23.2 C
Lucknow
Monday, April 6, 2026
Home Blog Page 4255

UP में 20000 से अधिक पदों पर होगी भर्तियां

0
jobs
jobs

यूपी में जल्द ही बड़े पैमाने पर भर्तियां (Jobs) आने वाली हैं। आंगनबाडी और रोडवेज में कुल 20000 से अधिक पदों को भरा जाएगा। उत्तर प्रदेश ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर किए गए एक पोस्ट में इस संबंध में जानकारी दी है। आइए जानते हैं कि कहां कितने पदों पर भर्तियां (Jobs)  की जाएंगी और इनका नोटिफिकेशन कब तक जारी किया जा सकता है।

प्रदेश के 10,684 आंगनबाडी केंद्रों में एक-एक ईसीसी एजुकेटर और रोडवेज में 10000 कंडक्टरों की भर्तियां (Jobs)  की जाएंगी। आंगनबाड़ी केंद्रों में 11 महीने के लिए आउटसोर्स पर संविदा के आधार पर एजुकेटर की भर्तियां की जाएंगी।

वहीं रोडवेज में भी परिचालकों की नियुक्ति संविदा पर ही की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन भर्तियों का विज्ञापन जल्द ही जारी किया जा सकता है।

अभी चल रही पुलिस भर्ती प्रक्रिया

अभी यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 60000 से अधिक पदों पर भर्तियों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाता है। लिखित परीक्षा शुरू है, जो 31 अगस्त तक चलेगी। वहीं 30 अगस्त की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा 23 अगस्त से ही शुरू है। एग्जाम में शामिल होने के लिए 48 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

इस परीक्षा का आयोजन पहले 17 और 18 फरवरी को किया गया था, लेकिन पेपर लीक होने के कारण राज्य सरकार ने परीक्षा को रद्द कर दिया था और पुलिस भर्ती बोर्ड को 6 माह से अंदर नए सिरे से परीक्षा आयोजन करने के निर्देश दिए थे।

पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद का दो दिवसीय भ्रमण: शोक संतप्त परिवारों से मिलेंगी

0

यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। कायमगंज की पूर्व विधायक श्रीमती लुईस खुर्शीद का दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम जारी है, जो कल तक चलेगा। इस दौरान वे कायमगंज में कांग्रेस के वरिष्ठ सहयोगी नदीम अद्दा और युवा नेता अनस सिद्दीकी के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात करेंगी और शोक व्यक्त करेंगी।
इसके साथ ही, श्रीमती लुईस खुर्शीद कायमगंज की उन दो दलित बेटियों के परिजनों से भी मिलेंगी, जिनकी हाल ही में दर्दनाक मौत हो गई थी। वे उनके परिजनों को सांत्वना देंगी और इस कठिन समय में उन्हें ढांढस बंधाएंगी। इस दो दिवसीय कार्यक्रम की जानकारी उनके राजनैतिक सचिव फरीद चुगताई ने दी है। इस दौरान लुईस खुर्शीद का स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और अन्य सहयोगियों से भी मिलने का कार्यक्रम है, जिससे वे पार्टी के भीतर चल रहे विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा करेंगी।

समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सौरभ कटियार की माता के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे डॉ. इमरान इदरीशी

0

यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद।
फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सौरभ कटियार की माता जी के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए सोमवार को समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. इमरान इदरीशी ने उनके निवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया। इससे पहले, पार्टी कार्यालय पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम के समापन के बाद, डॉ. इमरान इदरीशी सीधे सौरभ कटियार के घर पहुंचे और उनकी माता जी को श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर डॉ. इमरान इदरीशी ने कहा, सौरभ कटियार की माता जी के निधन से पार्टी को गहरा आघात पहुंचा है। उनकी कमी को कभी भरा नहीं जा सकता। इस दुखद घड़ी में हम सभी सौरभ कटियार और उनके परिवार के साथ खड़े हैं। इस दौरान अन्य पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे, जिनमें जिलाध्यक्ष चंद्रपाल यादव, विजय यादव आदि ने सौरभ कटियार के परिवार को इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की कामना की। कार्यक्रम में मौजूद सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मौन रखकर प्रार्थना की।

राष्ट्रीय ब्रह्म मंच की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन

0

यूथ इंडिया संवाददाता
फ़र्रूख़ाबाद। राष्ट्रीय ब्रह्म मंच के सदस्यों का परिचय और नई कार्यकारिणी के गठन के उपलक्ष्य में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक राष्ट्रीय महासचिव अरविन्द अवस्थी के निवास स्थान बिर्राबाग, कादरी गेट, में संपन्न हुई, जिसमें सैकड़ों विप्रजनों ने भाग लिया।
बैठक की शुरुआत में राष्ट्रीय महासचिव अरविन्द अवस्थी ने सभी उपस्थित सदस्यों का परिचय कराया। इसके पश्चात, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम तिवारी के निर्देशानुसार, अरविन्द अवस्थी ने फर्रुखाबाद जनपद की नई कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें जिला अध्यक्ष अमन दुबे, जिला महासचिव देवेश नारायण अवस्थी, जिला प्रवक्ता एडवोकेट ब्रजेश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अनुज दुबे, जिला मीडिया प्रभारी पवन अग्निहोत्री, जिला मंत्री आकाश तिवारी को बनाया गया और इनकी जिम्मेदारियां सौपी गयीं और कहा गया कि संगठन को मजबूत करने के लिये एक जुट होकर प्रयास किये जाने की जरूरत है। बैठक में अरविन्द अवस्थी, मुनीश मिश्र, अमन दुबे, और देवेश नारायण अवस्थी ने अपने विचार साझा किए।
अंत में, अरविन्द अवस्थी और उपस्थित विप्र जनों ने नई कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। सभी ने संगठन को मजबूती देने का संकल्प दोहराया।

दो लड़कियों की आत्महत्या पर हंगामा, परिजनों ने की सीइाईडी जांच की मांग

0

यूथ इंडिया संवाददाता
फ़र्रूख़ाबाद। कोतवाली कायमगंज के भगौतीपुर गांव में दो लड़कियों की आत्महत्या का मामला सामने आने के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई।
घटना के बाद परिजनों ने शवों का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया और हंगामा किया, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे और सीआईडी जांच की मांग करने लगे। इस दौरान परिजनों ने पुलिस के सामने जमकर हंगामा किया। काफी समझाने-बुझाने के बाद पुलिस परिजनों को शांत कराने में सफल हुई, और अंतत: परिजन शवों को लेकर अटैना गंगा घाट के लिए रवाना हुए। गांव से शवों के निकलने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
स्थिति को देखते हुए कई थानों का पुलिस बल ग्राम में तैनात किया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन पुलिस की सतर्कता बरकरार है।

वैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान: जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में बागलकूला में छापेमारी, 200 किलो लहन नष्ट, दो मुकदमे दर्ज

0

यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। अवैध शराब पर अंकुश लगाने और शराब माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के उद्देश्य से जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक गौरव सिंह ने बागलकूला गांव में छापेमारी अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान लगभग 200 किलो लहन नष्ट की गई और 82 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जिसके परिणामस्वरूप दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी ने अवैध शराब के कारोबार को समाप्त करने के लिए धरपकड़ अभियान को तेज कर दिया है। जी.पी. गुप्ता ने आबकारी निरीक्षकों की टीमें गठित की हैं, जिन्हें संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
मंगलवार को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 1, कुमार गौरव सिंह, ने संदिग्ध ग्राम बागलकूला में छापेमारी की। इस दौरान बड़े पैमाने पर अवैध शराब निर्माण की गतिविधियां सामने आईं, जिसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता ने बताया कि इस दौरान आबकारी दुकानों का भी औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें स्टॉक रजिस्टर, ऑनलाइन पेमेंट, और सीसीटीवी कैमरा का परीक्षण शामिल था। उन्होंने यह भी बताया कि जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री, और परिवहन की रोकथाम के लिए प्रवर्तन कार्य निरंतर जारी रहेगा, और किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।