यूथ इंडिया संवाददाता
कंपिल। थाने के समीप दो दुकानों में चोरो ने लाखो की चोरी कर ली। इससे हडकंप मच गयां। चोरो ने नगदी व अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी की घटना से दुकानदारों में रोष व्याप्त है।
नगर के मोहल्ला चैधरीयान निवासी रामपाल यादव की मुख्य चैराहा पर पंकज जनरल स्टोर के नाम से दुकान है। रोज की तरह रामपाल यादव रविवार देर शाम अपनी दुकान बंद कर अपने घर चले गये। सोमवार सुबह दुकान खोलने पर दुकान से चोरी की जानकारी हुई। दुकान की गोलक मे बिक्री के रखे पचास हजार व बीस हजार का अन्य सामान गायब मिला। जहां देखा गया कि चोर छत की दीवार फाँदकर छत पर लगे ताले व कुंडी तोडक़र दुकान मे चोरी कर ले गये। तभी पता चला कि पड़ोस के एक मिठाई दुकान में भी शातिर चोरो ने निशाना बनाया। मिठाई विक्रेता कायमगंज के मोहल्ला नोनियमगंज का है। जैसे ही दुकानदार विक्की को जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंचा जहां चोरो ने दुकान की छत काटकर दुकान में रखे बाइक बिक्री के पचास हजार रूपये चोरी कर ले गये। थाने के समीप एक ही रात मे दो दुकानों की चोरी से ह्डक़ंप मच गया। मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गयी। थाने के पास होने के वावजूद पुलिस जांच करने एक घंटे बाद आयी, जिसे लेकर कस्बे के व्यापारी लोगो मे आक्रोश है। पीडि़त दुकानदारों ने थाने आकर तहरीर दी। पुलिस ने जांच की। यहा बता दे कि करीब एक माह पूर्व लव ज्वेलर्स की दुकान पर चोरो ने हजारों की नगदी व जेवरात पार कर लिए थे। पुलिस उसका भी खुलासा नहीं कर सकी। जिससे व्यापारियों ने रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि चोरो ने थाने के समीप चोरी कर पुलिस को चुनौती दी है। अब पुलिस को चाहिए जल्द सभी चोरियों का खुलासा करे।
थाने के समीप दो दुकानों से लाखो की चोरी, मचा हडकंप
स्टांप बेंडर का शव औधे मुंह नाले में मिला, मौत पर मचा कोहराम
यूथ इंडिया संवाददाता
कायमगंज। स्टांप बेंडर का शव औधे मुंह नाले में पड़ा मिला। मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक मैनपुरी जनपद का मूल निवासी था और वर्तमान में नगर के मोहल्ला बजरिया रामलाल में किराए पर रहता था। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रविवार की देर रात पुलिस गश्त पर थी। जहां पुलगालिब से छपट्टी जाने वाले मोड़ स्थित नाले के समीप एक बाइक खड़ी थी और उसकी लाइट जल रही थी। बाइक की जलती लाइट देखकर पुलिस को शक हुआ। उसने नाले की पुलिया की तरफ जाकर देखा तो करीब 26 वर्षीय एक युवक औधे मुंह पड़ा था। यह देख पुलिस भौचक्की रह गई। पुलिस ने फौरन उच्चाधिकारियों को सूचना दी। इस पर कस्बा चैकी प्रभारी विद्या सागर तिवारी मौके पर पहुंचे। पुलिस युवक को ईरिक्शा से सीएचसी ले गए। जहां ड्यूटी पर तैनात डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने युवक के जेब की तलाशी ली जिसमें मोबाइल व प्रपत्र से उसके परिजनों को सूचना दी गई। परिजन मौके पर पहुंचे। जहां शव की शिनाख्त अलंकृत पांडेय के रुप में हुई। जवान बेटे का शव देख कर मां निशा पांडेय, भाई सामर्थ पांडेय व अन्य परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के चीत्कार के सभी के दिल दहल गए। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। उनका कहना था उसका बेटा तहसील में स्टाम्प बेंडर था। वह मूल रूप से जनपद मैनपुरी के थाना भोगांव के गांव अलीपुरखेड़ा रहने वाले है। यहां बजरिया रामलाल में एक मकान में किराए पर रहता था। उसकी मां परिषदीय विद्यालय जनपद एटा के राजा का रामपुर में शिक्षिका है। पिता का पहले ही निधन हो चुका है। एक बड़ी बहन है। उसकी शादी हो गई। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद असल स्थिति साफ होगी। जांच की जा रही है।
रैली निकाल फाइलेरिया के उन्मूलन में मांगा सहयोग
यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। फाइलेरिया, जिसे हाथी पांव के नाम से भी जाना जाता है, एक लाइलाज बीमारी है, जिसके उन्मूलन के लिए 10 अगस्त को एक बार फिर दवा का सेवन किया जाएगा। इसी उद्देश्य को लेकर क्रिस्चियन इंटर कालेज से एक जागरूकता रैली निकाली गई और नारायण आर्य कन्या महाविद्यालय में एनएसएस की छात्राओं को इस अभियान के बारे में जानकारी दी गई।
रैली और जागरूकता कार्यक्रम में कालेज की प्राचार्या डॉ शशि किरण, डॉ पारुल, क्रिस्चियन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अमित कुमार, गौरव एविल, अवधेश खोजी, अमित दयाल, अतुल दास, पीसीआई से शादाब, अनुपम मिश्र और कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर सी माथुर ने फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में भाग लेने और दवा का सेवन करने की अपील की।
डॉ माथुर ने बताया कि फाइलेरिया एक घातक बीमारी है जो धीरे-धीरे शरीर को प्रभावित करती है, जिससे इसके लक्षण देर से नजर आते हैं। उन्होंने बताया कि इस साल का अभियान 10 अगस्त से शुरू होगा और 28 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर योग्य लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवा देंगे।
एनएसएस के जिला समन्वयक डॉ आलोक बिहारी लाल ने छात्राओं से कहा कि फाइलेरिया से सुरक्षा के लिए सभी को पांच लोगों को दवा सेवन कराने के लिए प्रेरित करना चाहिए, क्योंकि कोई भी अभियान तभी सफल होता है जब समाज का पूर्ण समर्थन प्राप्त हो।
बांग्लादेश में तख्तापलट, शेख हसीना ने दिया इस्तीफा
ढाका। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना (Sheikh Hasina) ने सोमवार देश में चल रहे हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच अपनी पद से इस्तीफा दे दिया। इतना ही नहीं वह राजधानी ढाका छोड़ किसी ‘सुरक्षित जगह’ के लिए निकल गई हैं। पहले ये खबर आ रही थी कि वह फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी जा सकती हैं, लेकिन अब खबर है कि वह भारत आ रही है। BSF के शीर्ष सूत्रों के हवाले से बताया कि उन्हें पश्चिम बंगाल में रिसीव करने के लिए तैयारी चल रही है। हसीना (Sheikh Hasina) ने अपनी बहन के साथ शेख रेहाना के साथ देश छोड़कर चली गई हैं।
शेख हसीना के ढाका से भागने की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। इसी वीडियो में कई गाड़ियां और एक हेलीकॉप्टर दिखाई दे रहा है। इसी हेलीकॉप्टर में शेख हसीना और उनकी बहन शेख रेहाना के देश छोड़ने की खबर है।
जयंती पर याद किये गये छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र, सपाईयों ने किया नमन
यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। सपाईयों ने उत्साह के साथ मनाई छोटे लोहिया पंडित जनेश्वर मिश्र की जयंती सपा कार्यालय पर धूम-धाम के साथ मनाई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने अपने समस्त समाजवादी साथियों के साथ सर्वप्रथम पंडित जनेश्वर मिश्र की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए, इसके उपरांत जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा की पंडित जनेश्वर मिश्र ने समाजवादी पार्टी को हमेशा एक परिवार की तरह माना, कोई भी कार्यकर्ता चाहे वह किसी समाज का हो अगर उनके पास पहुंच जाता था तो उसकी समस्या का निवारण करके ही भेजते थे।
इस अवसर शमशाबाद के नगर अध्यक्ष अवधेश पांडे ने कहा की वह अपने ब्राह्मण समाज से अपील करते हैं कि भारतीय जनता पार्टी के बहकावे में ना आए उनका हित और उनकी समस्या का निवारण समाजवादी पार्टी ही कर सकती है इसलिए ब्राह्मण समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव से जुडक़र पार्टी को मजबूत करें।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव ने कहा कि वह अपने नेताओं से अपील करते हैं की आने वाले चुनाव में अपने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर दमखम के साथ आज से ही लग जाए जिससे हम सरकार बनाने में कामयाब हो सके। जिला प्रवक्ता विवेक यादव ने कहा कि ब्राह्मणों का असली सम्मान राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया और माता प्रसाद पांडेय को नेता प्रति पक्ष बनाया।
भाजपा ने अल्पसंख्यकों के खिलाफ छेड़ रखा सामाजिक व आर्थिक युद्ध
यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। भाजपा ने अल्पसंख्यकों के खिलाफ आर्थिक और सामाजिक युध्द जैसा छेड़ रखा है यह आरोप भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डा. गिरीश ने लगाया ।
उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक महिलाओं के हक में खड़े होने और न्याय दिलाने के तमाम दावे करती है। तीन तलाक कानून ला कर उसने ऐसा ही ढिंढोरा पीटा था। और अब अयोध्या में बालिका के साथ हुये सामूहिक दुष्कर्म पर शुध्द और पूरी तरह से राजनैतिक रोटियाँ सेक रही है। उन्होने कहा कि भाकपा इस दुष्कर्म और हर ऐसी घटना की कठोरतम शब्दों में निंदा करती है।
पर भाकपा की यह स्पष्ट राय है कि आरोपी को मौजूदा क़ानूनों के तहत कठोरतम सजा दी जाये पर किसी परिवार के जीवनयापन के आर्थिक स्रोत को मनमाने तरीके से रौंद देना कानून विरोधी तो है ही, आर्थिक रूप से उसे पंगु बनाना भी है।
सच कहा जाये तो यह जंगल का कानून है जिसने अरब देशों के सामंतयुगीन क़ानूनों को पीछे छोड़ दिया है।
बुलडोजर चला कर आर्थिक स्रोतों को विनष्ट करने के साथ ही भाजपा और उसकी सरकार मुस्लिम बालिकाओं के साथ किस तरह का दोहरा वरताव कर रही है, केवल एक उदाहरण से स्पष्ट है। उत्तर प्रदेश में प्रदेश सरकार ने अपने तुगलकी निर्णय के तहत सन 2022 से अल्पसंख्यक समाज की लड़कियों की शादी के मौके पर दिये जाने वाले अनुदान को बंद कर दिया है।
डा. गिरीश ने कहा कि अब यह अनुदान बहुत सीमित संख्या में अन्य पिछड़ा वर्ग की लड़कियों की शादी में दिया जाता है। मुस्लिम लड़कियों के फार्म कर रद्द कर दिये जाते हैं। वे अपने एक पुराने साथी से मिलने उनके घर आये थे।







