यूथ इंडिया संवाददाता
अमृतपुर/ फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र के गांव अहलादपुर भटौली के ग्राम प्रधान जयचंद राजपूत का ट्रैक्टर १४ अगस्त को गोला गोकर्णनाथ भगवान शंकर पर कावडिय़ा जल चढ़ाने के लिए ले गए थे। १६ अगस्त को कावडिय़ा सुबह लगभग १०:०० बजे घर आ गए। तभी डीजे वाले ने कहा कि मेरी दूसरी बुकिंग है। डीजे को दुकान पर भिजवा दो। वहीं दर्जनों कावडिय़ा ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर ट्रैक्टर चालक बृजेश राजपूत के साथ कस्बा राजपुर में स्थित जगपाल की दुकान पर सामान उतारने जा रहे थे। इसी दौरान राधा रानी पेट्रोल पंप के पास ट्रक को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर का वायरिंग टूट गया। तथा अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलट गया। जिससे मौके पर ट्राली में बैठे कांवरिया दब गए। तथा चीख पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने आनन-फानन में दबे से भक्तों को बाहर निकाल लिया। तथा पुलिस को सूचना दी सूचना पाते ही मौके पर उप निरीक्षक कल्लू सिंह उपनिरिक्षक राघवेंद्र आदि पुलिस बल के साथ पहुंचे तथा कांवडिय़ों से हाल-चाल जाना। गहरी खाई में पलटने के बाद मामूली चोट आई है बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
ट्रक को बचाने में ट्रैक्टर का बयरिंग टूटा, अनियंत्रित होकर खाई में पलटी
पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक
यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ में आगामी 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024 को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कलेक्ट्रेट सभागार में जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक, एवं केन्द्र पुलिस अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा को निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो और सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएं। साथ ही, परीक्षार्थियों के लिए समुचित व्यवस्था करने पर भी जोर दिया गया।
इस अवसर पर अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी हो जाएं। बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को उनके कर्तव्यों के प्रति सतर्क और जिम्मेदार रहने की हिदायत दी।
78वें स्वतंत्रता दिवस पर फतेहगढ़ पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित
यूथ इंडिया संवाददाता
फतेहगढ़, फर्रुखाबाद। देशभर में 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जहां एक ओर धूमधाम से समारोह आयोजित किए गए, वहीं फतेहगढ़ में पुलिस लाइन में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने उन पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जिन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए सराहनीय कार्य किए हैं।
पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने पुलिस लाइन में आयोजित इस कार्यक्रम में उन पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जिन्होंने अपने क्षेत्र में विशिष्ट सेवाएं दी हैं। ये सम्मान उनके समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया। इस दौरान कई पुलिसकर्मियों ने समाज में कानून और व्यवस्था बनाए रखने में असाधारण योगदान दिया है, जिसके लिए वे प्रशंसा के पात्र बने।
कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान से हुई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व और पुलिस बल की जिम्मेदारियों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक उत्सव नहीं है, बल्कि यह उस आत्मनियंत्रण और समर्पण को याद करने का दिन है जो हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने इस देश को आजादी दिलाने के लिए दिखाया था। उन्होंने पुलिस बल के सभी सदस्यों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएं।
समारोह में सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मियों ने इसे अपने जीवन का महत्वपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें और भी अधिक मेहनत और ईमानदारी से काम करने के लिए प्रेरित करेगा। उनका कहना था कि समाज की सुरक्षा और सेवा के प्रति वे सदैव तत्पर रहेंगे।
समारोह का समापन पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पुलिसकर्मियों के साथ समूह चित्रण और मिष्ठान वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर शहर के विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों और पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति ने समारोह को और भी विशेष बना दिया।
इस प्रकार, 78वें स्वतंत्रता दिवस पर फतेहगढ़ में आयोजित यह सम्मान समारोह पुलिस कर्मियों के मनोबल को बढ़ाने वाला साबित हुआ और समाज में उनकी अहम भूमिका को सम्मानित करने का एक अवसर बना।
आईएमए ने किया 24 घंटे के देशव्यापी हड़ताल का ऐलान
नई दिल्ली। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में क्रूर अपराध और स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदर्शनकारी छात्रों पर की गई गुंडागर्दी के बाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने 24 घंटे के राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है।IMA ने गुरुवार देर रात प्रेस विज्ञप्ति जारी कर देशव्यापी हड़ताल करने की जानकारी दी।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने कहा है कि डाक्टरों के प्रति हिंसा की घटनाओं को देखते हुए शनिवार 17 अगस्त को सुबह 6 बजे से रविवार 18 अगस्त को सुबह 6 बजे तक 24 घंटे के लिए सेवाएं बंद रखी जाएंगी। हालांकि इस दौरान सभी आवश्यक सेवाएं बहाल रहेंगी।

घायलों का इलाज किया जाएगा, लेकिन नियमित ओपीडी बंद रहेगी और ना ही कोई वैकल्पिक सर्जरी की जाएगी। आईएमए ने आगे कहा कि यह बंदी उन सभी क्षेत्रों में रहेगी जहां भी आधुनिक चिकित्सा चिकित्सक सेवा प्रदान कर रहे हैं।
IMA का कहना है कि बुधवार रात्रि आंदोलनरत चिकित्सकों के ऊपर आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुआ हमला बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। आईएमए को अपने डॉक्टरों के उचित मुद्दे के प्रति राष्ट्र की सहानुभूति की आवश्यकता है। हम बस चिकित्सकों की सुरक्षा चाहते हैं।
चावल भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, हादसा टला
यूथ इंडिया संवाददाता
अमृतपुर/फर्रुखाबाद। थाना राजेपुर क्षेत्र के डबरी के निकट अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया। जिसके कारण बड़ा हादसा होते होते टल गया।
बताया जा रहा है कि चावल से लदा ट्रक राजेपुर कस्बे से चावल लोड कर पंजाब के लिए जा रहा था। जब ट्रक डबरी के निकट पहुंचा तो नशे में धुत्त चालक महेंद्र के द्वारा ट्रक पर काबू नहीं पा पाया जिसके कारण ट्रक प्रक्रिया जिसमें चालक महेंद्र परिचालक हरभजन के मामूली चोटे आई तथा बड़ा हादसा होते-होते बच गया स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा चालक परिचालक को बाहर निकल गया तथा लाखों रुपए का चावल बर्बाद हो गया।
SSLV D-3 ने शार रेंज से EOS-08 के साथ भरी उड़ान
श्रीहरिकोटा, (आंध्र प्रदेश)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान (SSLV) अपनी तीसरी और अंतिम विकासात्मक उड़ान में नवीनतम पृथ्वी अवलोकन उपग्रह EOS-8 और एक यात्री उपग्रह को लेकर शुक्रवार की सुबह यहां शार रेंज से रवाना हुआ।
रात 0247 बजे शुरू हुई 6.5 घंटे की सुचारू उलटी गिनती के बाद 175.5 किलोग्राम EOS-08 और एक यात्री उपग्रह एसआर-0 डेमोसैट ले जाने वाला SSLV D-3, 09:17 बजे पहले लॉन्च पैड से रवाना हुआ।








