17 C
Lucknow
Wednesday, February 11, 2026
Home Blog Page 3449

सच्चे जीवनसाथी होते हैं इस राशि के लोग, सात जन्मों का होता है साथ

0
best life partners
best life partners

जब बात विवाह (Wedding) की आती है तो हर कोई एक ऐसा पार्टनर (Life Partners) चाहता है। जो हर सुख-दुख में उसके साथ खड़ा रहे और जीवनभर साथ निभाए। एक मजबूत रिश्ते के लिए समन्वय की आवश्यकता होती है। यदि जीवनसाथी (Life Partners) की राशि आपकी राशि से मेल खाती है तो प्रेम जीवन बहुत अच्छा रहता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कौन-सी राशियां एक-दूसरे के साथ सहज होती हैं और अच्छी जोड़ी बनती हैं।

मिथुन और तुला

इस राशि के जातक एक-दूसरे साथ काफी सहज होते हैं। जोनों समझदारी और आपसी समझ के जरिए अपने रिश्ते में शांति बनाए रखते हैं।

सिंह और तुला

इन दोनों राशियों के जातक समाज से जुड़े रहना पसंद करते हैं। इन्हें लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनना पसंद है।

मेष और कुंभ

ये दोनों राशियां एक अच्छी जोड़ी बनती हैं। वे हर समय एक-दूसरे के साथ रहना पसंद करते हैं।

वृष और वृश्चिक

जब नेतृत्व की बात आती है तो ये दोनों राशियां कभी नहीं टकराती। वे एक-दूसरे के निर्णयों का सम्मान करते हैं। इन दोनों राशियों का आपस में गहरा रिश्ता होता है।

वृष और कन्या

इन दोनों राशियों के जातक शांत स्वभाव के होते हैं। यही इनके रिश्तो को मजबूत बनाता है। दोनों एक-दूसरे के प्रति वफादार और ईमानदार होते हैं।

सिंह और धनु

इस राशि के जातक हमेशा एक-दूसरे को सपोर्ट करते हैं। धनु राशि वालों को सिंह राशि का आत्मविश्वास पसंद आता है। दोनों ज्यादा से ज्यादा समय बिताना पसंद करते हैं।

नारी सुरक्षा के सरकार के दावों पर पुलिस विभाग लगा रहा पलीता

0

यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद, कंपिल। थाना क्षेत्र के पट्टी मदारी गांव में एक विशेष समुदाय के युवक द्वारा लगातार छेड़छाड़ और धमकियों का मामला सामने आया है। युवक अनस खान ने युवती के साथ छेड़छाड़ करते हुए वीडियो और फोटो बनाए और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने की कोशिश की।
युवती के पिता ने आरोप लगाया कि अनस खान और उसके भाई ने उनकी बेटी के साथ कई बार अश्लील हरकतें कीं और उसे बदनाम करने के लिए वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर साझा किए। पिता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई और थाने में भी फरियाद की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
पीडि़त परिवार के अनुसार, अनस खान दिन-रात युवती के घर के बाहर चक्कर लगाता है और उसे धमकियाँ देता है। युवक की हरकतों से परेशान युवती और उसका परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है, लेकिन अब तक पुलिस ने उनकी शिकायतों पर कोई कदम नहीं उठाया है।

खबर का हुआ असर दो लोगों पर पशु क्रूरता अधिनियम का मुकदमा दर्ज

0

अमृतपुर, फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र के ग्राम बनारसी पुर निवासी देव सिंह पुत्र सिकदार सिंह ने थाना अमृतपुर में 6 अगस्त को तहरीर देकर पालतू गाय पर हमला कर पैर तोडऩे एवं गंभीर रूप से घायल होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गंभीर घायल गाय का इलाज सरकारी मवेशी अस्पताल के डॉक्टर पूरन सिंह के द्वारा इलाज किया गया था। जिसका पैर टूटा हुआ पाया गया और गंभीर जख्म भी पाए गए थे। पुलिस ने जांच के उपरांत पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के अंतर्गत शिवराम व सत्यराम पुत्र स्वर्गीय लालाराम निवासी बनारसी पुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी।

जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए पंजीकरण शुरू

0

फर्रुखाबाद। जिले के रोहिल्ला, मोहम्मदाबाद स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय ने कक्षा 6 में प्रवेश के लिए योग्य छात्रों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा जारी निर्देशानुसार, जिले के विभिन्न विद्यालयों से योग्य छात्रों का ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा। विद्यालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, पंजीकरण की अंतिम तिथि 16 सितंबर 2024 निर्धारित की गई है। योग्य छात्र और उनके अभिभावक नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 18 जनवरी 2025 को किया जाएगा। जिले के सभी पात्र छात्रों से अपील की गई है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और समय रहते अपने पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें। विद्यालय प्रशासन ने जिले के अधिकारियों और मीडिया से अपील की है कि वे इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं ताकि कोई भी योग्य छात्र इस सुनहरे अवसर से वंचित न रह सके।

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के बयान पर घमासान, भाजपा नेता विमल कटियार ने की मुकदमे की मांग

0

यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद द्वारा बांग्लादेश को लेकर दिए गए विवादित बयान पर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। इस मुद्दे पर भाजपा नेता विमल कटियार ने स्थानीय पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी से मुलाकात की और सलमान खुर्शीद के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
सलमान खुर्शीद, जो कि थाना कायमगंज के गांव पितौरा निवासी हैं, ने अपने निवेदन में बताया कि सलमान खुर्शीद का बयान राष्ट्रीय एकता और अखंडता के खिलाफ है और इससे सांप्रदायिक तनाव बढ़ सकता है। उन्होंने मांग की कि सलमान खुर्शीद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार के बयान देने से रोका जा सके।
पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने विमल कटियार को आश्वासन दिया कि उनके निवेदन पर उचित कार्रवाई की जाएगी और मामले की जांच की जाएगी।
इस मुलाकात के दौरान विमल कटियार ने अपने समर्थकों के साथ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा और सलमान खुर्शीद के बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान से समाज में अस्थिरता फैल सकती है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ज्ञापन देने वालों में शामिल विमल कटियार ने पुलिस से जल्द से जल्द कार्रवाई की अपील की और कहा कि यदि समय पर उचित कदम नहीं उठाए गए तो वे इस मुद्दे को लेकर बड़े आंदोलन की योजना बना सकते हैं।

गंगापार बाढ़ : हालात बेकाबू, जिला प्रशासन ने झोंकी ताकत

0

यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रूखाबाद। जिले में गंगापार क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य जारी हैं, लेकिन स्थिति अभी भी चिंताजनक है। गंगा नदी का जलस्तर 5 मीटर से ऊपर पहुंच गया है, जो खतरे के निशान से 1 मीटर अधिक है।
लगभग 15,000 लोग प्रभावित हुए हैं, जिनमें से 5,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।500 हेक्टेयर फसलें बर्बाद हो चुकी हैं और सैकड़ों मकानों को नुकसान पहुंचा है।जिला प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। बाढ़ पीडि़तों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के साथ ही उन्हें भोजन, पानी, और चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।10 राहत शिविरों की स्थापना की गई है, जहां पर पीडि़तों को अस्थायी आश्रय दिया गया है। मेडिकल टीमों द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई है।
जिलाधिकारी डाक्टर वी के सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और अधिकारियों को स्थिति पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा, प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है ताकि लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। साथ ही, नदी के किनारे जाने से बचने की सलाह दी गई है। जिले में गंगापार बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है, लेकिन प्रशासन और राहत टीमें पूरी तरह से मुस्तैद हैं। लोगों से अनुरोध है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और सुरक्षित रहें।