32 C
Lucknow
Tuesday, March 10, 2026
Home Blog Page 3837

‘संजू बाबा’ ने खुद को गिफ्ट की नई रेंज रोवर कार, कीमत उड़ा देगी होश

0
Sanjay Dutt
Sanjay Dutt

बॉलीवुड में संजू बाबा के नाम से मशहूर अभिनेता हैं संजय दत्त (Sanjay Dutt) । बीते सोमवार 29 जुलाई को उन्होंने अपना 65वां जन्मदिन मनाया। जन्मदिन पर संजय दत्त पर परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों की ओर से शुभकामनाएं मिलीं। संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने इस जन्मदिन को और भी खास बना दिया। इस खास मौके पर उन्होंने खुद को एक शानदार नई रेंज रोवर कार गिफ्ट की। संजय दत्त की नई कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने नई प्रतिष्ठित रेंज रोवर कार खरीदी। इस नई कार ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। सामने आए वीडियो में संजय दत्त खुद अपनी नई कार चलाते नजर आए। काले रंग की यह शानदार कार बेहद स्टाइलिश लग रही थी। इस कार की कीमत 4 करोड़ रुपये है।

संजय दत्त (Sanjay Dutt) के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी नई फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म का नाम है डबल आईस्मार्ट।

रेलवे ने निकाली 7951 पदों पर नौकरियां, आज से करें आवेदन

इसके अलावा संजय जल्द ही अजय देवगन, मृणाल ठाकुर और कुब्बारा सैत के साथ एक्शन-कॉमेडी ‘सन ऑफ सरदार 2’ में नजर आएंगे। साथ ही वह आदित्य धर की नई फिल्म में नजर आएंगे। पिछले साल संजय दत्त सुपरहिट फिल्म ‘जवान’ और ‘लियो’ में नजर आए थे।

रेलवे ने निकाली 7951 पदों पर नौकरियां, आज से करें आवेदन

0
Railway
Railways

इंजीनियरिंग डिप्लोमा कर रेलवे (Railways) में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के खुशखबरी है। रेलवे (Railways) ने जेई केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट सहित कई विभिन्न पदों पर नौकरियां निकाली हैं। इन पदों के लिए आज, 30 अगस्त से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक कैंडिट्स रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर 29 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि इन पदों के लिए योग्यता क्या मांगी गई है।

आरआरबी इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 7,951 पदों पर भर्तियां करेगा। इनमें से 17 रिक्तियां आरआरबी गोरखपुर के तहत केमिकल सुपरवाइजर/रिसर्च और मेटलर्जिकल सुपरवाइजर/रिसर्च पदों के लिए हैं। बाकी 7,934 पद जूनियर इंजीनियर, डिपो मैटेरियल सुपरिंटेंडेंट और केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट पदों के लिए हैं। जारी शेड्यूल के अनुसार आवेदन फॉर्म में करेक्शन के लिए 30 अगस्त से 8 सितंबर विंडो ओपन रहेगी।

योग्यता

केमिकल सुपरवाइजर/रिसर्च और मेटलर्जिकल सुपरवाइजर पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास संबंधित विषय में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। वहीं अन्य पदों के लिए अप्लाई करने वाले अभ्यर्थी से पास संबंधित विषय में तीन वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए।

उम्र

आवेदक की उम्र 1 जनवरी 2025 तक 18 वर्ष से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं अधिकतम उम्र की सीमा में ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थी को 3 वर्ष और एससी व एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की छूट दी गई है।

एप्लीकेशन फीस

एससी, एसटी, भूतपूर्व सैनिक, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक या आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (ईबीसी) के अभ्यर्थियों को 250 रुपए आवेदन फीस देना होगा। वहीं अन्य सभी श्रेणी के आवेदकों के लिए एप्लीकेशन फीस 500 रुपए निर्धारित है। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट जारी भर्ती विज्ञापन को चेक कर सकते हैं।

ऐसे करें अप्लाई

– आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
– यहां गोरखपुर डिविजन पर क्लिक करें।
– अब CEN-03/2024 अप्लाई के लिंक पर क्लिक करें।
– रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन फाॅर्म भरें।
– डाक्यूमेंटस अपलोड करें और फीस जमा करें।

UPSC ने जारी किया CAPF परीक्षा का एडमिट कार्ड, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड

चयन

आवेदकों का चयन दो चरण की सीबीटी परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा और उसके बाद मेडिकल परीक्षा होगी। कंप्यूटर आधारित परीक्षा में 1/3 नंबर की माइनस मार्किंग होगी।

शूटिंग में भारत को मिला दूसरा मेडल; सरबजोत सिंह के साथ मिलकर मनु भाकर ने रचा इतिहास

0
paris olympics
Paris Olympics: India won its second medal

Paris Olympics 2024 के चौथे दिन भारत ने अपना दूसरा मेडल हासिल किया है। मनु भाकर (Manu Bhaker) और सरबजोत सिंह ने (Sarabjot Singh) 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया है। इसी के साथ मनु भाकर (Manu Bhaker) आजाद भारत की पहली भारतीय एथलीट्स बन गयी हैं, जिन्होंने ओलंपिक के एक संस्करण में दो मेडल जीते हैं।

10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट के ब्रॉन्ज मेडल मैच में पहले राउंड में पिछड़ने के बाद मनु-सरबजोत की भारतीय जोड़ी ने जबर्दस्त वापसी की। इन दोनों ने साउथ कोरिया के जिन ये हो और वोन्हो ली की जोड़ी को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता है।

इस मैच में भारतीय जोड़ी ने आठ राउंड जीते, जबकि साउथ कोरियाई जोड़ी सिर्फ पांच राउंड ही जीत सकी। इसी के साथ पेरिस ओलंपिक में भारत के दो मेडल हो गए हैं। इससे पहले मनु भाकर (Manu Bhaker) ने 10 मीटर एयर विमेंस सिंगल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

Paris Olympics: मनु भास्कर ने एयर पिस्टल फाइनल में बनाई जगह

बता दें कि मनु भाकर (Manu Bhaker) ओलंपिक के एक संस्करण में दो मेडल जीतने वाली आजाद भारत की पहली भारतीय एथलीट्स बन गयी हैं। उनसे पहले एकमात्र भारतीय एथलीट नॉर्मन प्रिचर्ड थे जिन्होंने 1900 के खेलों के दौरान एथलेटिक्स में दो रजत पदक जीते थे।

शिवपाल यादव ने योगी से ली चुटकी, मुख्यमंत्री जी आपके मौजूदा डिप्टी सीएम भी गच्चा देंगे…

0
Shivpal Yadav, CM Yogi
Shivpal Yadav, CM Yogi

लखनऊ। यूपी भारतीय जनता पार्टी के अंदर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इसकी बानगी पार्टी के नेताओं के बयान और व्यवहार से साफ नजर आ रहा है। हालांकि पार्टी के आलाकमान लगातार मीटिंग कर सब कुछ ठीक करने की कोशिश भी कर रहे हैं। इस बीच विपक्ष जमकर चुटकी ले रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को यूपी विधानसभा में सत्र के दौरान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव (Shivpal Yadav)  ने इस पर कटाक्ष किया है।

सीएम योगी (CM Yogi) के एक बयान पर जवाब देते हुए शिवपाल यादव (Shivpal Yadav)   ने कहा कि 2027 में यूपी की जनता आपको गच्चा देगी और आपके मौजूदा डिप्टी सीएम भी गच्चा देंगे।

‘चाचा बेचारे हमेशा ही ऐसे ही मात खा जाते’, मुख्यमंत्री ने विधानसभा में शिवपाल पर कसा तंज

शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) का यह इशारा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की तरफ था। दरअसल, बीते कुछ दिनों से केशव प्रसाद मौर्य जिस तरह से ट्वीट कर रहे हैं और बयान दे रहे हैं। उससे ये जाहिर हो रहा है कि सीएम योगी के साथ उनकी तालमेल ठीक नहीं है।

मंगलवार को ही केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि चुनाव सरकार की वजह से नहीं जीता जाता है। चुनाव पार्टी की वजह से जीता जाता है। इससे पहले केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया था कि सरकार से बड़ा संगठन होता है।

‘चाचा बेचारे हमेशा ही ऐसे ही मात खा जाते’, मुख्यमंत्री ने विधानसभा में शिवपाल पर कसा तंज

0
CM Yogi
CM Yogi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। विधानसभा में नेता विपक्ष बनाए जाने के बाद माता प्रसाद पांडे ने सीएम योगी (CM Yogi)  से महिला अपराधों को लेकर सवाल पूछा था, जिस पर बोलते हुए सीएम योगी ने पहले उन्हें बधाई दी। साथ ही उन्होंने अखिलेश यादव और शिवपाल यादव पर तंज कसते हुए कहा कि चाचा हर बार गच्चा खा जाते हैं।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा, “आपके चयन के लिए मैं आपको बधाई देता हूं। वो अलग विषय है कि आपने चाचा को गच्चा दे ही दिया। चाचा बेचारा हमेशा ही ऐसे ही बार मार खा जाता है। उनकी नियति ही ऐसी है क्योंकि भतीजा हमेशा भयभीत रहता है, लेकिन आप सदन के वरिष्ठ सदस्य हैं। आपका मैं सम्मान करता हूं।”

सीएम (CM Yogi) ने गिनाए महिलाओं के खिलाफ अपराध के आंकड़े

नेता विपक्ष के सवाल के जवाब पर सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा, “महिला बाल सुरक्षा के मुद्दे केवल बाहरी ही नहीं, घर के अंदर और घर के बाहर दोनों होते हैं। सरकार ने इसको रोकने के लिए जो प्रयास किए उसकी तुलना करें तो 2016 की तुलना में दहेज की घटनाओं में 23-24 में 17.5% की कमी आई है। बलात्कार में 2016-17 से 2023-24 की तुलना में 25.30% की कमी आई है।

रेल हादसों पर रिकॉर्ड बनाना चाहती है ये सरकार: अखिलेश यादव

2017 से 2024 के बीच महिला और नाबालिग बच्चों के यौन उत्पीड़न के मामलो में सरकार के प्रॉसिक्यूशन तेज करने के परिणाम सामने आए हैं। 24,402 मामलों में दोषियों को सजा दिलाई गई है। 2017 से 2024 तक पॉस्को अधिनियम अंतर्गत 9,875 मामलों में सजा दिलाई गई है।

रेल हादसों पर रिकॉर्ड बनाना चाहती है ये सरकार: अखिलेश यादव

0
Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav spoke on Jharkhand train accident

नई दिल्ली। झारखंड में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन (Mumbai-Howrah Mail) के 18 कोच पटरी से उतर गए। इस हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा यात्री घायल हैं। इस घटना पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि ये सरकार पेपर लीक की तरह ही रेल हादसों पर रिकॉर्ड बनाना चाहती है।

सपा मुखिया (Akhilesh Yadav) ने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा, “ये सरकार रिकॉर्ड बनाना चाहती है रेल हादसों पर… पेपर लीक में रिकॉर्ड बनाया सरकार ने और अब रेल हादसे… सरकार सिर्फ बड़े दावा करती है। लोगों की जान जा रही है। ऐसे हादसे भविष्य में न हों सरकार कुछ करे इसके ऊपर।”

वहीं कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने इस हादसे को लेकर कहा कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए।

शिवसेना (UBT) नेता ने क्या कहा?

झारखंड ट्रेन एक्सीडेंट को लेकर शिवसेना (यूबीटी) नेता और राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, “यह बहुत ही शर्मनाक है कि इस तरह ट्रेन के पटरी से उतरने की दुर्घटनाएं हो रही हैं। रेल हादसों पर कोई कार्रवाई नहीं होती। रेल मंत्री प्रचार में व्यस्त हैं। दुर्भाग्य से रेल मंत्री की कोई जवाबदेही नहीं है। वे संसद में कोई चर्चा नहीं होने दे रहे हैं। उन्होंने जनता को कोई सुविधा नहीं दी है।”

ट्रेन के 18 कोच पटरी से उतरे

बता दें कि झारखंड के चक्रधरपुर रेल मंडल के बाराबम्बो रेलवे स्टेशन के पास हावड़ा-मुंबई मेल के 18 कोच पटरी से उतर गए। इसमें दो यात्रियों की जान चली गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हैं।

चक्रधरपुर में हावड़ा-मुंबई मेल के 18 डिब्बे पटरी से उतरे, दो की मौत 20 घायल

इस घटना में रेलवे कर्मचारी घायलों का रेस्क्यू कर रहे हैं। अबतक करीब 80 फीसदी यात्रियों को घटनास्थल से चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचा दिया गया है।