36 C
Lucknow
Tuesday, March 31, 2026
Home Blog Page 4174

पुलिस को मिली कामयाबी सोलर प्लेट चोरी करने वाले युवक को किया गिरफ्तार

0

यूथ इंडिया संवाददाता
अमृतपुर, फर्रुखाबाद। चोरों पर लगाम लगाने में नाकाम थाना पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है थाना क्षेत्र में बीते दिवस हुई चोरी के आरोपी को पुलिस में गिरफ्तार कर लिया बताया जा रहा है कि थाना राजेपुर के ग्राम जैनापुर के मजरा बकसपुर महेशपुर निवासी सतेन्द्र कुमार पुत्र स्वर्गीय प्रेम चन्द्र ने सोलर प्लेट चोरी किये जानें का मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस चोरों की तलाश में जुटी थी तथा विवेचना उपनिरीक्षक अजय सिंह कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस नें बीती रात तीन चोरी की सोलर प्लेट सहित आरोपी शशांक उर्फ अंकित शुक्ला पुत्र सूर्य प्रकाश को गिरफ्तार किया है। राजेपुर थाना प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह सोलंकी नें बताया कि 9 सोलर प्लेट चोरी हुई थीं जिनमे से तीन को बरामद किया गया है।बाकी की 6 सोलर प्लेट की जानकारी जुटायी जा रही।

यूपी में बिना वजह थानेदारों के ट्रांसफर पर डीजीपी की सख्ती, अधिकारियों को कार्रवाई की चेतावनी

0

यूथ इंडिया प्रशांत कटियार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में थानेदारों के बार-बार हो रहे बेवजह ट्रांसफर पर अब पुलिस मुख्यालय ने सख्त रुख अपनाया है। डीजीपी प्रशांत कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ठोस कारण के बिना थाना प्रभारियों को बार-बार बदलने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर किसी थानेदार को किसी शिकायत या कार्रवाई के तहत हटाया जाता है, तो अगले छह महीने तक उसे किसी अन्य थाने का चार्ज नहीं मिलेगा।
डीजीपी की ओर से जारी सर्कुलर में यह भी कहा गया है कि कई जिलों से जानकारी मिली है कि थानेदारों की तैनाती में मानकों और शासन के आदेशों का पालन नहीं हो रहा है। कुछ जिलों में बिना पर्याप्त कारण के थानेदारों को हटाया जा रहा है, जो अनुचित है।
तैनाती की प्रक्रिया में पारदर्शिता
नए निर्देशों के तहत, थानेदारों की तैनाती के लिए दावेदारों की सूची उनकी वरिष्ठता, योग्यता, कर्मठता, और कार्यकुशलता के आधार पर तैयार की जाएगी। यह सूची वरिष्ठ अधिकारियों को अनुमोदन के लिए भेजी जाएगी। अगर किसी थानेदार को बैड इंट्री मिलती है, तो उसे तत्काल हटा दिया जाएगा और हटाए जाने के कारणों की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी जाएगी।
प्रशासनिक तबादला पर प्रतिबंध
प्रशासनिक आधार पर किए गए तबादलों के मामले में, हटाए गए थानेदार को एक साल तक फिर से थाने का चार्ज नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा, अगर किसी थानेदार को किसी कारणवश फिर से तैनात करना जरूरी हो, तो इसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति लेनी होगी।
वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारी
डीजीपी ने एडीजी जोन और पुलिस कमिश्नरों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे इन आदेशों का पालन सुनिश्चित करें और हर माह की पांच तारीख तक थानेदारों की तैनाती के संबंध में पुलिस मुख्यालय को रिपोर्ट भेजें। आदेशों का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इन सख्त निर्देशों का उद्देश्य पुलिस तंत्र में पारदर्शिता लाना और अनावश्यक स्थानांतरण से बचाव करना है, ताकि कानून-व्यवस्था को बेहतर ढंग से संचालित किया जा सके।

पुलिस भर्ती बोर्ड की बैठक: तैयारी पर जोर

0

यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह और पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पुलिस भर्ती बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में जिलाधिकारी ने 21 अगस्त 2024 को पुलिस भर्ती परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए व्यापक तैयारी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट सुबह 7 बजे ट्रेजरी पर उपस्थित होंगे और परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। परीक्षा केंद्रों के भीतर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, कागज के टुकड़े, प्लास्टिक पाउच, पर्स, स्मार्ट बैंड, स्मार्ट वॉच, सनग्लासेस, और हैंडबैग ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में फोटोकॉपी की दुकानें, साइबर कैफे और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट की दुकानें बंद रहेंगी। प्रत्येक केंद्र पर सीसीटीवी कंट्रोल रूम और स्ट्रांग रूम स्थापित किए जाएंगे। केंद्रों के बाहर क्लॉक रूम बनाए जाएंगे और सेक्टर तथा स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपने संबंधित केंद्रों का निरीक्षण करेंगे।
जिलाधिकारी ने बैठक में अनुपस्थित जिला गन्ना अधिकारी के वेतन रोकने का भी आदेश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, नगर मजिस्ट्रेट, अपर पुलिस अधीक्षक और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

तीन दिवसीय उर्स का आयोजन दरगाह हजरत मकदूम शाह सैय्यद शाहबुद्दीन ओलिया लोको में

0

यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। दरगाह हजरत मकदूम शाह सैय्यद शाहबुद्दीन ओलिया लोको का तीन दिवसीय उर्स 21 अगस्त से शुरू होगा। इस बार के उर्स की देखरेख सज्जादानशीन शाह मुहम्मद शरीफ उर्फ मोहब्बत शाह और नायब सज्जादानशीन शाह मो. वसीम करेंग।
20 अगस्त को सुबह कुरान ख्वानी, सायंकाल 6 बजे चिरागा रोशनी,रात ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मो. नूरूल अराफात मकनपुर और शाहिद मदारी द्वारा तकरीर की जाएगी,21 अगस्त को सुबह 11 बजे कुरान खानी,2 बजे चादर गागर का जुलूस दरगाह से प्रारंभ होकर लोको कालोनियों से गुजरते हुए दरगाह पहुंचेगा। लंगर का आयोजन भी किया जाएगा रात 10.30 बजे महफिले कव्वाली का आयोजन होगा जिसमें राजू मुरली शाहजहांपुर, शाहवेज वारसी बाराबंकी और कमालुद्दीन अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।22 को सुबह 9:30 बजे पेगामे इंसानियत मीडिया वार्ता का आयोजन किया जाएगा जिसमें सज्जादा नशीन सबिरे पाक कलियर शरीफ उत्तराखंड और अम्मार अहमद अहमदी उर्फ नय्यर मिया भाग लेंगे।कुल शरीफ उत्पाशचात लंगर आम तकसीम किया जाएगा।
उर्स के इस भव्य आयोजन में सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है।

फिल्म जगत में जनपद का नाम रोशन कर रहे युवा कलाकार रैना कुशवाहा

0

यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। जनपद फर्रुखाबाद की कला प्रतिभाओं का एक नया नाम उभरकर सामने आया है—रैना कुशवाहा। गंगा पार क्षेत्र के छोटे से गांव गांधी के निवासी रैना ने फिल्म और टीवी जगत में अपनी पहचान बनाई है, जिससे यह सिद्ध होता है कि जनपद की धरती कलाकारों से अछूती नहीं है।
रैना कुशवाहा ने टीवी सीरियल्स और हिंदी-भोजपुरी फिल्मों में अपनी भूमिका निभाकर फिल्म उद्योग में अपनी जगह बनाई है। उनके अभिनय की काबिलियत और मेहनत ने उन्हें इस ऊंचाई तक पहुंचाया है। आने वाले साल 2025 में उनकी एक नई फिल्म की शूटिंग शुरू होने जा रही है, जिसका प्रोडूसर कन्नौज के दारा सिंह जी होंगे।
हाल ही में रैना के दो एल्बम रिलीज हुए हैं, जिनकी पब्लिक ने काफी सराहना की है। रैना ने अपने प्रशंसकों से वादा किया है कि अगर उन्हें ऐसा ही प्यार और समर्थन मिलता रहा, तो वह अपने शहर फर्रुखाबाद के लिए कुछ ऐसा करेंगे जो हमेशा याद रखा जाएगा। रैना कुशवाहा का कहना है कि उन्होंने किसी औपचारिक संस्थान से अभिनय की शिक्षा नहीं ली, बल्कि यह कला उनके अंदर स्वाभाविक रूप से विद्यमान थी। उन्हें उस कला को पहचानने और संवारने का मौका मिला, जिसके चलते वह आज इस मुकाम पर हैं।
रैना ने सुझाव दिया कि जनपद फर्रुखाबाद में भी अभिनय कला का विकास होना चाहिए और यहां की प्रतिभाओं को उचित प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। उनका मानना है कि अगर स्थानीय प्रतिभाओं को उचित मार्गदर्शन और अवसर मिले, तो वे भी फिल्म और टीवी जगत में बड़ा नाम बना सकती हैं।

पुलिस लाइन्स फतेहगढ़ में 28वीं अन्तर्जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

0

यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रूखाबाद। फतेहगढ़ के पुलिस लाइन्स में कानपुर पुलिस जोन द्वारा आयोजित 28वीं अन्तर्जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता वर्ष 2024 का उद्घाटन जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक महोदय ने किया। इस समारोह में उच्च पदस्थ अधिकारी और स्थानीय प्रशासन के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस खेलकूद आयोजन के महत्व और उद्देश्य को रेखांकित किया।
उद्घाटन समारोह में जिलाधिकारी ने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि एथलेटिक्स प्रतियोगिता केवल खेल नहीं, बल्कि पुलिस विभाग में एकता, अनुशासन और फिटनेस के प्रतीक के रूप में कार्य करती है। उन्होंने खेलों के माध्यम से टीम भावना और नेतृत्व क्षमताओं को विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रतियोगिता के आयोजन से न केवल पुलिसकर्मियों की फिटनेस में सुधार होगा, बल्कि यह उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से भी सशक्त बनाएगी।
उन्होंने सभी खिलाडिय़ों से खेल भावना के साथ प्रतिस्पर्धा करने की अपील की और उन्हें उनकी मेहनत और समर्पण के लिए सराहा।
प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न एथलेटिक्स इवेंट्स का आयोजन किया जाएगा, जिनमें 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, और 1500 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, और शॉट पुट जैसे खेल शामिल हैं। इस अवसर पर, खेल के क्षेत्र में उत्कृष्टता दिखाने वाले खिलाडिय़ों को सम्मानित किया जाएगा।
समारोह में उपस्थित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, जिला प्रशासन के प्रतिनिधियों और खेल प्रेमियों ने खिलाडिय़ों को उत्साहित किया और उनकी सफलता की कामना की। प्रतियोगिता की शुरुआत से ही माहौल उत्साह और ऊर्जा से भरा हुआ था, और खिलाड़ी अपने प्रदर्शन को लेकर काफी उत्सुक दिखे।
यह आयोजन कानपुर पुलिस जोन के विभिन्न जिलों के पुलिसकर्मियों के बीच भाईचारा और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करने के लिए महत्वपूर्ण है।
इस प्रकार की प्रतियोगिताएं न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देती हैं, बल्कि पुलिस विभाग में सामंजस्य और एकता को भी मजबूत करती हैं।