यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पेंशनर्स एसोसिएशन की फर्रुखाबाद इकाई ने आज एक सम्मानित समारोह का आयोजन किया, जिसमें सेना से सेवानिवृत्त 91 वर्षीय कर्नल सरनाम सिंह राठौर को 92वें वर्ष में प्रवेश करने पर शाल ओढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। श्री राठौर नगर के सुप्रतिष्ठित समाजसेवी हैं।
समारोह में पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला मंत्री विजय अवस्थी ने कहा कि वरिष्ठजन हमारे समाज के प्रकाश पुंज होते हैं जो हमें समाज सेवा की राह दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी एसोसिएशन समाज के सभी वरिष्ठ जनों को सम्मानित करती है, और इसी कड़ी में आज देश सेवा करने वाले राठौर जी को सम्मानित किया गया है।
इस अवसर पर राजू टंडन, वीरेन्द्र कुमार मिश्रा, और अनिल प्रताप सिंह राठौर ने भी अपने विचार व्यक्त किए और कर्नल राठौर की सामाजिक और सैन्य सेवाओं की सराहना की। सभी ने मिलकर श्री राठौर की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना की।
एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन ने कर्नल सरनाम सिंह को सम्मानित किया
जिला कांग्रेस कमेटी ने किसानों की समस्याओं पर ज्ञापन सौंपा
यूथ इंडिया संवाददाता, फर्रुखाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी ने आज किसानों की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष शकुंतला देवी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि फर्रुखाबाद के कई गांवों में किसान बिजली कटौती की समस्या से जूझ रहे हैं, जिससे उनकी फसलें बर्बाद हो रही हैं। किसानों ने अपने खेतों में फसल बचाने के लिए रात-दिन मेहनत की है, लेकिन बिजली की अनियमितता के कारण उनकी मेहनत बेकार जा रही है। ज्ञापन में मांग की गई है कि सरकार तुरंत प्रभाव से बिजली कटौती की समस्या को हल करे और किसानों को राहत प्रदान करे।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शकुंतला देवी ने कहा कि “किसानों की समस्याओं को अनदेखा नहीं किया जा सकता। हम सरकार से अपील करते हैं कि वह जल्द से जल्द इस पर ध्यान दे और किसानों की मदद करे। ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वालों में प्रमुख रूप से हाकिम सिपाही, शकील मिश्रा, मऊमुल्लाह, शाहिल हसन, मोहम्मद आलम, अलीशा बेगम, मुस्कान, जावेद, सैयद दानिश अली, श्रीकांत मिश्र, कृष्णकांत शर्मा, और अन्य कांग्रेस के सदस्य उपस्थित थे। जिला कांग्रेस कमेटी ने इस ज्ञापन के माध्यम से किसानों की आवाज को उठाने का प्रयास किया है और उम्मीद जताई है कि सरकार जल्द से जल्द इस पर संज्ञान लेगी।
वनमाली सृजन केंद्र की स्थानीय शाखा का उद्घाटन
यूथ इंडिया संवाददाता, फर्रूखाबाद। वनमाली सृजन केंद्र की स्थानीय शाखा का उद्घाटन एशियन सभागार में धूमधाम से किया गया, जिसमें सार्थक सृजन का आह्वान किया गया। इस अवसर पर एक काव्य गोष्ठी का भी आयोजन हुआ।
वनमाली जी की जयंती के अवसर पर आयोजित इस गोष्ठी में वरिष्ठ पत्रकार एवं छायाकार रवीन्द्र भदौरिया को वनमाली सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया। उन्हें स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र एवं उत्तरी उड़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कवि दिनेश अवस्थी द्वारा सरस्वती वंदना से हुआ। काव्य पाठ करने वालों में डॉ. संतोस पाण्डेय, डॉ. कृष्णकांत, महेश पाल सिंह उपकारी, कौशलेंद्र बाबू यादव बेबाक, और डॉ. रेजीना सहर शामिल थे।
मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य डॉ. अनुपम अवस्थी थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में बद्री विशाल महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रश्मि प्रियदर्शी और व्यापारी नेता संजय गर्ग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय विद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. संतोष पाण्डेय ने की। केंद्र के संयोजक सुरेन्द्र पाण्डेय ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और एशियन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट की प्रबंध निदेशक आकांक्षा सक्सेना ने आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर मोहन लाल शुक्ला विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. संदीप चतुर्वेदी, नेहरू कॉलेज नवाबगंज के प्रधानाचार्य अनिल मिश्र, कथा वाचक ज्ञानेश गौड़, प्रमोद झा, धीरेन्द्र वर्मा, अनुराग पाण्डेय, और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। डॉ. अनुपम अवस्थी ने अपने संबोधन में कहा कि सभी को पौधों से लगाव रखना चाहिए और यदि हर व्यक्ति एक पेड़ लगाए, तो भारत दुनिया का सबसे हराभरा देश बन जाएगा। उन्होंने युवा पीढ़ी को सार्थक कार्यों में समय लगाने का भी आह्वान किया।
बड़ा हादसा होने से बचा
यूथ इंडिया संवाददाता, फर्रुखाबाद। कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के श्याम गेट स्थित कन्या विद्यापीठ इंटर कॉलेज में लंच के समय एक बड़ा हादसा होने से बच गया। कॉलेज की फर्श धंसने से बच्चों में चीख पुकार मच गई। फर्श धंसते ही बच्चों की चीख पुकार सुनकर अध्यापकाएं तुरंत मौके पर पहुंचीं। हादसा उस समय हुआ जब कक्षा 6 के बच्चे लंच कर रहे थे। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ और सभी बच्चे बाल-बाल बच गए।सूचना मिलते ही उप जिला अधिकारी और सीओ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। विद्यालय प्रशासन ने तुरंत बच्चों की छुट्टी कर दी।
ताजमहल के तहखाने में दो युवकों ने चढ़ाया गंगाजल, CISF ने हिरासत में लिया
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित ताजमहल (Taj Mahal) के अंदर दो युवकों ने गंगाजल (Gangajal) चढ़ाया है। सावन में शनिवार को दो युवक ताजमहल में गंगाजल चढ़ाने पहुंचे। दोनों युवकों ने मुख्य मकबरे में स्थित तहखाने के दरवाजे पर गंगाजल चढ़ाया। युवकों का वीडियो भी सामने आया है।
गली में गंदगी फैलाने से मना करने पर महिला के साथ मारपीट
अखिल भारत हिन्दू महासभा ने दावा किया है कि तेजोमहालय शिव मंदिर पर गंगाजल चढ़ाया है। गंगाजल चढ़ाते हुए वीडियो बनाकर भी वायरल कर दिया।
यूपी में नौ डिप्टी एसपी के हुए तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट
लखनऊ। डीजीपी मुख्यालय ने शुक्रवार को 5 डिप्टी एसपी का तबादला (Transfer) कर दिया। रेलवे, वाराणसी में तैनात श्यामजीत प्रमिला सिंह को प्रयागराज कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है। जबकि बस्ती में तैनात कुंवर प्रभात सिंह को वाराणसी रेलवे भेजा गया है।
संतोष कुमार सिंह को मैनपुरी से बस्ती भेजा गया है। आगरा एलआईयू में तैनात सत्यप्रकाश शर्मा को मैनपुरी भेजा गया है। प्रदीप कुमार को पीएसी, बरेली से बस्ती भेजा गया है।
इसी तरह अनिल कुमार तृतीय को अलीगढ पीएसी से गाजीपुर भेजा गया है। संजीव कुमार को शामली से बदायूं और श्रीयश त्रिपाठी को हमीरपुर से अयोध्या भेजा गया है।
अयोध्या रेप केस मामले में योगी हुए सख्त, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड
एलआईयू, अलीगढ़ में तैनात प्रभात कुमार तिवारी को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स मुख्यालय भेजा गया है।







