25.5 C
Lucknow
Sunday, April 5, 2026
Home Blog Page 4258

योगी कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी

0
Yogi Cabinet
Yogi Cabinet

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की अध्यक्षता में मंगलवार को लोक भवन में कैबिनेट (Cabinet) बैठक हुई। बैठक में जल शक्ति विभाग, पर्यटन विभाग समेत कई अन्य विभागों के महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिली है।

बैठक के बाद वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने फसलों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जलजीवन मिशन अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रो में पाइप पेयजल आपूर्ति योजना संचालन हेतु अनुरक्षण नीति 2024 को मंजूरी मिल गयी है। जिन ग्राम में कार्य पूरा हो चुका है, उसके रख रखाव मेंटिनेंस हेतु अनुरक्षण नीति लाई जा रही है।

संस्कृति व पर्यटन विभाग से आये प्रस्ताव पर भी कैबिनेट (Cabinet) की मुहर लगी है। उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विभाग के पर्यटक आवास गृहों हेतु निजी प्रबंधन पर चल रहे आवास गृहों को 15+15 कुल 30 वर्ष के लीज पर दिए जाने के प्रस्ताव की स्वीकृति प्रदान की गई। घाटे में चल रहे या बंद हो चुके आवास गृहों हेतु प्रस्ताव हैं।

माध्यमिक शिक्षा विभाग से आये प्रस्ताव के तहत संस्कृत छात्रों के छात्रवृत्ति में बढोत्तरी के सम्बंध में प्रस्ताव को मंजूरी मिली है।

उत्तर प्रदेश डाटा सेंटर नीति में संशोधन प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। डाटा सेंटर्स में ग्रिड द्वारा विद्युत नेटवर्क प्रदान करने के प्रस्ताव (संशोधन)को स्वीकृति प्रदान की गई।

जीवन के सभी कष्ट हो जाएंगे दूर, गणेश चतुर्थी के दिन जरूर करें ये उपाय

0
Ganesh Chaturthi
Ganesh Chaturthi

गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) का पर्व खुशी का अवसर माना जाता है, जो भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। मान्यता के अनुसार, माना जाता है कि भगवान गणेश सभी प्रकार के विघ्नों को दूर करते हैं और नए कार्यों की शुरुआत में शुभ फल देते हैं। इस दिन भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की जाती है और दस दिनों तक उनकी पूजा-अर्चना की जाती है। यह त्योहार हर साल भाद्रपद माह की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। जो पर्व आमतौर पर अगस्त या सितंबर के बीच आता है। गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) के दिन कुछ ज्योतिष उपाय भी किए जाते हैं जिससे जीवन के हर काम में सफलता मिलती है और कष्ट दूर होते हैं। आइए जानते हैं।

कब है गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi)?

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि का आरंभ 6 सितंबर की दोपहर को 3 बजकर 1 मिनट पर होगा और इस तिथि का समापन अगले दिन 7 सितंबर की शाम 5 बजकर 37 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, इस वर्ष गणेश चतुर्थी का शुभारंभ 7 सितंबर, दिन शनिवार से होगा। इसी दिन गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना होगी और व्रत रखा जाएगा।

गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) के दिन करें ये ज्योतिष उपाय

गणेश पूजा

गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) के दिन भगवान गणेश की पूजा करें। उनका विधिवत पूजन करने से सभी समस्याओं का समाधान होता है। गणेश जी की मूर्ति की स्थापना करें और उन्हें मोदक, लड्डू, और ताजे फूल अर्पित करें। गणेश जी समृद्धि के देवता भी माने जाते हैं, इसलिए इस दिन उनकी पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

गणेश मंत्र का जाप करें

गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) पर “ॐ गण गणपतये नमः” या “ॐ विघ्नेश्वराय नमः” मंत्र का जाप करें। यह मंत्र भगवान गणेश की कृपा प्राप्त करने में सहायक होता है।

गणेश चालीसा का पाठ

गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) के दिन गणेश चालीसा का जरूर पाठ करें। इस दिन गणेश चालीसा का पाठ करना बहुत ही शुभ माना जाता है और ऐसा करने से सभी प्रकार के कष्ट और विघ्न भी दूर होते हैं।

मोदक का भोग

भगवान गणेश को घर में बने हुए मोदक का भोग अर्पित करें। मोदक गणपति जी का पसंदीदा भोग माना जाता है। ऐसा करने से गणेश जी की कृपा प्राप्त होती है।

दान पुण्य करें

गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) के दिन दिन दीन-दुखियों और जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए, उन्हें भोजन, या कपड़े देने चाहिए। इस दिन दान करने से भगवान गणेश की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

GATE 2025 रजिस्ट्रेशन कल से हो शुरू, जानें एग्जाम तक की डेट

0
Sbi So
Sbi So

IIT GATE 2025 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया कल, 28 अगस्त से शुरू हो रही है. एग्जाम में शामिल होने के लिए स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाकर 26 सितंबर 2024 तक अप्लाई कर सकते हैं. GATE 2025 परीक्षा का आयोजन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की की ओर से किया जाएगा. आईआईटी रुड़की की ओर से शेड्यूल जारी किया जा चुका है.

पहले GATE 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 24 अगस्त से शुरू होने वाला था, लेकिन अपरिहार्य कारणों के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था. लेट फीस के साथ कैंडिडेट 7 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए छात्र आईआईटी रुड़की की ओर से जारी गेट 2025 का नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं.

एप्लीकेशन फीस

जनरल कैंडिडेट्स के लिए प्रति टेस्ट पेपर 1800 रुपए आवेदन फीस निर्धारित की गई है. वहीं लेट फीस 2300 रुपए है. महिला, एससी, एसटी और दिव्यांग कैटेगरी के लिए एप्लीकेशन फीस 900 रुपए और लेट फीस 1400 रुपए निर्धारित की गई है.

GATE 2025 Registration ऐसे करें

– GATE 2025 की आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाए.
– यहां रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
– अब मांगी गई जानकारी दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें.
– आवश्यक डाक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस जमा करें.
– अब एप्लीकेशन फाॅर्म को सबमिट करें.

कब होगी परीक्षा?

जारी शेड्यूल के अनुसार गेट 2025 परीक्षा का आयोजन 1, 2, 15 और 16 फरवरी 2025 को दो शिफ्ट में किया जाएगा. पहली पाली में परीक्षा सुबह 9:30 बजे से शुरू हो दोपहर 12:30 बजे तक होगी. वहीं दूसरी पाली में एग्जाम दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा. रिजल्ट 19 मार्च को घोषित किया जाएगा. इस बार कोई अंतर्राष्ट्रीय परीक्षा केंद्र नहीं बनाए गए हैं. स्टूडेंट्स तीन परीक्षा शहरों का चयन कर सकते हैं.

कब जारी होगा एडमिट कार्ड

एडमिट कार्ड से पहले एग्जाम सिटी स्लिप जारी की जाएगी. हाॅल टिकट एग्जाम डेट से तीन दिन पहले जारी किया जा सकता है. रजिस्टर्ड कैंडिडेट अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग कर परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं.

पितृ पक्ष समेत सितंबर माह में मनाए जाएंगे प्रमुख व्रत त्योहार, देखिए लिस्ट

0
Festivals will be celebrated in September
Festivals will be celebrated in September

जल्द ही सितंबर माह शुरू होने वाला है। ऐसे में इस महीने हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी, पितृ पक्ष जैसे कई बड़े प्रमुख त्योहार (Festivals) मनाए जाने वाले हैं। आइए जानते हैं कि इन त्योहारों (Festivals) की सही तिथि क्या है।

01 सितंबर 2024, रविवार – भाद्रपद कृष्ण चतुर्दशी पर्यूषण पर्व प्रारंभ, मासिक शिवरात्रि
02 सितंबर 2024, सोमवार – भाद्रपद अमावस्या
06 सितंबर 2024, शुक्रवार – वाराह जयंती, हरतालिका तीज
07 सितंबर 2024, शनिवार – गणेश चतुर्थी, विनायक चतुर्थी
08 सितंबर 2024, रविवार – ऋषि पंचमी
09 सितंबर 2024, सोमवार – स्कंद षष्ठी
10 सितंबर 2024, मंगलवार – ललिता सप्तमी, ज्येष्ठ गौरी आवाहन
11 सितंबर 2024, बुधवार – राधा अष्टमी, महालक्ष्मी व्रत आरंभ
12 सितंबर 2024, बृहस्पतिवार – ज्येष्ठ गौरी विसर्जन
14 सितंबर 2024, शनिवार – एकादशी परिवर्तिनी एकादशी
15 सितंबर 2024, रविवार – शुक्ल द्वादशी वामन जयंती, ओणम, भुवनेश्वरी जयंती
16 सितंबर 2024, सोमवार – विश्वकर्मा पूजा, कन्या संक्रांति
17 सितंबर 2024, मंगलवार – अनंत चतुर्दशी, पूर्णिमा श्राद्ध, भाद्रपद पूर्णिमा व्रत
18 सितंबर 2024, बुधवार – पितृपक्ष प्रारंभ, प्रतिपदा श्राद्ध, चंद्रग्रहण आंशिक, भाद्रपद पूर्णिमा
19 सितंबर 2024, गुरुवार – आश्विन मास प्रारंभ
21 सितंबर 2024, शनिवार – विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी
24 सितंबर 2024, मंगलवार – कालाष्टमी, मासिक कालाष्टमी
25 सितंबर 2024, बुधवार – अश्विन कृष्ण नवमी नवमी श्राद्ध, जीवित्पुत्रिका व्रत
27 सितंबर 2024, शुक्रवार – अश्विन कृष्ण एकादशी, एकादशी श्राद्ध
28 सितंबर 2024, शनिवार – अश्विन कृष्ण एकादशी इंदिरा एकादशी
29 सितंबर 2024, रविवार – आश्विन कृष्ण द्वादशी द्वादशी श्राद्ध, मघा श्राद्ध, प्रदोष व्रत
30 सितंबर 2024, सोमवार – अश्विन कृष्ण त्रयोदशी, त्रयोदशी श्राद्ध, मासिक शिवरात्रि, कलियुग

जन्म के उपरांत भगवान कृष्ण की मंदिरों में हुई अभिषेक पूजा

0

यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। आधी रात को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाते हुए नगर के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भव्य आयोजन किए। मथुरा से वासुदेव द्वारा यमुना पार कर श्रीकृष्ण को गोकुलधाम में नंद बाबा और माता यशोदा के घर पहुंचाए जाने की कथा को जीवंत करते हुए, मंदिरों में “नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
नगर के वैष्णो मंदिर में प्रात: काल मंगला दर्शन के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। इसके अलावा श्री राधा माधव मंदिर, श्री राधा शक्ति श्याम मंदिर, ठाकुर द्वारा धुमना बाजार, राधा गोपाल मंदिर, महाकाल मंदिर, श्री राधा कृष्ण मंदिर, श्री गोपीनाथ मंदिर और श्री राधा रमण मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने मंगला दर्शन, पूजा-अर्चना और आरती की।
भगवान श्रीकृष्ण (लड्डू गोपाल) का पंचामृत से अभिषेक और दिव्य श्रृंगार दर्शन के साथ भक्ति कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। मंदिरों में मंगल गीत, बधाइयां, भजन और कीर्तन गूंज उठे। कहीं छप्पन भोग का आयोजन हुआ तो कहीं भंडारे का। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के इस अवसर पर महिलाओं ने विशेष रूप से बधाई गीत गाए,
– लाला को जन्म सुनाई यशोदा मैया दे दो बधाई
– कंगना भी दे दो पायल भी दे दो, यशोदा मैया नंद बाबा दे दे बधाई
– गोकुल में बजे बधाई, ब्रज में जन्मे कृष्ण कन्हाई
– हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की
भजन गायकों और महिला सकीर्तन मंडल ने श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी और राधे राधे कृष्णा कृष्णा जैसे भजनों से वातावरण को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। चिन्मय गोस्वामी द्वारा महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, लेकिन शायं काल तक मंदिरों में भजन-कीर्तन और मंगल गीतों का दौर चलता रहा। श्रद्धालुओं ने इस अद्वितीय उत्सव का भरपूर आनंद लिया, और फर्रुखाबाद एक बार फिर वृंदावन में परिवर्तित हो गया।
इस कार्यक्रम में अशोक अग्रवाल, नरेश वर्मा, रामकुमार मल्होत्रा, पवन बंसल, अवनीश गोयल, ब्रजकिशोर वर्मा, राधा रमन अग्रवाल, लाला भैया, सुरेंद्र सफ्फर, अशोक विश्वकर्मा, कुसुम अग्रवाल, शैली रस्तोगी, मीरा रस्तोगी, ममता वर्मा, अशोक मिश्रा और कुसुम रस्तोगी सहित अनेक भक्तगण उपस्थित रहे।

बे्रन हेमरेज से नहीं रहे समाजसेवी अनस सिद्धीकी

0

यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। स्थानीय युवा राजनीतिक नेता अनस सिद्दीकी का सोमवार को कानपुर में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे 54 वर्ष के थे। उनके निधन से राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है, और उनके मित्रों और सहयोगियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अनस सिद्दीकी द्वारा समाज की सेवा में दिए गए योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि उनकी कमी को हमेशा महसूस किया जाएगा।
अनस सिद्दीकी ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत कांग्रेस एनएसयूआई से की थी। उन्होंने समय-समय पर धार्मिक आयोजनों का भी नेतृत्व किया। बाद में उन्होंने समाजवादी पार्टी में भी सेवा दी और उसके बाद एक अन्य पार्टी में जिला अध्यक्ष के पद पर कार्य किया। अपने जीवनकाल में अनस सिद्दीकी लगातार समाज सेवा में सक्रिय रहे और क्षेत्रीय जनता की समस्याओं के लिए हमेशा संघर्षरत रहे।
फतेहगढ़ महोत्सव समिति के संयोजक रिजवान अहमद ताज ने समिति की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि अनस सिद्दीकी का योगदान अविस्मरणीय है। चार दिन पहले अनस सिद्दीकी को ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिसके बाद उनका इलाज कानपुर में चल रहा था। उनके निधन से समाज और राजनीति दोनों ही क्षेत्रों में एक बड़ी क्षति हुई है।