता से दिए जाने का समय आ गया है।
उन्होंने पीडि़त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त और सपा छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान इदरीसी को निर्देशित किया कि वह पोस्टमार्टम हाउस जाकर पीडि़त परिवार को ढाढस बंधायें और उनकी तरफ से पूरी तरह से साथ होने की होने का आश्वासन दें मुखिया के निर्देश इदरीसी ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर पीडि़त परिवार से जानकारी प्राप्त की और संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा पूरा साथ देने की बात कही। बताते चलें कि जन्माष्टमी उत्सव देखने निकली दो बेटियों की लाशें पेड़ से लटकी मिली थीं। दो बेटियों की लाशें एक साथ मिलने से सारा प्रशासन सकते में आ गया और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
सपा मुखया ने शोसल मीडिया के जरिए प्रति क्रिया में कहा कि भाजपा सरकार इस मामले में तत्काल निष्पक्ष जाँच करे और हत्या के इस संदिग्ध मामले में अपनी आख्या प्रस्तुत करे। ऐसी घटनाओं से समाज में एक भयावह वातावरण बनता है, जो नारी समाज को मानसिक रूप से बहुत गहरा आघात पहुँचाता है। महिला सुरक्षा को राजनीति से ऊपर उठकर एक गंभीर मुद्दे के रूप में ऐसी घटनाओं को उठाने का अपरिहार्य समय आ गया है।

कोबिड कर्मचारी को सी एम ओ साहब ने मिलने से मना कर दिया

0

यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। सेवा समाप्ति पर रोक एवं बाकी वेतन के भुगतान की मांग को लेकर जिला मुख्यालय स्थिति, सीएमओ ऑफिस पहुंचे तो सीएमओ ने कर्मचारियों का ज्ञापन लेने से मना कर दिया काफी वहसक्षहोने के बाद भी ज्ञापन लेने से मना कर दिया और कहा कि कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार विमर्श किया जाएगा फैसला तो लखनऊ लेना है।
दिए गए ज्ञापन में संविदा चिकित्सा कर्मियों ने कहा कि अपनी जान हथेली पर रखकर करोड़ों कल में हम लोगों ने सेवा की है और तमाम मेडिकलों के बावजूद आदमी सेवा करते आ रहे हैं उन्होंने कहा कि संविदा कर्मियों को नौकरी से निवृत्ति देने के चलते उनके परिवारों में काफी परेशानी आ गई है पिछले दोनों के का बकाया धन भी नहीं दिया गया जिससे एक तरीके से आउटसोर्सिंग कर्मचारी के परिवार के सामने भुखमरी जैसा संकट पैदा हो गया है। कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मांगों पर सरकार को सहन भाजी पूर्वक विचार विमर्श करना चाहिए ताकि बड़ी तादाद में मैं लोग बेरोजगार ना हूं अगर साधना देश वापस नहीं तो आउटसोर्स करने मजबूर होकर आत्महत्या जैसी स्थिति में पहुंच जाएंगे विज्ञापन में आउटसोर्स कर्मचारी की सेवाएं बहाल करने और उनका पिछला मानदेय भुगतान कराए जाने की मांग पूरी शिद्दत के साथ की गई।

फर्रुखाबाद: एक ही दुपट्टे से लटके मिले दो सहेलियों के शव, गांव में मचा हड़कंप

0
Dead Bodies
Dead Bodies

फर्रुखाबाद। जिले में कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के भगौतीपुर गांव में दो युवतियों के शव (Dead Bodies) मिलने से हड़कंप मच गया। दरअसल, आम के बाग में दो सहेलियों के शव एक ही दुपट्टे से फांसी के फंदे पर लटके मिले हैं। सुबह बाग पर पहुंचे ग्रामीण ने शव लटकते देखे, तो अन्य लोगों को सूचना दी।

वहीं, जानकारी होने पर परिजन भी पहुंचे, तो फंदे पर बेटियों को लटका देख दंग रहे गए। दोनों की शिनाख्त गांव के रामवीर की पुत्री बबली (17) व पप्पू की पुत्री शशि (15) के रूप में हुई है। मृतक युवतियों के परिजनों ने दोनों की हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाया है।

उन्होंने बताया कि जन्माष्टमी के त्योहार पर दोनों युवती कल मंदिर पर गईं थीं। देर रात तक न लौटने पर परिजनों ने बुआ के घर रूकने की आशंका जताई थी। सुबह ग्रामीणों से शव मिलने की सूचना मिली। वहीं, घटना की जानकारी होते ही एसपी आलोक प्रियदर्शी, सीओ जय सिंह परिहार व भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गया।

जांच के लिए एसओजी को भी लगाया

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शव के पास एक युवक का मोबाइल मिला है। शशि के अंग वस्त्रों से एक सिम मिली है। मामले की जांच पड़ताल के लिए एसओजी को भी लगाया गया है। परिजनों का कहना है कि रात में जन्माष्टमी पर मंदिर में झांकियां देखने गईं थीं।

दोनों सहेलियों को पेड़ पर लटका देखा

दोनों सहेलियां वहां गईं थी। देर रात तक जब वापस नहीं लौटीं, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। सुबह गांव का एक विकलांग युवक बृजेश बाग में शौच के लिए गया, तो दोनों सहेलियों को पेड़ पर लटका देखा। दोनों सहेलियां एक साथ पेड़ पर लटकी मिली, इसे पुलिस गंभीरता से लेकर छानबीन में जुट गई है।