13 C
Lucknow
Thursday, February 12, 2026
Home Blog Page 3433

बाढ़ के पानी में नहाने गये 4 दोस्त डूबे 1की हुई मौत अन्य सुरक्षित बचे

0

यूथ इंडिया संवाददाता
अमृतपुर, फर्रुखाबाद। थाना राजेपुर क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी इरफान पुत्र दीन मोहम्मद उम्र लगभग 27 वर्ष जो की बाढ़ के पानी में अपने अन्य 3 दोस्तों के साथ गर्मी में नहाने के लिए भुसेरा पुलिया के निकट गया था तथा पुलिया के नीचे गहरा पानी होने के कारण 4 युवक धार में बह गए।
जिनमें से 3 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया तथा युवक इरफान घास में फस जाने के कारण डूब गया। मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ लग गई सूचना पाकर लेखपाल सावन यादव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों को बुलवाकर युवक की खोजबीन शुरू की गई घंटों चली खोजबीन के बाद युवक का शव बरामद कर लिया गया। शव को देखते ही मां जुबेदा बेगम का रो रो कर बुरा हाल है वहीं मृतक दो भाइयों में छोटा था थाना पुलिस के द्वारा शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिया के ऊपर दर्जनों युवक बाढ़ के पानी में प्रतिदिन स्टंट करते हैं प्रशासन के मना करने के बावजूद भी नवयुवक पानी में उतर जाते हैं जिससे घटनाएं घटित हो रही हैं।

नेशनल हाईवे-2 पर भीषण हादसा, महिला समेत तीन कांवड़ियों की मौत

0
Accident
Accident

कौशांबी। नेशनल हाईवे-2 सैनी कोतवाली के गुलामीपुर के पास शुक्रवार सुबह भीषण हादसा (Road Accident) हो गया। कांवड़ियों से भरी पिकअप आगे खड़ी ट्रेलर से भिड़ गई। हादसे में महिला समेत तीन कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी सिराथू पहुंचाया गया। हालत गंभीर देख एक कांवड़िए को एसआरएन रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही मौके पर डीएम मधुसूदन हुलगी, एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अफसरों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए।

छत्तीसगढ़ प्रांत के बलरामपुर जिले से तकरीबन 21 कांवड़ियों का जत्था पिकअप पर सवार होकर हफ्ते भर पहले अयोध्या-मथुरा के लिए निकला था। वृंदावन दर्शन करके वापस घर लौटते समय शुक्रवार सुबह 5.30 बजे सैनी कोतवाली के गुलामीपुर स्थित नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रेलर से भिड़ गई। हादसा (Road Accident) इतना भीषण था कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। चीखपुकार सुन आसपास रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकाला।

accident in Kaushambi: Pickup loaded with Kanwadis collides with parked container, 3 including woman killed

भीषण सड़क दुर्घटना (Road Accident) में आरती देवी (58), मुन्नी पाल 65) और फेकू (67) समेत तीन कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई। शेष 18 घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचीसी सिराथू में भर्ती कराया। जानकारी मिलते ही डीएम-एसपी भी मौके पर पहुंच गए। सात मरीजों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि एक की हालत गंभीर होने पर उसे प्रयागराज के एसआरएन रेफर किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अफसरों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए।

घायल कांवड़ियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया। हादसे के बाद एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने घटना स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। गंभीर रूप से घायल कई कांवड़ियों को एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

आठ साल बाद सिनेमा में वापसी करेंगी महिमा चौधरी

0
Mahima Chaudhary
Mahima Chaudhary

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री महिमा चौधरी (Mahima Chaudhary) फिल्म इमरजेंसी (Emergency) के जरिये आठ साल बाद सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं।

फिल्म ‘इमरजेंसी’ में कंगना रनौत, अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े, विशाक नायर और दिवंगत सतीश कौशिक भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। महिमा चौधरी इमरजेंसी के जरिये आठ साल बाद सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं। महिमा ने फिल्म इमरजेंसी में पुपुल जयकर का किरदार निभाया है। पुपुल जयकर एक लेखिका थीं और श्रीमती इंदिरा गांधी की बहुत करीबी दोस्त थी। उन्होंने श्रीमती इंदिरा गांधी की आत्मकथा भी लिखी हैं।

इमरजेंसी के ट्रेलर लांच पर महिमा चौधरी (Mahima Chaudhary) ने कहा, मैंने हमेशा कंगना को एक बहुत ही प्रतिभाशाली अभिनेत्री पाया है। मैंने उनके सिनेमा का आनंद लिया है। इमरजेंसी में कंगना सिर्फ निर्देशक नहीं है, वह निर्माता भी थी जो मुख्य भूमिका भी निभा रही थी। कंगना, श्रीमती गांधी जैसी शख्सियत का मुख्य किरदार निभा रही थी, जो देश और दुनिया भर में इतनी अच्छी तरह से जानी जाती हैं। बहुत से लोगों ने श्रीमती गांधी का किरदार निभाया है, लेकिन जिस तरह से कंगना ने इसे निभाया वह काबिले तारीफ है। कंगना ने अपने लुक, अपने हाव-भाव, अपनी आवाज पर जो काम किया है वह अद्भुत है। यह श्रीमती गांधी के सर्वश्रेष्ठ चित्रणों में से एक है। मैं श्रीमती गांधी की प्रशंसक हूं। क्योंकि अमेरिका अभी भी एक महिला नेता चाहता है लेकिन हमारे पास बहुत पहले से इंदिरा गांधी जैसी महिला थी। इंदिरा जी ने बहुत सारी अच्छी चीजें की लेकिन उन्होंने इमरजेंसी जैसी गलतियां भी कीं। इमरजेंसी की कहानी को बताना महत्वपूर्ण था।

इमरजेंसी में महिमा चौधरी (Mahima Chaudhary) को कास्ट करने संबंधी सवाल के जवाब में कंगना रनौत ने कहा, यदि आप मेरी फिल्म के कलाकारों की सूची देखें तो हर व्यक्ति वास्तविक लोगों के बहुत करीब है, आप देख सकते हैं कि पुपल जयकर का श्रीमती गांधी के जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव था, इतना कि वह एक बहन की तरह, एक गुरु की तरह, वह श्रीमती गांधी की साथी की तरह थीं और वह एक अत्यधिक बौद्धिक महिला थी। वह संस्कृति और कला के संरक्षण में लगी थी। मैं पुपुल जयकर के लिये ऐसे कलाकार की तलाश में थी,जिसका चेहरा बहुत दयालु और बहुत मातृत्वपूर्ण हो। मैंने महिमा जी से बात की और फिर हमने कुछ परीक्षण किए और आप यह देखकर चौंक जाएंगे कि उन्होंने पुपल जयकर को कितनी खूबसूरती से चित्रित किया है। आप चेहरे से कभी मेल नहीं खा सकते हैं लेकिन आपको भावना से मेल खाना चाहिए और यही हमने किया, हमने हमेशा भावना पर काम किया।

ज़ी स्टूडियोज़ और मणिकर्णिका फ़िल्म्स द्वारा निर्मित फ़िल्म इमरजेंसी का संगीत संचित बलहारा ने तैयार किया है, जबकि पटकथा और संवाद रितेश शाह ने लिखे हैं। कंगना रनौत निर्मित-निर्देशित फ़िल्म इमरजेंसी 06 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच लोगों की मौत

0
plane crash
plane crash

साओ पाउलो। ब्राजील के माटो ग्रोसो राज्य में अमेजन के वर्षावन के निकट अपियाकास शहर में दोहरे इंजन वाले एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त (Plane Crash) होने से पांच लोगों की मौत हो गयी।

ब्राजील के ग्लोबोन्यूज नेटवर्क ने मिलिटराइज्ड पुलिस के हवाले से शुक्रवार को बताया कि गुरुवार को हुए इस हादसे में मारे गये लोगों की पहचान कृषि व्यवसाय के मालिक एवं यूनियन स्पोर्ट्स क्लब तथा एक फुटबॉल क्लब के पूर्व अध्यक्ष अर्नी स्पियरिंग, उनके दो पोते, उनकी कंपनी का एक कर्मचारी और पायलट के रूप में की गयी है।

समाचार एजेंसी के अनुसार, सात लोगों की क्षमता वाला किंग एयर का यह दोहरे इंजन वाला विमान विशेष पौसाडा अमेजॉनिया फिशिंग लॉज से रोंडोनोपोलिस शहर की ओर जा रहा था, तभी यह दुर्घटनाग्रस्त (Plane Crash) हो गया और जमीन से टकाराते ही उसमें विस्फोट हो गया।

ब्राजील की वायुसेना ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए एयरोनॉटिकल एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन एंड प्रिवेंशन सेंटर के विशेषज्ञों को अपियाकास भेजा गया है।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह दक्षिण-पूर्वी साओ पाउलो राज्य के विन्हेडो शहर में एयर कैरियर वोएपास द्वारा संचालित विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने विमान में सवार सभी 62 लोग मारे गये थे।

इन राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज हो सकता है ऐलान

0
Election Commission
Rajeev Kumar

नई दिल्ली। चुनाव आयोग (Election Commission) आज (शुक्रवार को) दोपहर 3 बजे प्रेस कांफ्रेंस करने वाला है। इस दौरान आयोग जम्मू-कश्मीर सहित 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। हाल ही में आयोग के अधिकारियों ने जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) और हरियाणा (Haryana) का दौरा भी किया था।

दरअसल, जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद ये पहला विधानसभा चुनाव होगा। यहां पर आखिरी बार 2014 में चुनाव हुए थे। तब भाजपा और पीडीपी ने मिलकर गठबंधन सरकार बनायी थी, लेकिन 2018 में सरकार भंग होने के बाद से ही चुनाव नहीं हुए हैं।

9 अगस्त को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार (Chief Election Commissioner Rajeev Kumar) ने अपनी टीम के साथ जम्मू-कश्मीर का दौरा किया था। जिसके बाद राज्य में सुरक्षा स्थिति को लेकर चुनाव आयोग ने 14 अगस्त को केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला के साथ समीक्षा बैठक की थी।

जश्न-ए-आजादी: नगर में हर्षोल्लास के साथ मना स्वतंत्रता दिवस

जम्मू-कश्मीर के अलावा हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में भी इसी साल चुनाव होने हैं। हरियाणा में आखिरी बार 2019 में चुनाव हुए थे। राज्य की मौजूदा भाजपा सरकार का कार्यकाल नवंबर में खत्म हो रहा है। महाराष्ट्र में भी इसी साल नवंबर में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार का कार्यकाल खत्म हो रहा है।

वहीं, झारखंड में मौजूदा हेमंत सोरेन सरकार का कार्यकाल जनवरी 2025 में खत्म हो रहा है। जिसको देखते हुए चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस में चुनावों की तारीखों के ऐलान की पूरी संभावना है।

जश्न-ए-आजादी: नगर में हर्षोल्लास के साथ मना स्वतंत्रता दिवस

0

यूथ इंडिया संवाददाता
नवाबगंज, फर्रुखाबाद। नगर के विभिन्न शिक्षक संस्थाओं में स्वतंत्रता दिवस का समारोह धूमधाम से मनाया गया। नगर भर के स्कूलों में देशभक्त के गीत सुनाई दिए। तिरंगा यात्रा में देशभक्ति के गीतों पर युवा झूमते नाचते नजर आए।
नगर में स्वतंत्रता दिवस पर जयहिंद कमेटी द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा का शुभारंभ गांव बरतल स्थित खेड़े वाली माता मंदिर से भारत माता की झांकी का पूजन कर किया गया। तिरंगा यात्रा को भारत माता की झांकी के साथ नगर के मुख्य बाजार मार्ग पर घुमाया गया। तिरंगा यात्रा में हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए युवा डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीतों पर भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिन्दावाद, सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा, इंकलाब जिंदाबाद आदि नारेबाजी कर तिरंगा यात्रा में युवा डीजे की देश भक्ति धुन पर जमकर नृत्य किया।
तिरंगा यात्रा के साथ रथ पर सवार भारत माता और प्रभु श्रीराम लक्ष्मण के साथ हनुमान जी, शंकर पार्वती, राधा कृष्ण स्वरूप पर पूरी यात्रा में पुष्प वर्षा हुई। झांकी का नगर में लोगों ने जगह जगह पूजन किया। इस मौके पर मंदिर के महंत अमित तिवारी , जयहिंद कमेटी के अध्यक्ष ऋषभ भारद्वाज (बासु भाई) , मीना किन्नर, चेयरमैन अनिल कुमार राजपूत, करुणेश आर्य, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल भारद्वाज,प्रशांत कश्यप, सत्येंद्र यादव, वीरपाल सिंह,विनीत भारद्वाज, आदेश राठौर, आलोक गुप्ता, चौधरी केशव यादव, पुष्पेंद्र राठौर, अनूप राठौर, सुरेंद्र राठौर, पिंटू राठौर, गौरव सक्सेना, नवनीत सक्सेना, धर्मेंद्र राठौर, दीपक राठौर, अभय भारद्वाज, सचिन ठाकुर, रवि यादव, अंकित शाक्य, सनी राठौर, आनंद कश्यप, हिमांशु वर्मा, अन्नु राठौर अभिषेक राठौर गोल्डी गुप्ता, अखिलेश शर्मा मासूम गुप्ता, अमित राठौर दीपक राठौर, आर्यन भारद्वाज, पिंटू राठौर, अंशुल राठौर, रामजी दुबे,अनुज गुप्ता, अक्षय गुप्ता,आदि रहे ।
बॉक्स
नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन अनिल कुमार राजपूत ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर लिपिक विकाश गंगवार,अम्बुज भारद्वाज, आमित महाजन, सूर्यकांत गंगवार , अमित कुमार हितांशु कुमार, रोहन , आदि लोग रहे।
वही श्रीमती शकुन्तला देवी इंटर कॉलेज में ध्वजारोहण के बाद छात्र-छात्राओं नें विभिन्य कार्यक्रमों की धमाकेदार प्र्स्तुत्ति दी। अरविंद यादव, मुकेश कुमार, जितेंद्र सिंह आदि लोग रहे। प्राथमिक विद्यालय नगला जोधा , डबौआ में सभासद आकाश ठाकुर ने ध्वजारोहण किया।विद्यालय सिंकंदरपुर नहरोसा में सभासद पवन सूर्यवंशी ने ध्वजारोहण किया।सभासद शिव मंगल सिंह ने आवास पर ध्वजारोहण किया। अचरा रोड़ पर अपने प्रतिष्ठान पर भाकियू नेता प्रमोद मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। यशवीर सिंह आर्य ने अपने आवास पर ध्वजारोहण किया। आशीष यादव ने बबना रोड़ स्थित वाइब्रेंट डिजिटल लाइब्रेरी पर ध्वजारोहण किया। चौधरी केशव यादव ने आवास पर ध्वजारोहण किया।राहुल यादब ने चौराहा पर स्थित प्रतिष्ठान ध्वजारोहण किया। आशीष दीक्षित ने आवास पर ध्वजारोहण किया। अश्विनी यादव में मोहम्मदाबाद रोड स्थित अपने गेस्ट हाउस पर ध्वजारोहण किया। आदेश राठौर ने चौराहा पर स्थित प्रतिष्ठान ध्वजारोहण किया। राघवेंद्र सिंह रिंकू ने आवास पर ध्वजारोहण किया। सभासद बृजमोहन दिवाकर ने आवास पर ध्वजारोहण किया। रमन सिंह ने चौराहा पर स्थित प्रतिष्ठान ध्वजारोहण किया। सचिन गुप्ता ने बाजार में स्थित प्रतिष्ठान ध्वजारोहण किया। राहुल यादव राज ने आवास पर ध्वजारोहण किया। शिक्षक ओमप्रकाश सिंह ने आवास पर ध्वजारोहण किया। नोडल अधिकारी अवध प्रताप सिंह ने आवास पर ध्वजारोहण किया। विद्यासागर पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण के बाद छात्र-छात्राओं नें विभिन्य कार्यक्रमों की धमाकेदार प्र्स्तुत्ति दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टर लोकेश शर्मा ने ध्वजारोहण किया। उमेश पेंटर ने आवास पर ध्वजारोहण किया। प्राथमिक विद्यालय नवाबगंज में प्रधानाचार्य संजीव रंजन ने ध्वजारोहण किया।