यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। मसेनी चौराहा पर हिंदू जागरण मंच के अखंड भारत संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत जिले व नगर की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में 14 अगस्त को आयोजित होने वाली अखंड भारत संकल्प यात्रा की योजना पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान हिंदू जागरण के तत्वाधान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुरु दक्षिणा कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में नगर प्रचारक श्री धनंजय आनंद जी ने बौद्धिक संबोधन किया।
बैठक में मुख्य रूप से आमंत्रित प्रांतीय प्रचार प्रमुख श्री राम लला चौहान जी ने मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक रश्मिराज अग्निहोत्री ने की, जबकि संचालन जिला सह संयोजक श्री विनय प्रताप जी ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शिव ओम पांडे जी, दिनेश सिंह तोमर, शुभम सिंह राठौड़, मनोज सोमवंशी, सोनू चौहान, कैप्टन आरके सिंह, केपी सिंह, वीरेंद्र सिंह, रजनू सोमवंशी, मोंटी ठाकुर, पुष्पेंद्र राठौर, करन राठौर, वीर सिंह, और सोनू शुक्ला सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने आगामी यात्रा को सफल बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।
हिंदू जागरण मंच की बैठक संपन्न, अखंड भारत संकल्प यात्रा की योजना पर चर्चा
संकिशा बसंतपुर नगर पंचायत को मिला आदर्श नगर पंचायत का दर्जा, शासन ने दी स्वीकृति
फर्रुखाबाद। संकिशा बसंतपुर नगर पंचायत को विकास के नए आयाम देने के लिए शासन ने आदर्श नगर पंचायत का दर्जा प्रदान किया है। इस निर्णय के बाद स्थानीय प्रशासन और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत के रूप में मान्यता मिलने के बाद यहां के विकास कार्यों को गति देने के लिए अतिरिक्त बजट आवंटित किया जाएगा। इस बजट में स्वच्छता, सडक़ों की मरम्मत, जल निकासी व्यवस्था, और सामुदायिक भवनों का निर्माण जैसे कार्य शामिल होंगे। इसके अलावा, शिक्षा, स्वास्थ्य, और अन्य बुनियादी सुविधाओं में भी सुधार की संभावना है।
संकिशा बसंतपुर नगर पंचायत की कुल जनसंख्या लगभग 15,000 है, जिसमें से 60त्न आबादी ग्रामीण क्षेत्रों से आती है। पिछले पांच वर्षों में इस नगर पंचायत ने स्वच्छता और जल निकासी के क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार किए हैं, जिसके परिणामस्वरूप इसे आदर्श नगर पंचायत का दर्जा मिल सका है।
शासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अगले वित्तीय वर्ष में नगर पंचायत के विकास के लिए 2 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट प्रस्तावित किया गया है। इस बजट के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लासेज की स्थापना, सोलर लाइटिंग सिस्टम का विकास, और कचरा निस्तारण के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग शामिल होगा।
नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि इस स्वीकृति के बाद संकिशा बसंतपुर को आदर्श नगर पंचायत बनाने के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।
साधू का वेश धारण कर लूटपाट करने वाले चार युवकों को लोगों ने पीटा
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में गोसाईगंज इलाके में साधू का वेश धारण कर लूटपाट करने वाले चार युवकों को क्षेत्रीय लोगों ने पकड़कर पीट (Beaten) दिया। शुक्रवार को सोशल मीडिया में पीटने का वीडियो सार्वजनिक हुआ है। पुलिस ने इन चारों युवकों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
गोसाईगंज के महुराकला गंगाखेड़ा गांव के ग्रामीणों ने चार लोगों को पकड़ा जो साधू का वेश धारण करके क्षेत्र में लोगों को सम्मोहित करके उनसे ठगी, लूटपाट करते हैं। स्थानीय लोगों ने इन लोगों से पूछताछ की फिर सही उत्तर न मिलने पर उनकी पिटाई (Beaten) कर दी। पिटने के बाद चारों युवकों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
बाढ़ पीडि़तों को राशन वितरण करने के लिए लेखपाल व प्रधान पुत्र लाया था राशन
थाना प्रभारी बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शुरूआती जांच में पता चला है कि यह चारों युवक आकाश, अक्षय, राकेश और अमित मेरठ जनपद के रहने वाले हैं। इन लोगों से पूछताछ चल रही है।
रिश्तेदारी से घर लौट रहे मां व पुत्र को ई रिक्शा ने मारी टक्कर गंभीर घायल
यूथ इंडिया संवाददाता
अमृतपुर, फर्रुखाबाद। थाना राजेपुर क्षेत्र के अलीगढ़ चौराहे के निकट बाइक सवार मां व पुत्र को ई रिक्शा ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए तथा बाइक बाढ़ के पानी में जा गिरी मौके से गुजर रहे राहगीरो ने घायलों को उठाया। मौके परेशानी ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पीआरवी 112 मौके पर पहुंची तथा घायलों को 108 एंबुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर भिजवाया। घायलों ने बताया कि वहां मामा के यहां मौजमपुर थाना मिर्जापुर गए थे जहां से घर हुसैनगंज थाना कमालगंज लौटते समय राजबाला पत्नी रमेश उम्र लगभग 48 वर्ष विशाल पुत्र रमेश उम्र लगभग 28 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर प्रमित राजपूत के द्वारा प्राथमिक उपचार कर घायल मां पुत्र को जिला अस्पताल राम मनोहर लोहिया रेफर कर दिया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने ई रिक्शा पडक़र पुलिस के हवाले कर दिया तथा चालक मौके से भागने में सफल रहा।
बाढ़ पीडि़तों को राशन वितरण करने के लिए लेखपाल व प्रधान पुत्र लाया था राशन
यूथ इंडिया संवाददाता
अमृतपुर, फर्रुखाबाद। बाढ़ के पानी से घिरे गांवो को राहत देने के प्रशासन के द्वारा राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है जिसको लेकर राजेपुर थाना क्षेत्र गांव अंम्बरपुर में बदायूं मार्ग सडक़ किनारे बाढ़ राहत सामग्री वितरित हो रही थी।
दो पक्षों में राशन को लेकर कहासुनी व मारपीट होने लगी। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह सोलंकी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को शांत कराया। जिसमें मौके पर अशांति फैलाने वाले मौके से भाग गए। थानाध्यक्ष ने स्वयं राशन वितरित कराया। थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि बाढ़ राहत सामग्री को लेकर मारपीट व कहासुनी हुई थी।
प्रधान पुत्र राजवीर द्वारा बताया गया है कि गांव के ही कुछ दबंग लोग राजेश व मेघनाथ नामक आदि लोगों द्वारा हम पर हमला बोल कर दिया। यह लोग प्रधानी चुनाव में खड़े हुए थे इनको जनता ने वोट नहीं दिए। उसी को लेकर यह गुस्साए हुये थे। जिसमें हमारे गांव में बाढ़ का पानी आ गया था और शासन द्वारा बाढ़ राहत सामग्री भेजी गई थी। उसी का वितरण हो रहा था तभी गांव के कुछ दबंगों द्वारा मुझ पर मारपीट कर दी और मौके से भाग गए। पीडि़त ने थाने में तहरीर दी। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी। खुलेआम गुंडागर्दी करने वाले आरोपियों पर पुलिस क्या कार्रवाई करती है।यह देखने की बात होगी। दबंग दिनदहाड़े आम जनमानस में भय फैलानें में बिल्कुल नहीं घबराते।
अर्जुन रामपाल का एक्स अकाउंट हैक, एक्टर ने फैंस को किया अलर्ट
अभिनेता अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) का एक्स अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) हैक हो गया है। उन्होंने इंस्टाग्राम (Instagram) पोस्ट के जरिए यह जानकारी प्रशंसकों को दी है।
View this post on Instagram
जारी हुआ यूपी आईटीआई रिजल्ट, ऐसे करें चेक
साथ ही उन्होंने (Arjun Rampal) प्रशंसकों को आगाह भी किया है कि वे किसी भी ट्वीट और मैसेज पर प्रतिक्रिया न दें।







