23 C
Lucknow
Saturday, March 28, 2026
Home Blog Page 4130

Raksha Bandhan: राखी पर अपनी बहन को न दें भूलकर भी ये उपहार

0
Raksha Bandhan
Raksha Bandhan

19 अगस्त को सावन का अंतिम सोमवार है और इसी दिन राखी (Rakhi) का पर्व भी मनाया जाएगा। रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) पर यदि आप अपनी बहन को कोई उपहार देना चाहते हैं तो पारंपरिक वस्त्र, ज्वेलरी, डायरी, पैन, लैपटॉप, किताबें, म्यूजिक सिस्टम, मोबाइल या स्मार्ट वाच आदि उपहार में दे सकते हैं लेकिन भूलकर भी ये इन 4 चीजों में से कोई सी भी चीज उपहार में न दें क्योंकि यह अशुभता का प्रतीक है।

काला वस्त्र : काला रंग राहु का रंग है और यह रंग दुर्भाग्य और नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक भी माना जाता है। इसलिए राखी (Rakhi) के दिन अपनी बहन को काले रंग की कोईसी भी चीज या वस्त्र उपहार में नहीं देना चाहिए। नीले रंग के कपड़े नहीं देने चाहिए क्योंकि नीला रंग शनि का रंग होता है।

जूती या सैंडिल : जूती, चप्पल या सैंडिल को शनि ग्रह से जोड़कर देखा जाता है। आमतौर पर इसे गिफ्‍ट में नहीं देते हैं। इसे अशुभ माना जाता है। इसका दान कर सकते हैं लेकिन उपहार में बहन को नहीं दे सकते हैं। इसलिए राखी के दिन अपनी बहन को जूते या सैंडिल उपहार में नहीं देने चाहिए।

दर्पण : दर्पण, शीशा या कांच को राहु का प्रतीक माना जाता है। इसे राखी (Rakhi) पर बहन को नहीं दे सकते हैं। शीशा देने से गृह कलह और मानसिक तनाव पैदा होता है। इसलिए अपनी बहन को इस तरह का कोई उपहार नहीं देना चाहिए।

धारदार और नुकीली चीजें : धारतार या नुकीली चीजें नकारात्मकता का प्रतीक है। इन चीजों को देने से भाई-बहन के रिश्ते में तनाव पैदा हो सकता है। धारदार और नुकीली चीचों में जैसे सुई के साथ-साथ स्केलपेल, कैंची, लैंसेट, रेज़र ब्लेड, रिट्रैक्टर, क्लैम्प, पिन, धातु के तार, स्टेपल, कटर और कांच आदि।

गंगा का जलस्तर एक बार फिर बढ़ा ग्रामीण चिंतित

0

यूथ इंडिया संवाददाता
अमृतपुर, फर्रुखाबाद। गंगा व रामगंगा में पानी छोड़े जाने के कारण पानी फिर एक बार बढऩे लगा है जिसके साथ-साथ ही ग्रामीणों की मुश्किलें भी बढ़ती नजर आ रही है जिसको देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर दिखाई दे रहा है।
बीते दिन बाढ़ का पानी दरवाजे तक आ जाने के कारण महेश शर्मा पीआरडी जवान के घर में बना सीमेंट का जीना भरवारा कर गिर गया जिससे पास में बैठा बच्चा बाल बाल बच गया लेकिन कई दिन भी जाने के बावजूद भी लेखपाल ने मौके पर जाकर सुध नहीं ली। वही पूर्व प्रधान रामबरन ने बताया है कि अगर आशा की मड़ैया में पुलिया का निर्माण हो जाए तो ग्रामीणों को पानी के अंदर से नहीं निकलना पड़ेगा आज भी गांव में जल भराव की स्थिति बनी हुई है राहगीर छात्र-छात्राएं पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं। लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि खूटे पर जानवर बंधे हैं। फसलें जलमग्न हो गई है। बीमारियां फैली शुरू हो गई है जिसके कारण खांसी जुखाम बुखार उल्टी दस्त आदि बीमारियां फैलनी शुरू हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम भी रोस्टर के अनुसार गांव में पहुंचकर दवा का वितरण कर रही है।
फिर भी स्थिति गंभीर बनी हुई है आज भी आशा की मड़ैया मंझा की मड़ैया समेत कई गांव के संपर्क मार्गों पर पानी चल रहा है

कही जमीन पर किया कब्जा तो कही चुरा ले गए घर से ईटें

0

यूथ इंडिया संवाददाता
कायमगंज/कंपिल। कंपिल, कायमगंज में थाना समाधान दिवस में कही जमीन पर कब्जे तो कही घर से ईटे चुराने का मामला आया। अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायत पर राजस्व व पुलिस टीमों को जांच के निर्देश दिए।
कंपिल थाने में एसडीएम रवींद्र सिंह व सीओ जयसिंह परिहार की मौजूदगी में फरियादियों की समस्याए सुनी गई। जहां राजस्व व अन्य से संबंधित 7 शिकायते आई जिसमें टीमों को जांच के निर्देश दिए गए। इस दौरान नायब तहसीलदार मनीष वर्मा समेत राजस्व कर्मी व एसओ मौजूद रहे। कायमगंज थाना समाधान दिवस नायब तहसीलदार सृजन कुमार की मौजूदगी में हुआ। फरियादियों में ज्योना के मजरा नगला कुम्हारी निवासी तेज सिंह ने फरियाद की और कहा कि उसके खेत में पेड़ खड़ा है जो बरसात में गिर गया था। उसे चार लोग काट कर ले गए। जब विरोध किया तो तमंचा लेकर दौड़े पड़े। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पुलिस ने लकड़ी वापस दिला दी और समझौता करा दिया। इसके बाद भी आरोपित वेबजह कोतवाली में शिकायत करते है।
क्षेत्र के गांव अताईपुर कोहना निवासी कैलाश चंद्र, सतीश, राजपाल आदि ने शिकायत की कि उसके गांव में जमीन है जिसे भूमि माफिया बार बार कब्जा कर जानमाल की धमकी देते है। पैथान खुर्द बुजुर्ग निवासी रामजी दुबे ने प्रार्थना पत्र में कहा है कि उनके गांव में मकान है जबकि वह अन्य जगह रहते है। गांव के ही कुछ लोगो ने उसके मकान पर जगह पर कब्जा कर 50 हजार की ईटे व दरवाजे निकाल लिए। इस पर पुलिस व राजस्व टीम मौके पर पहुंची और जांच की। इस दौरान तीन शिकायतों में दो का मौके पर निस्तारण किया गया।

डॉ. राम मनोहर लोहिया संयुक्त अस्पताल में अनुबंधित कर्मचारी के कार्य आवंटन में अनियमितता: प्रशासन मौन

0

यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया संयुक्त अस्पताल में अनुबंधित कर्मचारियों के साथ हो रही अनियमितताएं सामने आई हैं। अस्पताल में कंप्यूटर डेटा ऑपरेटर के पद पर अनुबंधित सौरभ कुमार दुबे को नियुक्ति के बाद से अब तक कोई ठोस कार्य नहीं सौंपा गया है। यह मामला अस्पताल प्रशासन की कार्यशैली और अनुबंधित कर्मचारियों के साथ हो रहे भेदभाव को उजागर करता है।
सौरभ कुमार दुबे, जो तकनीकी योग्यताओं और अनुभव के बावजूद अपने कौशल का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं, ने अपनी शिकायत उच्चाधिकारियों तक पहुंचाई है, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली है। दुबे का कहना है कि उन्हें केवल नाममात्र के लिए नियुक्त किया गया है और उन्हें कोई कार्य नहीं सौंपा जा रहा है। यह स्थिति उनकी आजीविका और मानसिक स्थिति को प्रभावित कर रही है।
अस्पताल प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं आई है, जिससे यह सवाल उठता है कि अनुबंधित कर्मचारियों के साथ इस तरह का व्यवहार क्यों किया जा रहा है। यह भी पता चला है कि सौरभ कुमार दुबे के अलावा भी अन्य अनुबंधित कर्मचारियों के साथ इसी प्रकार की समस्याएं हैं, लेकिन वे भी अपने मुद्दों को उठाने में असमर्थ हैं।
अनुबंधित कर्मचारियों का कहना है कि वे अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करेंगे और यदि जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो वे आंदोलन की राह पर जा सकते हैं।
इस बीच, अस्पताल के अधिकारियों ने इस मामले में कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। अस्पताल की प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं, और अनुबंधित कर्मचारियों के अधिकारों की अनदेखी का मामला अब सार्वजनिक हो रहा है।

गालियां देने का किया विरोध, ग्रामीण के साथ की मारपीट

0

यूथ इंडिया संवाददाता
कायमगंज। हकीकतपुर गांव में गालियां देने का ग्रामीण ने विरोध किया तो तीन आरोपितों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल का इलाज कराया।
कंपिल क्षेत्र के गांव हकीकतपुर निवासी संजीव को पुलिस घायलवास्था में मेडिकल परीक्षण व इलाज के लिए सीएचसी लेकर आई।
जहां इलाज के दौरान घायल संजीव ने बताया कि गांव के ही तीन लोग शराब पीकर आए और गाली गलौज करने लगे। जब विरोध किया तो तीनों आरोपितों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नरसिंहपुर में फिर बंद घर में चोरी, ग्रामीणों में हडकंप

0

यूथ इंडिया संवाददाता
कायमगंज। नरसिंहपुर में फिर बंद घर में चोरो ने चोरी कर ली। ग्रामीणों में हडकंप मच गया। चोर दरवाजा तोडक़र कीमती सामान ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
क्षेत्र के गांव नरसिंहपुर निवासी सुखेंद्र सिंह गंगवार गुरुग्राम में अपने परिवार के साथ रहते है। वहां पर वह प्राइवेट तौर पर सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता है। शुक्रवार की देर रात अज्ञात चोर दीवार फांद कर घर में घुस गए और दरवाजा तोड़ कर कमरे में घुस गए। जहां उन्होंने बक्से का ताला तोडक़र कीमती सामान चुरा ले गए। शनिवार की सुबह घर के सामने रह रहे उसके भाई निर्दोष की पत्नी श्यामादेवी बंद घर में झाडू लगाने लगी। जहां मुख्य गेट खोला और अंदर का नाजारा देखा तो उसके होश उड़ गए। दरवाजा टूटा और कमरे का सारा सामान बिखरा था। उसने पति को जानकारी दी। वह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की भीड़ लग गई। चोरी की सूचना सुखेंद्र को दी गई वही पुलिस को भी सूचना दी गई। इस पर हल्का इचार्ज कीर्ति प्रकाश कनौजिया फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। परिजनों ने बताया कि गृहस्वामी के आने के बाद ही चोरी गए सामान का आंकलन हो सकेगा। यहा बता दे कि बीते दिनों पहले चोरो ने तीन घरों को निशाना बनाया था और चोरी की थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।
टै्रक्टर की बैटरी चुरा ले गए चोर
कायमगंज। चोरो ने नरसिंहपुर गांव में धाबा बोल कर पहले बंद घर को निशाना बनाया। इसके बाद गांव के ही संजू गंगवार के घर के पास खड़े टैऊक्टर की बैटरी चुरा ले गए। सुबह संजू जागे तो जानकारी हुई।